आज का मकर राशिफल: मकर राशि वालों सावधान! आज भावनाओं में बहना भारी पड़ सकता है, बड़े फैसले टालें

आज का मकर राशिफल: मकर राशि वालों सावधान! आज भावनाओं में बहना भारी पड़ सकता है, बड़े फैसले टालें

Last Updated:

आज का मकर राशिफल 09 दिसंबर 2025: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन भावनात्मक उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. नए काम शुरू करने से बचें और महत्वपूर्ण फैसले टालें. नौकरीपेशा लोगों को मिश्रित अनुभव मिलेंगे, जबकि किसानों और प्रॉपर्टी कारोबारियों को लाभ मिल सकता है. रिश्तों में वाद-विवाद से बचें और मानसिक तनाव कम करने के लिए शिव पूजा लाभकारी रहेगी.

करौली. मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है. विशेष रूप से भावनात्मक स्तर पर उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे. जयपुर की मशहूर ज्योतिषी डॉ. दीप्ति शर्मा का कहना है कि आज मकर राशि के जातक किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं. हालांकि इमोशनली थोड़ा अस्थिर रहने की संभावना है, इसलिए सतर्क रहना बेहद जरूरी होगा. आज कोई महत्वपूर्ण कार्य है तो उसे अगले दिन के लिए टालना ही बेहतर रहेगा, क्योंकि आज ग्रहों की स्थिति पूरी तरह अनुकूल नहीं है.

व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. भूमि या प्रॉपर्टी से जुड़े कारोबारियों के लिए समय अनुकूल है. किसानों को भी आज किसी न किसी रूप में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. नौकरीपेशा लोगों को आज धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता होगी. ऑफिस में आज दिन भर कई तरह की स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. कभी वरिष्ठों से तारीफ मिलेगी तो कभी किसी बात पर फटकार भी सुननी पड़ सकती है. ऐसे में बेहतर होगा कि आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें और जरूरी काम कल के लिए टाल दें.

मकर राशि के लवर्स आज न करें ये गलती

छात्रों के लिए आज का दिन विशेष सतर्कता की मांग करता है. किसी भी काम में जल्दबाज़ी बिल्कुल न करें. हड़बड़ी में उठाया गया कदम नुकसान पहुंचा सकता है. परीक्षा या इंटरव्यू जैसी स्थितियों में पहले विषय को समझें और फिर शांत मन से आगे बढ़ें. मैरिड कपल्स और लवर्स को आज रिश्ते में संयम रखने की जरूरत होगी. वाद-विवाद की आशंका बनी हुई है, इसलिए जितना संभव हो शांत रहें. आज आप इमोशनली अप-डाउन महसूस करेंगे, इसलिए अपने पार्टनर को पहले ही बता दें कि किसी भी बहस से बचना है.

कैसा रहेगा मकर राशि वालों का हेल्थ

स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव और एंजायटी बढ़ सकती है. किसी बात को लेकर मन में गहराई तक चिंता घर कर सकती है. ऐसे में उपाय के रूप में सुबह भगवान शिव के मंदिर जाकर जल अर्पित करें. महादेव को गंगाजल और धतूरा चढ़ाना आज अत्यंत शुभ माना गया है.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

homeastro

मकर राशि वालों सावधान! लव लाइफ से करियर तक हर कदम सोच-समझकर उठाएं

Source link

Previous post

लव राशिफल 9 दिसंबर: धनु राशि वाले रोमांटिक डेट पर जाएंगे, इन 2 राशियों के प्यार को मिलेगी मंजूरी, इस राशि के कपल के बीच वैवाहिक प्रेम बढ़ेगा

Next post

छोटे भाई-बहन की मैरिड लाइफ में हैं कई परेशानियां या हमेशा रहती है तालमेल में कमी? शनि के तीसरे भाव में प्रभाव और समाधान

You May Have Missed