Vrishchik: शत्रुओं से रहें सावधान! वृश्चिक वालों का आज बन रहा है भूमि-वाहन सुख का महायोग, जानें राशिफल और उपाय
Last Updated:
Aaj ka Vrishchik Rashifal 8 January: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन ‘सतर्कता के साथ सुख भोगने’ का है. निवेश के फैसले सोच-समझकर लें और बताए गए उपायों को अपनाकर दिन को बेहतर बनाएं. डॉ. कुणाल कुमार झा वृश्चिक राशि वालों का राशिफल के साथ उपाय भी बताएं है. आइए जानते हैं.
दरभंगाः ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल हर दिन हमारे जीवन में नए बदलाव लेकर आती है. दरभंगा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉक्टर कुणाल कुमार झा के अनुसार 8 जनवरी 2026 यानी गुरुवार का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण और मिश्रित फलदायी दिन रहने वाला है. आज जहां एक ओर भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत हैं. वहीं दूसरी ओर कुछ ग्रहों की स्थिति मानसिक और पारिवारिक तनाव भी दे सकती है.
डॉ.कुणाल कुमार झा बताते हैं कि आज वृश्चिक राशि वालों की कुंडली में भवन, भूमि और वाहन जन्य शौक के कारक योग बन रहे हैं. यदि आप लंबे समय से कोई नई जमीन खरीदने या अपनी पसंदीदा गाड़ी लेने का मन बना रहे हैं, तो आज का दिन निवेश के लिए काफी बेहतर साबित हो सकता है. इसके साथ ही चंद्रमा की कर्म भाव में उपस्थिति आर्थिक लाभ और धन प्राप्ति के नए मार्ग प्रशस्त करेगी.
ग्रहों की अशुभ स्थिति और चुनौतियां
सकारात्मक योगों के बावजूद, आज सूर्य और मंगल की स्थिति कुछ प्रतिकूलता पैदा कर रही है. आज धन का ह्रास हो सकता है. द्वितीय भाव में सूर्य के उच्चस्थ होने के कारण ‘भयाक्रांत योग’ बन रहा है. जिससे अनावश्यक खर्चों में वृद्धि और संचित धन में कमी आने की आशंका है. चतुर्थ भाव में शनि और राहु की उपस्थिति आपके कर्म भाव में रुकावटें पैदा कर सकती है. ऑफिस या बिजनेस में आपको अधिक मेहनत के बाद ही परिणाम मिलेंगे. पिता के पक्ष से कोई दुखद समाचार मिल सकता है या उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है. साथ ही गुप्त शत्रुओं (अंतरघात करने वाले) की सक्रियता बढ़ने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है.
मातृ सुख और सफलता का संतुलन
राहत की बात यह है कि कर्म भाव में चंद्रमा की उपस्थिति और चतुर्थ भाव पर सूर्य की पूर्ण दृष्टि से मातृ जन्य सुख में वृद्धि होगी. मां का सहयोग आपके बिगड़े हुए कामों को बनाने में सहायक सिद्ध होगा.
अशुभ प्रभावों को दूर करने के अचूक उपाय
आज के दिन को सफल बनाने और ग्रहों के दोष को शांत करने के लिए ज्योतिषाचार्य ने विशेष उपाय सुझाए हैं. पीले रंग के वस्त्र धारण करना अत्यंत शुभ होगा. एक पीले कपड़े में पीला फल, पीली धातु (सोना या पीतल) और पीले फूल बांधकर किसी योग्य ब्राह्मण को दान करें. अशुभता में कमी लाने के लिए शिव सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें. इसके साथ ही वाल्मीकि रामायण के सुंदरकांड और दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करना विशेष फलदायी रहेगा.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


