आज का पंचांग, 7 जनवरी 2026: माघ कृष्ण पंचमी, बुधवार व्रत, 2 शुभ योग, गणेश पूजा, देखें दिनभर के मुहूर्त, अशुभ समय, दिशाशूल
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 7 January 2026: आज बुधवार व्रत और गणेश जी की पूजा है. आज के दिन 2 शुभ योग हैं. पंचांग के अनुसार आज माघ कृष्ण पंचमी तिथि, मघा नक्षत्र, कौलव करण, आयुष्मान् योग, उत्तर का दिशाशूल और सिंह राशि में चंद्रमा है. आज 06:34 पी एम तक आयुष्मान् योग है, उसके बाद से सौभाग्य योग्य बनेगा. आयुष्मान योग में आयु, बल, आरोग्य आदि में बढ़ोत्तरी होती है. आज बुधवार व्रत में गणेश जी की पूजा विधि विधान से की जाती है. प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता श्री गणेश जी को गेंदे के फूल, अक्षत्, धूप, दीप, सिंदूर, दूर्वा, नैवेद्य, फल आदि अर्पित करें. उसके बाद मोदक और लड्डू का भोग लगाएं. गणेश चालीसा का पाठ करें, उसके बाद बुधवार व्रत कथा सुनें. इसके बाद आरती करें. गणेश जी के आशीर्वाद से आपके कार्य सफल होंगे और जीवन में शुभता आएगी.
आज बुधवार को गणेश जी की पूजा के बाद अपने दिन का प्रारंभ करें. यदि कोई मनोकामना है और उसकी पूर्ति नहीं हो रही है तो आज के दिन गणेश जी के मनोकामना पूर्ति मंत्र ॐ गं गणपतये नमो नमः का जाप करें. यदि कुंडली में बुध दोष है या बुध कमजोर है तो आप आज हरे रंग के कपड़े पहनें या हरे रंग का रूमाल रखें. आज गाय को हरा चारा खिलाएं. किसी ब्राह्मण को हरे रंग के कपड़े, हरी मूंग, हरे रंग के फल, कांसे का बर्तन आदि दान करें. बुध का शुभ रत्न पन्ना है. किसी योग्य ज्योतिषाचार्य की मदद से आप पन्ना धारण कर सकते हैं. इससे बुध दोष दूर होता है. आज के पंचांग से देखें दिनभर के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, अशुभ समय आदि.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 7 जनवरी 2026
आज की तिथि- पंचमी – 06:33 ए एम, जनवरी 08 तक, उसके बाद षष्ठी
आज का नक्षत्र- मघा – 11:56 ए एम तक, फिर पूर्वाफाल्गुनी
आज का करण- कौलव – 06:36 पी एम तक, तैतिल – 06:33 ए एम, जनवरी 08 तक, उसके बाद गर
आज का योग- आयुष्मान् – 06:34 पी एम तक, फिर सौभाग्य
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- बुधवार
चंद्र राशि- सिंह
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 07:21 ए एम
सूर्यास्त- 05:37 पी एम
चन्द्रोदय- 09:56 पी एम
चन्द्रास्त- 10:12 ए एम
आज के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: 05:31 ए एम से 06:26 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
विजय मुहूर्त: 02:12 पी एम से 02:53 पी एम
अमृत काल: 09:34 ए एम से 11:09 ए एम, 05:53 ए एम, जनवरी 08 से 07:31 ए एम, जनवरी 08
निशिता मुहूर्त: 12:02 ए एम, जनवरी 08 से 12:57 ए एम, जनवरी 08
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 07:21 ए एम से 08:38 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 08:38 ए एम से 09:55 ए एम
शुभ-उत्तम: 11:12 ए एम से 12:29 पी एम
चर-सामान्य: 03:03 पी एम से 04:20 पी एम
लाभ-उन्नति: 04:20 पी एम से 05:37 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 07:20 पी एम से 09:03 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:03 पी एम से 10:46 पी एम
चर-सामान्य: 10:46 पी एम से 12:29 ए एम, जनवरी 08
लाभ-उन्नति: 03:55 ए एम से 05:38 ए एम, जनवरी 08
आज के अशुभ समय
गुलिक काल- 11:12 ए एम से 12:29 पी एम
राहुकाल- 12:29 पी एम से 01:46 पी एम
दुर्मुहूर्त- 12:09 पी एम से 12:50 पी एम
यमगण्ड- 08:38 ए एम से 09:55 ए एम
दिशाशूल- उत्तर
शिववास
नन्दी पर – 06:33 ए एम, जनवरी 08 तक, उसके बाद भोजन में.


