4 Lucky Zodiac: गुरु की मेहरबानी से चमकेगा ये साल, इन राशियों को मिलेगा पैसा, तरक्की और सुख-सुविधाओं का पूरा लाभ
4 Lucky Zodiac: नया साल आते ही हर किसी के मन में सबसे पहला सवाल यही होता है कि आने वाले समय में पैसा, काम और जिंदगी किस मोड़ पर जाएगी. कोई करियर में बदलाव चाहता है तो कोई घर, प्रॉपर्टी या गाड़ी लेने की सोच में रहता है. साल 2026 को लेकर भी लोगों की उम्मीदें और चिंताएं दोनों बनी हुई हैं. ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक 2026 कई मायनों में बदलाव भरा साल रहने वाला है. इस साल बृहस्पति की भूमिका सबसे अहम मानी जा रही है, इसी वजह से इसे गुरु प्रधान साल भी कहा जा रहा है. गुरु को धन, तरक्की और सही फैसलों का कारक माना जाता है. जब गुरु मजबूत होते हैं तो इंसान को मेहनत का पूरा फल मिलता है. वहीं शुक्र भी इस साल राहत देने वाला ग्रह रहेगा, जो सुख-सुविधा, पैसा और अच्छे मौके दिलाने में मदद करेगा. हालांकि मंगल और शनि की चाल कुछ लोगों के लिए चिंता बढ़ा सकती है, खासकर खर्च और सेहत के मामलों में. साल 2026 का स्वामी सूर्य बताया जा रहा है, जो नई शुरुआत और बड़े फैसलों का संकेत देता है. इसी वजह से नौकरी बदलने, बिजनेस शुरू करने और जगह बदलने के योग कई राशियों के लिए बन रहे हैं. कुछ राशियों के लिए ये साल सच में कमाल का साबित होगा, जहां पैसा, प्रॉपर्टी और करियर तीनों में जबरदस्त फायदा मिलेगा. वहीं कुछ को सोच-समझकर कदम बढ़ाने की सलाह दी जा रही है. आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से 2026 में किस राशि की किस्मत क्या कहती है.
1. मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए 2026 उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. साल की शुरुआत में पैसों को लेकर थोड़ी टेंशन रह सकती है, लेकिन धीरे-धीरे हालात बेहतर होंगे. घर या जमीन से जुड़ा कोई पुराना मामला आगे बढ़ सकता है. नौकरी बदलने या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं. धैर्य से काम लेंगे तो साल के आखिर तक स्थिति संभल जाएगी.
2. वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए 2026 काफी सुकून भरा रहेगा. पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है. प्रॉपर्टी, वाहन और सेविंग के मजबूत योग बन रहे हैं. बिजनेस करने वालों के लिए ये साल ग्रोथ वाला साबित हो सकता है. नई शुरुआत के लिए भी समय अनुकूल रहेगा.
3. मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए 2026 बदलाव लेकर आएगा. करियर में बड़ा मोड़ आ सकता है, जो शुरुआत में डराएगा लेकिन आगे चलकर फायदा देगा. आमदनी बनी रहेगी, मगर खर्च पर कंट्रोल रखना जरूरी होगा. घर या जमीन से जुड़ा फैसला सोच-समझकर लें.
4. कर्क राशि
कर्क राशि वालों को पिछले कुछ सालों की परेशानियों से राहत मिलने के संकेत हैं. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. करियर से जुड़ा बड़ा फैसला फायदेमंद साबित होगा. बिजनेस में ज्यादा जोखिम लेने से बचें और भरोसे के लोगों के साथ ही काम करें.
5. सिंह राशि
सिंह राशि के लिए 2026 मेहनत वाला साल रहेगा. जगह बदलने के बाद फायदा हो सकता है. परिवार और सेहत पर खर्च बढ़ सकता है. किसी भी बड़े निवेश या कर्ज लेने से पहले अच्छे से सोच लें, वरना दबाव बढ़ सकता है.
6. कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए साल सामान्य लेकिन संभालने लायक रहेगा. काम और पैसों में कभी राहत तो कभी दबाव रहेगा. पढ़ाई, घर या प्रॉपर्टी पर खर्च संभव है. साल के बीच से नए मौके मिलने लगेंगे, बस धैर्य बनाए रखें.
7. तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए 2026 काफी पॉजिटिव रहने वाला है. नया काम शुरू करने, प्रमोशन या बिजनेस ग्रोथ के योग बन रहे हैं. कर्ज कम होगा और रुका पैसा मिलने की उम्मीद है. प्रॉपर्टी से जुड़ा फायदा भी मिल सकता है.
8. वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए ये साल धीरे-धीरे सुधार लेकर आएगा. आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे. पार्टनरशिप में काम करते समय साफ-साफ बात रखें. जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान करा सकता है.
9. धनु राशि
धनु राशि वालों को 2026 में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. कर्ज से राहत तो मिलेगी, लेकिन परिवार और सेहत पर खर्च बढ़ सकता है. नौकरी में जगह बदलने के योग हैं, जो आगे चलकर फायदेमंद रहेंगे.
10. मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए 2026 बेहद शुभ माना जा रहा है. धन, गाड़ी और प्रॉपर्टी के मजबूत योग हैं. करियर में स्थिरता रहेगी और पुरानी दिक्कतें खत्म होंगी. ये राशि इस साल मालामाल होने वाली राशियों में शामिल है.

11. कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए साल सामान्य रहेगा. प्रॉपर्टी खरीदने के मौके मिल सकते हैं, लेकिन कर्ज और जोखिम भरे निवेश से दूरी रखना बेहतर होगा. समझदारी से किया गया खर्च भविष्य में राहत देगा.
12. मीन राशि
मीन राशि वालों की आमदनी में बदलाव आता रहेगा. सेहत पर खर्च बढ़ सकता है. करियर में बड़ा रिस्क लेने से बचें. साल के आखिरी महीनों में यात्रा या जगह बदलने के योग बन सकते हैं.


