नेहा के घर फ्रिज के ऊपर रखी दवाई वही बनी बीमारी की वजह, जानिए वास्तु की ये 7 बड़ी गलतियां, जो अक्सर हम करते हैं

नेहा के घर फ्रिज के ऊपर रखी दवाई वही बनी बीमारी की वजह, जानिए वास्तु की ये 7 बड़ी गलतियां, जो अक्सर हम करते हैं

Fridge Tips: आजकल फ्रिज हर घर की जरूरत बन चुका है. खाने-पीने की चीजें ताज़ा रखने से लेकर जगह बचाने तक, फ्रिज हमारी रोज़मर्रा जिंदगी का हिस्सा है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि फ्रिज सिर्फ किचन की मशीन नहीं बल्कि घर की ऊर्जा पर भी असर डालता है? जी हां, वास्तु के हिसाब से फ्रिज को सही दिशा में रखना और उसके ऊपर कौन-सा सामान रखा जा रहा है, ये सब आपके घर की तरक्की, पैसों की स्थिति और परिवार की सेहत पर सीधा असर डाल सकता है. कई बार हम जल्दीबाज़ी या जगह की कमी की वजह से फ्रिज के ऊपर सामान फेंक देते हैं-दवाईयों का डिब्बा, पूजा की किताब, चार्जर, सामान के पैकेट, या फिर गैस सिलेंडर का कंट्रोलर-जो भी हाथों में आए रख देते हैं. इससे न केवल फ्रिज की उम्र कम होती है बल्कि घर में नेगेटिव वाइब्स बढ़ती हैं. वास्तु एक्सपर्ट्स का कहना है कि फ्रिज के ऊपर गलत चीजें रखने से घर में अस्थिरता, रिश्तों में तनाव, खर्चे बढ़ना और अचानक से परेशानियां आना जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं. इसलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि फ्रिज के ऊपर किन चीजों को रखना सीधा-सीधा मना है और क्यों… ताकि आप अपने घर की एनर्जी को पॉजिटिव बनाए रख सकें. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी, वास्तु विशेषज्ञ एवं न्यूमेरोलॉजिस्ट हिमाचल सिंह. (नेहा काल्पनिक नाम है)

1. फ्रिज के ऊपर दवाईयां न रखें -सेहत पर बुरा असर
अकसर हम आसान पहुंच के लिए दवाईयों का डिब्बा फ्रिज पर रख देते हैं, लेकिन ये गलती घर में नेगेटिव एनर्जी बढ़ाती है. वास्तु के हिसाब से दवाई बीमारियों का प्रतीक होती है. इसे फ्रिज पर रखने से बीमारियां ठीक होने के बजाय बढ़ सकती हैं. घर के लोगों को बार-बार डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है और छोटा-मोटा दर्द या परेशानी ठीक होने में ज्यादा समय लग सकता है. कोशिश करें कि दवाईयां हमेशा अलमारी या ड्रॉयर में ही रहें.

2. इलेक्ट्रिक चार्जर, एडेप्टर और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बिलकुल नहीं
फ्रिज खुद एक इलेक्ट्रोमैग्नेटिक मशीन है. इसके ऊपर इलेक्ट्रॉनिक सामान रखकर हम बिजली के दो अलग-अलग ऊर्जा केंद्रों को आपस में भिड़ा देते हैं. इससे एनर्जी असंतुलित होती है और घर में अग्नि तत्व का प्रभाव बढ़ जाता है. इसका असर आपके स्वभाव पर भी पड़ता है झुंझलाहट, गुस्सा, छोटी-छोटी बातों पर तनाव और घर में अनबन बढ़ सकती है.

3. पूजा की किताबें, माला या पूजा थाली फ्रिज पर न रखें
अगर सुविधा के लिए आप पूजा की थाली या माला फ्रिज के ऊपर रखते हैं, तो ये आदत तुरंत छोड़ दीजिए. पूजा की चीजें इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के ऊपर नहीं रखनी चाहिए. इससे पूजा का प्रभाव कम होता है और घर की पॉजिटिव एनर्जी रुक जाती है. ये भगवान के प्रति अनादर भी माना जाता है. ऐसे सामान के लिए एक साफ और अलग जगह तय करें.

4. स्टील के बर्तन, भारी डिब्बे और किचन के बड़े कंटेनर
बहुत से लोग फ्रिज का ऊपरी हिस्सा स्टोरेज समझ लेते हैं, लेकिन इससे किचन की ऊर्जा गड़बड़ाने लगती है. भारी सामान रखने से घर में बोझ बढ़ने की स्थिति बनती है. इसका असर आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है. मन लगता नहीं, मेहनत ज्यादा और परिणाम कम मिलते हैं. इसलिए इस जगह को जितना खाली और क्लटर-फ्री रखेंगे, उतना अच्छा रहेगा.

5. बिल, कागज़ात और फाइलें रखना नुकसानदायक
किसी भी तरह के पेपर या बिल, खासकर बिजली और पानी के बकाया बिल, फ्रिज के ऊपर नहीं रखने चाहिए. इससे खर्चे बढ़ सकते हैं और घर में पैसों की कमी महसूस होने लगती है. वास्तु के अनुसार यह घर में रुकावट और बकाया राशि बढ़ाने का संकेत देता है. इन चीजों को हर समय फ्रिज के ऊपर रखने से मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है.

6. तेल, अचार या मॉइश्चराइजिंग चीजें न रखें
तेल या मॉइश्चराइजिंग सामान जल तत्व और पृथ्वी तत्व से जुड़ा होता है, जबकि फ्रिज में वायु और जल तत्व का मिश्रण है. तेल या चिकना सामान रखने से तत्वों का टकराव होता है, जिससे घर में रिश्तों में खटास या गलतफहमी बढ़ सकती है. किचन की शेल्फ या एक अलग स्टैंड इस सामान के लिए बेहतर विकल्प है.

fridge vastu tips

7. जूते-चप्पल या पैर से जुड़े सामान भूलकर भी न रखें
कुछ लोग जूते साफ करने वाले ब्रश, पॉलिश या छोटे जूते फ्रिज के ऊपर आलस में रख देते हैं. यह घर की ऊर्जा के लिए बहुत हानिकारक माना जाता है. फ्रिज जहां खाना रखा जाता है, वहां पैर से जुड़ी चीजें रखना घर की शुद्धता और समृद्धि पर बुरा असर डालता है. इससे लक्ष्मी का घर में ठहराव कम हो सकता है.

बोनस टिप:
फ्रिज के ऊपर अगर जगह खाली लगती है, तो बस एक साफ कपड़ा या छोटा प्लांट (सूखा नहीं) रख सकते हैं वो भी सिर्फ डेकोरेशन के लिए. बाकी किसी भी तरह का सामान रखने से बचें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

Source link

Previous post

नए साल के पहले दिन कुंभ राशि पर बरसेगी खुशियों की सौगात, बस ये रखें ध्यान

Next post

Vrat Tyohar Calendar 2026: नए साल में कब है मौनी अमावस्या, महाशिवरात्रि, होली, नवरात्रि, रक्षाबंधन, दशहरा, दिवाली, करवा चौथ? देखें व्रत-त्योहार कैलेंडर 2026

You May Have Missed