ग्रहों के राजा सूर्यदेव का साल 2026, सिंह समेत इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

ग्रहों के राजा सूर्यदेव का साल 2026, सिंह समेत इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

Last Updated:

साल 2026 का अंक 1 निकलकर आ रहा है और इस 1 अंक के स्वामी सूर्यदेव हैं. जब भी व्यक्ति को सफलता और उच्च पद की प्राप्ति होती है, वह सूर्यदेव की वजह से ही होती है. ऐसे में सिंह समेत 5 राशि वालों के लिए नया साल बेहद शुभ रहने वाला है. आइए जानते हैं नए साल में सूर्य किन किन राशियों पर कृपा करेंगे…

ख़बरें फटाफट

Lucky Zodiac Signs Of 2026: नया साल आते ही ज्यादातर लोगों के चेहरों पर खुशी और उत्साह अलग देखने को मिलता है. नया साल केवल तारीख बदलने का दिन नहीं है बल्कि कई सपने पूरे होने की उम्मीद का भी होता है. किसी को उम्मीद नई नौकरी की, खुद के मकान व वाहन की तो किसी को शादी का सपना पूरा होने की है. अंक ज्योतिष के अनुसार, साल 2026 का मूलांक 1 बन रहा है और 1 अंक के स्वामी स्वंय ग्रहों के राजा सूर्य हैं. साथ ही इस साल गुरु ग्रह, राहु-केतु, मंगल समेत कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होना वाला है, ऐसे में इस साल सिंह समेत 5 राशियों पर सूर्य देव की कृपा रहने वाली है. सूर्यदेव की कृपा से इन राशियों को गोल्डन टाइम शुरू होगा और कई तरह की परेशानियों से मुक्ति भी मिलेगी. आइए जानते हैं साल 2026 में सूर्यदेव किन किन राशियों पर कृपा करने वाले हैं…

वृषभ राशि
सूर्यदेव की कृपा से साल 2026 वृषभ राशि वालों के लिए खुशनुमा रहने वाला है. ससुराल पक्ष में चल रही टेंशन से मुक्ति मिलेगी और आपकी खुशियों में वृद्धि भी होगी. जीवनसाथी के साथ चल रहा विवाद खत्म हो जाएगा और दोनों के बीच रिश्ते फिर से मजबूत होंगे. आपको इस साल करियर की शुरुआत करने का मौका मिलेगा, जिससे आप दूसरों पर इंडिपेंडेंट नहीं होंगे और अपनी जिंदगी के फैसले खुद ले पाने की स्थिति में होंगे.

सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्यदेव हैं और उनकी असीम शक्ति की वजह से आपको जीवन के हर क्षेत्र में लाभ मिलेगा और आपके अंदर कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. आप समाज में अपनी पहचान बना पाने में इस साल सक्ष्म होंगे और कई प्रतिष्ठित लोगों से जान-पहचान भी बढ़ेगी. खुद का बिजनेस करने वालों को अच्छा फायदा मिलेगा और अचानक धन प्राप्ति के लाभ भी मिलेंगे. साल 2026 सिंह राशि वालों के लिए काफी भाग्यशाली रहने वाला है.

वृश्चिक राशि
साल 2026 में सूर्य की कृपा वृश्चिक राशि वालों पर भी रहने वाली है, जिससे आपको करियर के क्षेत्र में अच्छा लाभ होगा और सफलता भी मिलेगी. अगर आप किसी कानूनी मामलों में फंसे हुए हैं तो इस साल आपको मुक्ति मिलेगी और सही रास्ते पर चलने के लि प्रेरित भी होंगे. परिवार की जरूरतों को समझेंगे और माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम पर जाने का मौका मिलेगा. अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो साल 2026 में आपको अच्छा लाभ मिलेगा.

धनु राशि
साल 2026 धनु राशि वालों के लिए भी अच्छा रहने वाला है क्योंकि इस राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं और गुरु व सूर्य के बीच अच्छे संबंध माने जाते हैं. धनु राशि वालों को इस साल तरक्की के कई मौके मिलेंगे और खुद का मकान व वाहन लेने का सपना पूरा होगा. अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस साल आपकी इच्छा सूर्यदेव पूरी कर सकते हैं और आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं.

कुंभ राशि
साल 2026 कुंभ राशि वालों के लिए भी फायदेमंद रहने वाला है क्योंकि इस साल आपको पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. समाज में आपको कार्यों की और आपके विचारों की तारीफ होगी. सूर्यदेव के प्रभाव की वजह से आप समझदारी से कई समस्याओं से मुक्ति दिलवाएंगे. नौकरी करने वालों की स्थिति में इस साल सुधार आएगा और सैलरी में अच्छी वृद्धि भी होगी.

About the Author

authorimg

Parag Sharma

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें

homeastro

सूर्यदेव का साल 2026, सिंह समेत इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

Source link

Previous post

Jhadu Se Juda Upay : साल के पहले महीने में ही कर लें झाड़ू से जुड़ा उपाय, 3 आदतें चमका देंगीं भाग्य, पूरे साल बना रहेगा धन योग

Next post

सकट चौथ पर चांद निकलने का समय जानें, Delhi-NCR समेत आपके शहर में कब होगा चंद्रोदय

You May Have Missed