Weekly Horoscope 5 to 11 January: सिंह, कन्या, तुला समेत 6 राशियों को हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता, मिथुन समेत ये राशि वाले रहें सतर्क, सूर्य गोचर से होगा फायदा
Weekly Horoscope 5 to 11 January 2026: जनवरी के इस सप्ताह ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से कई राशियों के लिए लाभकारी रहने वाला है, दरअसल जनवरी के इस सप्ताह सूर्य, शुक्र और मंगल ग्रह एक ही नक्षत्र उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं, जिससे एक नक्षत्र में तीन ग्रहों की युति बनने जा रही है. साथ ही धनु राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल ग्रह की युति भी बनेगी, जिससे लक्ष्मी नारायण योग, चतुर्ग्रही योग समेत कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है. ग्रहों के गोचर और शुभ योग के प्रभाव से इस सप्ताह सिंह, कन्या, तुला समेत 5 राशियों के लिए लाभकारी रहने वाला है. वहीं मिथुन, वृश्चिक समेत कई राशियों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है. साप्ताहिक राशिफल से जानते हैं जनवरी 2026 के इस सप्ताह मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…
मेष साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 जनवरी 2025 (Mesh Weekly Rashifal)
जनवरी के इस सप्ताह मेष राशि वालों की चल रही समस्याओं का समाधान प्राप्त हो सकता है. लव रिलेशन से जुड़े पहलुओं में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है. व्यापारी वर्ग वालों को अपने बिजनेस से अच्छी मात्रा में लाभ की प्राप्ति हो सकती है और बिजनेस विस्तार की प्लानिंग भी करेंगे. यात्राओं की अधिकता बनी रह सकती है, जिससे आपका दिमाग भी रिलैक्स मूड में रहेगा. हालांकि इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर छोटी-मोटी तकलीफ बनी रह सकती है, जिसकी वजह से परेशान भी हो सकते हैं. मेष राशि वालों के सामने अचानक धन लाभ की स्थितियां आ सकती हैं, जिससे बैंक बैलेंस बढ़ेगा और घर के सदस्यों के लिए ऑनलाइन शॉपिंग करने का मौका भी मिलेगा. लव लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति के द्वारा दखलंदाजी अथवा गलतफहमी के चलते मनमुटाव हो सकता है.
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 जनवरी 2025 (Vrishabha Weekly Rashifal)
जनवरी के इस सप्ताह वृषभ राशि वालों के पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चल रही उलझन में कमी होती नजर आएगी और समस्याओं से मुक्ति के रास्ते भी मिलेंगे. काफी समय से अटके कार्यों की गति बढ़ेगी, जो जल्द ही पूरे हो जाएंगे. वृषभ राशि वालों का स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा और कमर दर्द की शिकायत भी हो सकती है. इस सप्ताह विदेश यात्रा की योजना बन सकती है, जिसके लिए आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे. संतान के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं और भविष्य को लेकर प्लानिंग भी कर सकते हैं. वृष राशि वालों के वैवाहिक जीवन की बात करें तो इस सप्ताह चल रही परेशानियों में राहत महसूस कर सकते हैं और जीवनसाथी का भी पूरा साथ मिलेगा. व्यावसायिक धन लाभ की प्राप्ति के अच्छे आसार बन सकते हैं.
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 जनवरी 2025 (Mithun Weekly Rashifal)
जनवरी का यह सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है. मिथुन राशि वाले इस सप्ताह किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें अन्यथा सामाजिक नुकसान तो होगा ही, साथ में कानूनी मामलों में फंस सकते हैं. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को ऑफिस में साथ काम करने वालों की वजह से परेशानी हो सकती है लेकिन आप किसी भी तरह की ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ वाद विवाद होने की आशंका बन रही है, जिससे कुछ समय के लिए बोलचाल भी बंद हो सकती है. मिथुन राशि वाले जनवरी इस सप्ताह किसी भी तरह के निवेश से दूर रहें या एक बार विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले ले. रिश्ते-नाते की दृष्टि से आपको इस सप्ताह बहुत संभलकर चलना होगा, लोग आपकी बात का गलत मतलब निकाल सकते हैं.
