Mrit Gaye Ka Dikhna : घर से निकले और रास्ते में दिख गई मृत गाय? क्या आने वाले किसी संकट का है संकेत, जानें यहां

Mrit Gaye Ka Dikhna : घर से निकले और रास्ते में दिख गई मृत गाय? क्या आने वाले किसी संकट का है संकेत, जानें यहां

Last Updated:

Dead Cow Meaning In Astrology: हमारी लाइफ में कई बार कुछ ऐसी चीजें दिखाई दे जाती हैं जिन्हें हम इत्तेफाक मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ज्योतिष में इन संकेतों का अपना एक अलग ही अर्थ बताया गया है. ज्योतिष शास्त्र में कई तरह के संकेत बताए गए हैं जो व्यक्ति की लाइफ में होने वाली घटनाओं की तरफ इशारा करते हैं. जैसे घर से बाहर निकलते वक्त अगर कुत्ता रोता हुआ दिख जाए, तो इसे कुछ दिन तक सतर्क रहने का मैसेज माना जाता है. इसी क्रम में आज हम एक बहुत महत्वपूर्ण संकेत के बारे में बात करेंगे-रास्ते में मरी हुई गाय दिखना. हमारे देश में गाय को मां का दर्जा दिया गया है और धार्मिक नजरिए से गाय का हर रूप पूजनीय माना जाता है. ऐसे में गाय का मरा हुआ रूप दिख जाना कई सवाल खड़े करता है. क्या ये अशुभ है? क्या इससे कुछ बड़ा होने वाला है? या फिर ये किसी बुरे संकट के टल जाने का संकेत हो सकता है? इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

रास्ते में मरी हुई गाय दिखना एक सामान्य बात नहीं मानी जाती. यह आने वाले बदलाव, संकट टलने, गलत कर्मों के संकेत या आर्थिक रुकावट की ओर इशारा हो सकता है. इस संकेत को नजरअंदाज ना करें, बल्कि सावधानी, आत्मचिंतन और सकारात्मक बदलाव की तरफ कदम बढ़ाएं.

dead cow

1. धार्मिक मान्यता-गाय को मां क्यों माना गया हमारी संस्कृति में गाय सिर्फ एक पशु नहीं, बल्कि भावना और आस्था का प्रतीक है. घर में सुख-समृद्धि, अच्छा स्वास्थ्य और पॉजिटिव एनर्जी का वास गाय से जुड़ा माना जाता है. मान्यता है कि गाय के शरीर में देवी-देवताओं का निवास है और इसी कारण गाय को मां का दर्जा दिया गया है.

dead cow

2. मरी हुई गाय दिखना किसका संकेत अगर रास्ते में मरी हुई गाय दिख जाए, तो इसे सामान्य घटना मानकर नजरअंदाज नहीं किया जाता. यह संकेत माना जाता है कि ब्रह्मांड आपको किसी आने वाले मोड़ के लिए तैयार कर रहा है. यह जरूरी नहीं कि हर बार ये संकेत अशुभ हो, लेकिन इसे चेतावनी की तरह देखना अच्छा माना जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

dead cow

3. संकट का वार टलने का संकेत ज्योतिष मान्यता कहती है कि गाय में संकट पहचानने और उसे अपने ऊपर ले लेने की क्षमता होती है. इस आधार पर, अगर किसी व्यक्ति के जीवन में बड़ा संकट आने वाला हो और उसे रास्ते में मरी हुई गाय दिख जाए, तो अकसर इसे संकट के टल जाने का संकेत माना जाता है. यानी नुकसान टालकर ब्रह्मांड ने आपको बचा लिया है.

dead cow

4. किए गए गलत काम का इशारा कई बार ये संकेत इस बात का भी होता है कि अनजाने में या जानबूझकर आपसे किसी के साथ गलत व्यवहार हुआ है. किसी का दिल दुखाया हो, गलत बोल दिया हो या किसी जीव को कष्ट पहुंचाया हो, तो इसका असर आपकी एनर्जी पर आता है. ऐसे में मरी हुई गाय का दिखना इस बात का मैसेज हो सकता है कि अब आपको पश्चाताप कर सुधार की तरफ कदम बढ़ाना चाहिए.

dead cow

5. लक्ष्मी के वास में रुकावट का संकेत मान्यता है कि जहां मरी हुई गाय दिख जाए, वहां कुछ समय के लिए नेगेटिविटी का प्रभाव हो जाता है, अगर किसी व्यक्ति की लाइफ में लगातार नुकसान, खर्चों में बढ़ोतरी या आर्थिक रुकावटें आ रही हों और ऐसे में मरी हुई गाय दिख जाए, तो इसे संकेत माना जाता है कि घर से धन की एनर्जी कमजोर हुई है और मां लक्ष्मी का वास कम हुआ है.

dead cow

6. शुभ काम पर जाने के दौरान दिखाई दे तो? अगर किसी शुभ काम-जैसे शादी, नौकरी के इंटरव्यू, नया बिजनेस, घर खरीदने-के लिए निकल रहे हों और उस दौरान मरी हुई गाय दिख जाए, तो इसे चेतावनी माना जाता है. इस स्थिति में सलाह दी जाती है कि कुछ देर रुक जाएं, पानी पी लें, भगवान का स्मरण करें और फिर आगे बढ़ें. ये आपको संभावित नुकसान से बचा सकती है.

dead cow

7. भगवान के रुष्ट होने का संकेत कई ज्योतिषाचार्य इसे इस रूप में भी देखते हैं कि यह संकेत आपके कर्म और ईमान से जुड़ा हुआ है. यानी आप गलत दिशा की ओर जा रहे हैं-सोच, बोल या व्यवहार में. ऐसे में ये संकेत ईश्वरीय मैसेज माना जाता है कि अब अपने रास्ते, अपने कर्म और अपने व्यवहार पर दोबारा गौर करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

घर से निकले और रास्ते में दिख गई मृत गाय? क्या आने वाले किसी संकट का है संकेत

Source link

You May Have Missed