वास्तु टिप्स: जमीन खरीदने की है तैयारी? पहले जानें यह आपके लिए शुभ है या अशुभ, ऐसे करें पहचान

वास्तु टिप्स: जमीन खरीदने की है तैयारी? पहले जानें यह आपके लिए शुभ है या अशुभ, ऐसे करें पहचान

Last Updated:

देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुद्गल ने बताया है कि जिस प्रकार ज्योतिष शास्त्र महत्वपूर्ण है, उसी प्रकार वास्तु परीक्षण भी आवश्यक है. उन्होंने जमीन खरीदने से पहले कुछ विशेष वास्तु नियमों का पालन करने की सलाह दी है, ताकि खरीदी गई भूमि जीवन में परेशानियां न बढ़ाए और शुभ फलदायी हो.

देवघरः जिस प्रकार हमारे जीवन में ज्योतिष शास्त्र का महत्व है, उसी प्रकार वास्तु शास्त्र का भी विशेष महत्व है. भूमि खरीदना हर व्यक्ति का सपना होता है, लेकिन बिना वास्तु परीक्षण के खरीदी गई भूमि कई बार जीवन में परेशानियां बढ़ा देती है. इसलिए भूमि क्रय करने से पहले कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है. लिहाजा लोकल18 ने देवघर के पागल बाबा आश्रम स्थित मुद्गल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुद्गल से खास बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने कुछ नियम बताए हैं. जिनका पालन करके आप यह जान सकते हैं कि भूमि आपके लिए शुभ है या अशुभ.

शुभ-अशुभ भूमि की पहचान के लिए इन नियमों का करें पालन:

पानी का बहाव देखें: ज्योतिषाचार्य के अनुसार, भूमि खरीदने से पहले यह देखना चाहिए कि उस जमीन में पानी का बहाव किस दिशा में हो रहा है. यदि जमीन का पानी दक्षिण या पश्चिम दिशा में बह रहा है, तो वह जमीन अशुभ मानी जाती है और उसे बिल्कुल नहीं खरीदना चाहिए. इसके विपरीत, यदि पानी का बहाव उत्तर या पूर्व की तरफ हो रहा है, तो ऐसी भूमि को खरीदना शुभ माना जाता है.

मिट्टी की कठोरता: वास्तु शास्त्र कहता है कि यदि जमीन की मिट्टी कठोर है, तो ऐसी भूमि खरीदना अशुभ हो सकता है. लेकिन यदि मिट्टी मुलायम या भुरभुरी है, तो वह जमीन खरीदना शुभ फलदायी होगा.

सूर्यवेद या चंद्रवेद: जमीन खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह भूमि हमेशा सूर्यवेद (उत्तर दिशा की ओर अधिक ढलान) हो. यदि जमीन चंद्रवेद (दक्षिण दिशा की ओर अधिक ढलान) होगी, तो वह आपके लिए शुभ नहीं होगी.

दरार वाली जमीन से बचें: ज्योतिषाचार्य ने सलाह दी है कि जिस जमीन को आप खरीदने जा रहे हैं, उसमें ज्यादा दरारें या फटाव न हो. वास्तु के अनुसार, दरार वाली जमीन को खरीदना अशुभ माना जाता है और यह घर में अनहोनी का कारण बन सकती है.

About the Author

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.

homeastro

जमीन खरीदने की है तैयारी? पहले जानें यह आपके लिए शुभ है या अशुभ,ऐसे करें पहचान

Source link

Previous post

आज का मकर राशिफल: मकर राशि के जातक आज करें ये उपाय, नौकरी, व्यापार और लव लाइफ में मिलेंगे लाभ

Next post

Sankashti Chaturthi December 2025 Date: अखुरथ संकष्टी चतुर्थी कब है, 7 या 8 दिसंबर? बन रहे 5 शुभ संयोग, जानें सही तारीख, मुहूर्त, चांद निकलने का समय

You May Have Missed