Mulank 9 Yearly Horoscope 2026: नया साल मूलांक 9 वालों के​ लिए होगा मंगल ही मंगल, बढ़ेगा यश, नई जॉब, विवाह योग, जानें वार्षिक अंक ज्योतिष

Mulank 9 Yearly Horoscope 2026: नया साल मूलांक 9 वालों के​ लिए होगा मंगल ही मंगल, बढ़ेगा यश, नई जॉब, विवाह योग, जानें वार्षिक अंक ज्योतिष

Mulank 9 Yearly Horoscope 2026: नया साल 2026 ग्रहों के राजा सूर्य का नंबर है क्योंकि 2026 का कुल योग 1 आता है. अंक 1 के स्वामी ग्रह सूर्य हैं और मूलांक 9 का स्वामी ग्रह मंगल हैं. मंगल को ग्रहों का सेनापति और धरती पुत्र कहा जाता है. राजा को अपना सेनापति प्रिय है. जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख हो हुआ है, उनका मूलांक 9 होता है. मूलांक 9 और 1 का आपस में बहुत अच्छा संबंध माना जाता है, इसलिए देखा जाए तो नया साल मूलांक 9 वालों के लिए शुभ फलदायी होने वाला है. विस्तार से जानते हैं मूलांक 9 का वार्षिक अंक ज्योतिष.

मूलांक 9 का कैसा रहेगा नया साल?

  • अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 9 का नया साल मंगलदायक होने वाला है. 9, 18 या 27 तारीख में जन्मे लोगों में से जिनका जन्म 9 तारीख को हुआ है, उनको बहुत ही ज्यादा लाभ होने की उम्मीद है. जो लोग अपना व्यापार करते हैं, उन लोगों के लिए नया साल बहुत ही अच्छा होने वाला है. नए साल में आपके काम का विस्तार हो सकता है. बिजनेस में अच्छा मुनाफा और बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है. वहीं जो लोग नए साल में कुछ अपना काम या बिजनेस शुरु करना चाहते हैं, उनके लिए भी नया साल बहुत लकी साबित होगा. आपको सकारात्मक फल देखने को मिलेंगे. नई शुरूआत के लिए नया साल बहुत ही शानदार है.
  • मूलांक 9 वालों को नए साल में करियर में सफलता प्राप्त होगी. जो कार्य करेंगे, उसमें अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे. आपके आय के स्रोत बढ़ेंगे और आप धन कमाने में सफल होंगे. 2026 मूलांक 9 वालों के लिए सुनहरे अवसर लेकर आएगा. शिक्षा प्रतियोगिता के लिए भी नया साल बहुत अच्छा रहेगा. आप जो मेहनत करेंगे, उसका पूरा फल आपको प्राप्त होगा. आपने अपने लिए जो राह तय की है, उस पर आगे बढ़ें, कामयाबी मिलेगी.
  • नए साल में जो लोग जॉब बदलना चाहते हैं या जो बेरोजगार हैं, उन लोगों को शुभ समाचार मिलेंगे. नई नौकरी आपको मिलने वाली है. इस साल में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. बैंक बैलेंस बढ़ेगा. इस साल आप किसी काम को करने में हिचकते हैं, तो वह अटक सकता है. जिस काम को करना है, उस पर बेधड़क ओग बढ़ें, मेहनत करेंगे तो काम सफल हो जाएगा. सरकारी क्षेत्र में काम करने वालों को बड़ी सफलता मिलेगी और उनका नाम भी होगा.

विवाह का योग, मिलेगा संतान सुख

जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उन लोगों को नए साल में खुशखबरी मिलने की उम्मीद है. उनकी शादी पक्की हो सकती है. 2026 में विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे और आप दुल्हा या दुल्हन बन सकते हैं. जिन लोगों का विवाह हुआ है और वे संतान सुख प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह अनुकूल साल होगा. परिवारिक जीवन सुखमय होगा.

लव लाइफ में रहें सावधान!

वहीं जो लोग लव लाइफ में है, उनको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि मंगल का स्वभाव उग्र होता है. प्रेम संबंधों में आपको शांति से काम लेना होगा, अपने पार्टनर के साथ वाद विवाद से बचें. प्यार से बात करें और जब विवाद की स्थिति आए तो शांत रहने की कोशिश करें. धैर्य से काम लें, नहीं तो लव लाइफ के लिए संकट पैदा हो सकता है. संबंध समर्पण की मांग करता है. किसी बात पर घमंड न करें.

सेहत दे सकता है टेंशन

2026 में मूलांक 9 वालों को अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखना होगा. खानपान में लापरवाही आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है. जंक फूड न खाएं तो अच्छा होगा. अपने मन की नकारात्मकता को खत्म करने के लिए योग, ध्यान, प्राणायाम, व्यायाम, पूजा, पाठ आदि जो हो, वो करें, जिससे आपको सुकून मिले और आप पिछले साल की कड़वी बातों को भूलकर आगे बढ़ें.

नए साल में मूलांक 9 के लिए जीत का मंत्र

नए साल में सफलता के लिए मूलांक 9 का मूल मंत्र है- ​पाछै ताहि बिसार दे, आगे की सुधि लेय. पुरानी बातों को भूलकर पूरी एनर्जी के साथ नए साल 2026 में काम करें, आपको सफलता प्राप्त होगी. मन में कोई हिचक न रखें, खुलकर फ्रंट फुट पर खेलें.

मूलांक 9 के लिए उपाय

नए साल में आप सूर्य नमस्कार करें, हनुमान जी की पूजा करें और मंगलवार का व्रत रखें. आपका जीवन सुखमय होगा.

Source link

Previous post

Ank Jyotish 2026 Horoscope: नववर्ष में मिलेगी मनचाही नौकरी या गर्लफ्रेंड से होगा ब्रेकअप? यहां देखें मूलांक 1 से 9 तक का नए साल का अंक ज्योतिष

Next post

बहुत इमोशनल होते हैं इस तिथियों पर पैदा हुए लोग, जल्दी ही टूट जाता है दिल लेकिन होते हैं पूरी तरह मन का मालिक

You May Have Missed