Vrishchik Rashifal: वृश्चिक राशि वाले रहें सतर्क! दूसरे भाव में सूर्य-मंगल का गोचर, खाली हो सकती है जेब
Last Updated:
Aaj ka Vrishchik Rashifal 9 January 2026: कहीं ना कहीं से आज के दिन वृश्चिक राशि के जातक को किसी न किसी रूप में कुछ लाभ होने वाले हैं. लेकिन द्वितीय भाव में सूर्य और साथ में मंगल होने के कारण धन ह्रास कारक योग और भयाक्रांत यानी की अनावश्यक डर बना रहेगा. आइए जानते हैं राशिफल और उपाय.
दरभंगा: वृश्चिक राशिवालों का आज यानी 9 जनवरी 2026 के दिन कई योग बन रहे हैं. वृश्चिक राशि के जातकों के लिए द्वितीय भाव में सूर्य और मंगल होने के कारण धन ह्रास कारक योग बन रहा है. ज्योतिषाचार्य डॉ.कुणाल कुमार झा बताते हैं कि 9 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का जो समय है, वह चंद्रमा लाभस्त होने के कारण यानी कि लाभ भाव में होने के कारण लाभ कारक योग बन रहा है जो की प्रबल है. आइए जानते हैं राशिफल.
कहीं ना कहीं से आज के दिन वृश्चिक राशि के जातक को किसी न किसी रूप में कुछ लाभ होने वाले हैं. वहीं द्वितीयस्त यानी की द्वितीय भाव में सूर्य होने के कारण और साथ में मंगल होने के कारण धन ह्रास कारक योग और भयाक्रांत यानी की अनावश्यक डर बना रहेगा.
बन रहा है शत्रुओं वृद्धि कारक योग
वहीं बुद्ध द्वितीयस्त होने के कारण और शुक्र भी द्वितीयस्त होने के कारण धन प्राप्ति यानी कि धन का आगमन करक योग बन रहा है. वही चतुर्थ भाव में शनि और राहु होने के कारण अंतरघात करने वाले शत्रुओं का वृद्धि कारक योग बन रहा है. यानी की जो दुश्मन है. आपसे दोस्ती कर रहे हैं तो समझ जाए उसके दोस्ती के पीछे कुछ षड्यंत्र है.
वहीं कर्म भाव में केतु होने के कारण पिता पक्ष में ह्रास कारक एवं शोकाकुल कारक योग बन रहा है. वही बृहस्पति असमस्त होने के कारण अनेक प्रकार से पीड़ा कारक योग बन रहा है.
करें ये उपाय होगा लाभ
अतः आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को शुक्रवार होने के कारण मिश्रित रंगों से युक्त वस्त्र का धारण करें. वही मार्कंडेय पुराण अंतर्गत दुर्गा सरस्वती का संपूर्ण अध्याय का पाठ करें, वाल्मीकि कृष्णा सुंदरकांड का पाठ करें. जिससे कि अशुभत्वों में कमी को देगी और शुभत्वों की प्राप्ति होगी.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


