2025 में सूर्य का ये अंतिम गोचर! 3 राशियों में मचा देगा हाहाकार, अयोध्या के ज्योतिषी ने किया सावधान

2025 में सूर्य का ये अंतिम गोचर! 3 राशियों में मचा देगा हाहाकार, अयोध्या के ज्योतिषी ने किया सावधान

Last Updated:

Surya Gochar 2025 : साल 2025 में सूर्य का अंतिम गोचर तीन राशियों के लिए बड़ा उतार-चढ़ाव लेकर आ रहा है. अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम ने बताया कि यह गोचर स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन पर गहरा प्रभाव डाल सकता है. फरवरी महीने तक खास तौर पर 3 राशि के जातकों को सतर्क रहने, विवादों से बचने की जरूरत है

हिंदू पंचांग के अनुसार ‘आत्मा और पिता के कारक’ ग्रह सूर्य दिसंबर महीने में गोचर करने जा रहे हैं. जिसका प्रभाव कुछ राशियों पर सकारात्मक और कुछ राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव रहेगा. तो चलिए जानते हैं सूर्य गोचर से किन राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है.

ayodhya

अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि ज्योतिष गणना के अनुसार 15 दिसंबर को सूर्य देवता धनु राशि में प्रवेश करेंगे. इस गोचर को धनु संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है और इसी के साथ खरवास का महीना भी शुरू होगा. सूर्य के धनु राशि में गोचर करने से कुछ राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है. जिसमें वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के जातक शामिल हैं.

ayodhya

वृषभ राशि : सूर्य के धनु राशि में गोचर का प्रभाव वृषभ राशि के जातकों के सेहत के पर पड़ सकता है. जातकों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ उभर सकती हैं, इसलिए दिनचर्या और खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. साथ ही यात्रा सावधानी बरतें और किसी भी प्रकार के शत्रु या विरोधियों से सतर्क रहें. इस दौरान वाणी पर संयम रखें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Ayo

मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातक इस समय पूरी सतर्कता के साथ आगे बढ़ें, साथ ही क्रोध पर नियंत्रण रखें. अन्यथा बने हुए कार्य भी बिगड़ सकते हैं. जीवनसाथी के साथ अनावश्यक यात्रा से फिलहाल बचें. वाणी में मधुरता बनाए रखें और किसी भी योजना या रणनीति को सोच-समझकर ही बनाएं. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें और धन लेन-देन से दूरी बनाना बेहतर रहेगा.

ayodhya

कन्या राशि : कन्या राशि के जातक माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें और जमीन या संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें. इस दौरान कार्यक्षेत्र में तनाव बढ़ सकता है, इसलिए धैर्य और संयम से काम लें. इस दौरान व्यापार में हानि या रुकावट की आशंका बनी हुई है, इसलिए लेन-देन और निर्णय सोच-समझकर करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

2025 में सूर्य का ये अंतिम गोचर! 3 राशियों में मचा देगा हाहाकार

Source link

Previous post

जन्मतिथि से जानें किस सेक्टर में खुलेंगे आपके भाग्य के दरवाजे और किन मामलों में बरतें सावधानी, अंक ज्योतिष खोलेगा राज

Next post

साल की अंतिम 13 तारीख को शुभ योग का गजब संयोग, मकर समेत 5 राशियों की आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार, भाग्य का मिलेगा पूरा साथ

You May Have Missed