कर्क साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 जनवरी 2025 (Kark Weekly Rashifal)
कर्क राशि वालों को जनवरी के इस सप्ताह किसी पुरानी चली आ रही समस्या में राहत मिल सकती है और किसी सरकारी योजना का लाभ भी मिल सकता है. किसी भी प्रकार के जमीन -जायदाद तथा मकान से संबंधित कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी. सप्ताह के मध्य में आपको अचानक से करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान का खूब ख्याल रखें. माताजी से लाभ तथा सुखों की प्राप्ति हो सकती है और उनका सहयोग आपको समय समय पर मिलता रहेगा. इस सप्ताह आप अपने साज-सज्जा के ऊपर अधिक खर्च कर सकते हैं और घर के लिए किसी प्रकार के ऑनलाइन सामान की खरीदारी भी कर सकते हैं. बच्चों की किसी बात को लेकर जीवनसाथी से अनबन हो सकती है लेकिन जल्द ही स्थ्ति में सुधार आएगा.
सिंह साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 जनवरी 2025 (Singh Weekly Rashifal)
जनवरी के इस सप्ताह सिंह राशि वाले काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे और अपने पराक्रम के सहारे सभी कार्यों को पूर्ण करेंगे क्योंकि आपकी राशि के स्वामी स्वयं ग्रहों के राजा सूर्य हैं. सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफी फायदेमंद रहने वाला है. इस सप्ताह आपको अटके हुए धन के मिलने के आसार नजर आ सकते हैं और धन प्राप्ति के नए नए मार्ग भी मिलेंगे. आपको भाई-बहनों का भरपूर सहयोग इस सप्ताह आपको प्राप्त होगा. दोस्तों के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं और कई खास लोगों से जान-पहचान भी बढ़ेगी. जो जातक नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है. सिंह राशि वालों के सुखों में इस सप्ताह वृद्धि होगी और रहन-सहन पर ज्यादा ध्यान देंगे. माता-पिता की सेहत इस सप्ताह अच्छी हो जाएगी और आपकी चिंता भी दूर हो जाएगी.
कन्या साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 जनवरी 2025 (Kanya Weekly Rashifal)
जनवरी के इस सप्ताह धन लाभ के लिहाज से कन्या राशि वालों के लिए बहुत अच्छा व्यतीत होगा. अगर आप मकान व वाहन खरीदना चाहते हैं तो इस सप्ताह आपकी इच्छा पूरी हो जाएगी और आपके हाथ खुद के मकान की चाभी होगी. कई कार्यों के द्वारा आपको धन प्राप्ति हो सकती है. वैवाहिक जीवन के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा जा सकता है, जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा और अच्छे अच्छे पकवान खाने का मौका भी मिलेगा. व्यापारिक लोगों को लाभ मिल सकता है और अपने बिजनेस में नए कार्य सम्मिलित कर सकते हैं, जिससे अच्छा लाभ होगा. इस राशि के पढ़ाई कर रहे छात्रों को पढ़ाई-लिखाई में कुछ परेशानियां हो सकती हैं, घरेलू कार्यों की वजह से बाधा आ सकीत है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को इस सप्ताह सभी टारगेट पूरे होंगे और आपकी आर्थिक स्थिति में वृद्धि के अच्छे योग हैं.
तुला साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 जनवरी 2025 (Tula Weekly Rashifal)
जनवरी के इस सप्ताह के उत्तर्राद्ध में तुला राशि वाले नौकरी तथा व्यापार से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते है. पुरानी चल रही कोई बीमारी ठीक होती नजर आएगी, जिससे आप राहत की सांस लेंगे. इस सप्ताह आप अपने लिए कुछ कपडे तथा इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीदारी पर खर्चा कर सकते है और किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका भी मिलेगा. वैवाहिक जीवन की बात करें तो एक दूसरे के प्रति प्रेम भाव में वृद्धि हो सकती है और जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं. बिजनेस करने वालों को इस सप्ताह अच्छा लाभ होगा और आपके बैंक-बैलेंस में बढ़ोतरी के अच्छे अवसर बन सकते है. परिवार में सुख-शांति रहने से मन प्रसन्न होगा और बच्चों की तरक्को देखकर समाज में सम्मान बढ़ेगा. इस राशि के छात्रों का उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है.
