खरमास हुआ शुरू, अब इन राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव! करियर और लव लाइफ बदलने की संभावना

खरमास हुआ शुरू, अब इन राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव! करियर और लव लाइफ बदलने की संभावना

Last Updated:

Kharmas Rashifal: सनातन धर्म में खरमास का माह विशेष महत्वपूर्ण माना जाता है. खासकर खरमास में मान्यता के अनुसार, कोई भी शुभ अथवा मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रह का धनु राशि और मीन राशि में प्रवेश करते ही खरमास शुरू होता है. इसका प्रभाव भी सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर देखने को मिलता है. 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार खरमास का माह शुरू हो चुका है और सूर्य ग्रह धनु राशि में प्रवेश भी कर चुके हैं. अब 15 जनवरी 2026 को खरमास का समापन होगा. सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से कई राशि के जातक पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. कई राशि के जातक पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम लोकल 18 को बताते हैं कि सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से मिथुन राशि, कन्या राशि, वृश्चिक राशि और मीन राशि के जातक को सावधान रहने की जरूरत है.

ayodhya

मिथुन राशि के जातक के लिए करियर में समस्या हो सकती है. स्वास्थ्य का ध्यान देना होगा. व्यापार में घाटा हो सकता है, पारिवारिक जीवन में ध्यान रखना होगा, धन के निवेश में सावधानी रखें. कोई करीबी व्यक्ति आपके जीवन की कमाई को भी उड़ा सकता है. साथ ही आज अपनी वाणी पर संयम रखें.

ayodhya

कन्या राशि के जातक के लिए स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति में समस्या हो सकती है. घर में किसी बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ सकती है. विवाद बढ़ सकता है और धन की हानि हो सकती है. स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां रहेगा, लव लाइफ में भी सावधान रहने की जरूरत है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ayodhya

वृश्चिक राशि के जातक के लिए घर परिवार में सदस्यों के साथ मनमुटाव बढ़ सकता है. करियर में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और धन की स्थिति भी चिंता बढ़ा सकती है.

ayodhya

मीन राशि के जातक के लिए यह समय अशुभ रहेगा. हर क्षेत्र में घाटा हो सकता है. अगर आप पार्टनरशिप में निवेश करना चाहते हैं तो सोच-विचार कर ही निवेश करें, कोई भी नया कार्य न शुरू करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

खरमास हुआ शुरू, अब इन राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव! पंडित से जानें

Source link

Previous post

मूर्ति बड़ी या छोटी? घर के मंदिर में भगवान की प्रतिमा रखने के ये नियम हर किसी को पता होने चाहिए!

Next post

Aaj Ka Tarot Rashifal: मिथुन समेत ये 2 राशि वाले नकारात्मक प्रभावों से जूझेंगे, कर्क के कार्यों में आएगी बाधा, इनके जीवन में 1 गलती से आएगा तूफान, पढ़ें टैरो राशिफल

You May Have Missed