नौकरी में मिलेगी सफलता, कारोबार में नहीं करें किसी पर भरोसा! धनु राशि वाले आज ऐसा रहेगा दिन?

नौकरी में मिलेगी सफलता, कारोबार में नहीं करें किसी पर भरोसा! धनु राशि वाले आज ऐसा रहेगा दिन?

Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 15 December: 01 दिसंबर के दिन देवगुरु बृहस्पति अपने उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे. जिस कारण आज हंसराज योग का निर्माण होगा. आज इस योग के कारण धनु राशि के जातकों को काफी लाभ मिलने वाला है. 

जमुई: 1 दिसंबर 2025 का दिन कई मायनों में बेहद अलग रहने वाला है. आज धनु राशि के जातकों को कई बड़े फायदे हो सकते हैं. खासकर नौकरी-पेशा करने वाले लोगों को आज बेहतर अवसर मिल सकता है. इतना ही नहीं आज आर्थिक मामलों में भी धनु राशि के जातकों का दिन काफी अच्छा बीतने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि 01 दिसंबर 2025 के दिन धनु राशि के जातकों को कोई नई नौकरी का अवसर मिल सकता है. अगर आपने किसी नई नौकरी के लिए परीक्षा दी है या इंटरव्यू दिया है, तो आज आपका चयन उस नौकरी के लिए हो सकता है. आज धनु राशि के जातक अच्छी आमदनी करेंगे लेकिन आज के दिन आपके खर्च भी बढ़ने वाले हैं. आपके द्वारा किए गए खर्च आपको भविष्य में आर्थिक परेशानी में भी डाल सकते हैं.

परिवार में बेहद अच्छा रहेगा माहौल 
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों के परिवार में आज माहौल बेहद ही खुशनुमा रहने वाला है. आज आप काफी हंसी-खुशी के साथ आज का दिन व्यतीत करेंगे. लेकिन आज के दिन आपको सावधानी भी बरतनी चाहिए. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज बिना वजह किसी और के मामले में नहीं पड़ना चाहिए. आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए और कोई भी बात काफी सोच-समझकर करनी चाहिए. नहीं तो यह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है. आज आप किसी अजनबी के साथ कोई भी पार्टनरशिप सोच समझकर करें, नहीं तो यह आपके लिए परेशानी भरा हो सकता है. धनु राशि के जातकों को आज के दिन मकान, वाहन इत्यादि खरीदने के योग भी बना रहे हैं.

आज होने वाला है इस खास योग का निर्माण
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि 01 दिसंबर के दिन देवगुरु बृहस्पति अपने उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे. जिस कारण आज हंसराज योग का निर्माण होगा. आज इस योग के कारण धनु राशि के जातकों को काफी लाभ मिलने वाला है. उन्होंने बताया कि 1 दिसंबर के दिन धनु राशि के जातकों को अपने लव लाइफ में थोड़ा बहुत काम करने की जरूरत है. अगर आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं और आपके रिश्ते में थोड़ी बहुत तल्खी है तो आज वह दूर हो सकती है. आज आपका दिन काफी रोमांचक तरीके से बीतने वाला है. धनु राशि के जातकों को आज भगवान महादेव की पूजा करनी चाहिए और उन्हें सफेद पुष्प चढ़ाना चाहिए, ऐसा करना आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है.

About the Author

authorimg

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

homeastro

धनु राशि: नौकरी में मिलेगी सफलता, कारोबार में नहीं करें किसी पर भरोसा!

Source link

Previous post

बढ़ेंगे अनावश्यक खर्चे, अंतरघात वाले शत्रुओं की होगी वृद्धि, वृश्चिक राशि वाले जाने कैसा रहेगा दिन?

Next post

Aaj Ka Kark Rashifal: आज कर्क राशि के लिए डबल खुशखबरी, लव और करियर दोनों में मिलेगी सफलता, अटके काम होंगे पूरे

You May Have Missed