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 जनवरी 2025 (Vrishchik Weekly Rashifal)
वृश्चिक राशि वालों के लिए जनवरी का यह सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. इस दौरान अचानक से भूमि-भवन से जुड़े विवाद उभर सकते हैं, जिन्हें दूर करने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं. इस दौरान छोटी-छोटी चीजों को पाने के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है. बिजनेस से जुड़े लोगों को इस सप्ताह कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है, जिसकी वजह से काफा भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है. वृश्चिक राशि वालों की लव लाइफ में विश्वास की कमी आ सकती है, जिसकी वजह से बातचीत भी बंद हो सकती है. प्रदूषण और ठंड में अपने साथ साख परिवार की सेहत का भी ध्यान रखें और बाहर के खान पान से भी दूर रहें. कुल मिलाकर इस सप्ताह गृहस्थ एवं पारिवारिक सुख में कमी देखने को मिलेगी.
धनु साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 जनवरी 2025 (Dhanu Weekly Rashifal)
धनु राशि वालों के लिए जनवरी का यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है. इस सप्ताह आपको सुख-दुख दोनों समान रूप से मिलेंगे. आपके जीवन की गाड़ी कभी तेजी से चलती हुई नजर आएगी तो कभी उसमें अनचाहा ब्रेक लग जाएगा. इस राशि के जो जातक काफी समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको कुछ समय और इंतजार करना पड़ सकता है. सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर हो या फिर कारोबार किसी बड़े निर्णय को लेते समय जल्दबाजी ना करें, अन्यथा आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान आपको वरिष्ठ या शुभचिंतक से सलाह लेकर कार्य विशेष को करना उचित रहेगा. प्रदूषण और ठंड की वजह से स्वयं के साथ मां की सेहत आपकी चिंता का विषय बन सकती है.
मकर साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 जनवरी 2025 (Makar Weekly Rashifal)
जनवरी का यह सप्ताह मकर राशि वाले नौकरी पेशा जातकों के लिए अच्छा व्यतीत रहने वाला हो सकता है. इस सप्ताह आपके लिए आय के नए स्रोत उभर कर सामने आ सकते हैं, जिससे आपकी सभी जरूरते पूरा होंगी. अगर आपने कर्ज लिया है तो इस सप्ताह रिटर्न करने का मौका मिल सकता है. धार्मिक कार्य तथा तंत्र मंत्र में झुकाव बढ़ सकता है, जिससे आपका मन शंता रहेगा. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ किसी तरह का विवाद हो सकता है, जिसकी वजह से घर का माहौल भी खराब हो सकता है. नसों से संबंधित किसी बीमारी से परेशान रह सकते हैं. सुख सुविधाओं की चीजों पर खर्च कर सकते हैं, फिजूल के खर्चे से दूर रहें.
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 जनवरी 2025 (Kumbh Weekly Rashifal)
कुंभ राशि वालों को जनवरी के इस सप्ताह भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा और अचानक किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है. हालांकि इस सप्ताह गलत संगति से दूर रहें अन्यथा मानहानि की आशंका बन रही है. नौकरी पेशा जातकों को ऑफिस में नयी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं लेकिन साथ काम करने वाले आपसे काफी ईर्ष्या कर सकते हैं. जीवनसाथी का स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है, जिसकी वजह हॉस्पिटल के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. घर की साजसज्जा के लिए ऑनलाइन कुछ खरीदारी कर सकते हैं और पिताजी के साथ किसी संपत्ति की खरीदारी की प्लानिंग भी कर सकते हैं. भाइयों के साथ मनमुटाव उभर सकता है, जिसकी वजह से घर का माहौल खराब हो सकता है. पढ़ाई कर रहे छात्रों की इस सप्ताह पढ़ाई लिखाई में व्यवधान आ सकता है.
मीन साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 जनवरी 2025 (Meen Weekly Rashifal)
मीन राशि वालों के लिए जनवरी का यह सप्ताह पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए राहत देने वाला बना रह सकता है. इस राशि के जो जातक काफी समय से विदेश जाना चाहते हैं, उनकी इस सप्ताह इच्छा पूरी हो सकती है. मीन राशि वालों को पुराने किए गए निवेशों से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है और बैंक बैलेंस भी बढ़ सकता है. पुरानी चल रही किसी बीमारी में राहत मिल सकती है और आप हर कार्य में काफी एक्टिव भी नजर आएंगे. सप्ताह के मध्य भाग से आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं और एक नई सोच के साथ सभी कार्यों में आगे बढ़ सकते हैं. मीन राशि वालों को इस सप्ताह से किसी से अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं.


