Amavasya 2026 List: कब है माघी या मौनी अमावस्या? नववर्ष में 2 सोमवती, 2 शनि अमावस्या, सब हैं पुण्य फलदायी, देखें नए साल 2026 का अमावस्या कैलेंडर

Amavasya 2026 List: कब है माघी या मौनी अमावस्या? नववर्ष में 2 सोमवती, 2 शनि अमावस्या, सब हैं पुण्य फलदायी, देखें नए साल 2026 का अमावस्या कैलेंडर

Last Updated:

Amavasya 2026 List In Hindi: नए साल 2026 की पहली पहली अमावस्या मौनी अमावस्या यानि माघी अमावस्या है. यह माघ कृष्ण अमावस्या तिथि को होती है. नए साल में 2 सोमवती अमावस्या, 2 भौमवती अमावस्या और 2 शनि अमावस्या हैं. अमावस्या के दिन स्नान, दान, तर्पण, श्राद्ध आदि से पुण्य की प्राप्ति होती है और पितृ दोष मिटता है. आइए जानते हैं कि नए साल की पहली अमावस्या कब है? नए साल में सोमवती अमावस्या और शनि अमावस्या कब कब हैं? देखें 2026 का अमावस्या कैलेंडर.

ख़बरें फटाफट

नए साल 2026 का अमावस्या कैलेंडर.

Amavasya 2026 List In Hindi: नए साल 2026 का शुभारंभ होने में कुछ दिन बचे हैं. नए साल में सबसे पहली अमावस्या मौनी अमावस्या है, जो माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को होगी. मौनी अमावस्या को माघी अमावस्या या माघ अमावस्या भी कहा जाता है. मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने के बाद दान देने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है. उसके बाद पितरों के लिए तर्पण, दान, श्राद्ध, पिंडदान आदि करने से पितृ दोष का निवारण होता है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, एक साल में 12 महीने होते हैं, इस आधार पर एक साल में 12 अमावस्या होंगी. नए साल 2026 में भी 12 अमावस्या हैं. इसमें 2 सोमवती अमावस्या और 2 शनि अमावस्या हैं. सोमवती अमावस्या पर व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है, वहीं शनि अमावस्या पर शनि देव की पूजा से साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्ट मिटते हैं, शनि दोष दूर होता है. आइए जानते हैं कि नए साल की पहली अमावस्या यानि मौनी अमावस्या कब है? नए साल में सोमवत अमावस्या और शनि अमावस्या कब कब हैं?

2026 की मौनी अमावस्या या माघी अमावस्या कब है?

वैदिक पंचांग के अनुसार नए साल में माघ कृष्ण अमावस्या तिथि 18 जनवरी को 12:03 ए एम से लेकर 19 जनवरी को 01:21 ए एम तक है. ऐसे में उदयातिथि के आधार पर मौनी अमावस्या या माघी अमावस्या 18 जनवरी 2026 दिन रविवार को है. नए साल की मौनी अमावस्या पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, जिससे यह अमावस्या और भी पुण्यदायी हो जाएगी.

नए साल में 2 सोमवती अमावस्या

नए साल 2026 में सोमवती अमास्या दो बार पड़ रही है. सभी अमावस्या में सोमवती अमावस्या का काफी महत्व है. पहली सोमवती अमावस्या 15 जून 2026 दिन सोमवार को पड़ रही है, जबकि दूसरी सोमवती अमावस्या 9 नवंबर 2026 दिन सोमवार को है. जो अमावस्या सोमवार के दिन होती है, वो सोमवती अमावस्या कहलाती है.

साल 2026 में 2 शनि अमावस्या

शनि अमावस्या को शनिश्चरी अमावस्या भी कहा जाता है. नए साल में दो शनि अमावस्या आएंगी. पहली शनि अमावस्या 16 मई 2026 दिन शनिवार को है, जब​कि दूसरी शनि अमावस्या 10 अक्टूबर, शनिवार को होगी. शनिवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को शनि अमावस्या कहते हैं.

2026 का अमावस्या कैलेंडर

  • 18 जनवरी, दिन रविवार: मौनी अमावस्या, माघ या माघी अमावस्या
  • 17 फरवरी, दिन मंगलवार: दर्श अमावस्या, फाल्गुन अमावस्या, पहली भौमवती अमावस्या
  • 19 मार्च, दिन बृहस्पतिवार: चैत्र अमावस्या
  • 17 अप्रैल, दिन शुक्रवार: दर्श अमावस्या, वैशाख अमावस्या
  • 16 मई, दिन शनिवार: दर्श अमावस्या, ज्येष्ठ अमावस्या, पहली शनि अमावस्या
  • 15 जून, दिन सोमवार: ज्येष्ठ अधिक अमावस्या, पहली सोमवती अमावस्या
  • 14 जुलाई, दिन मंगलवार: दर्श अमावस्या, आषाढ़ अमावस्या
  • 12 अगस्त, दिन बुधवार: दर्श अमावस्या, श्रावण या सावन अमावस्या
  • 11 सितंबर, दिन शुक्रवार: भाद्रपद अमावस्या
  • 10 अक्टूबर, दिन शनिवार: दर्श अमावस्या, आश्विन अमावस्या, दूसरी शनि अमावस्या
  • 9 नवंबर, दिन सोमवार: कार्तिक अमावस्या, दूसरी सोमवती अमावस्या
  • 8 दिसंबर, दिन मंगलवार: दर्श अमावस्या, मार्गशीर्ष अमावस्या, दूसरी भौमवती अमावस्या

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें

homedharm

नए साल 2026 का अमावस्या कैलेंडर, कब है मौनी अमावस्या, सोमवती अमावस्या?

Source link

Previous post

Taurus Yearly Horoscope 2026 : वृषभ राशि को साल 2026 में नई उम्मीदें और नए मौके मिलेंगे, शनि की वजह से जून से दिसंबर तक इस मामले में रहें सावधान

Next post

गुप्त रूप से हनुमान जी पर चढ़ाएं ये 5 चीजें, हर मुश्किल से तुरंत निकाल देंगे बजरंगबली, चढ़ाते ही बनेंगे काम!

You May Have Missed