आज का पंचांग, 3 दिसंबर 2025: 4 शुभ योग में बुधवार व्रत, गणेश पूजा, बुध दोष के उपाय, जानें पूरे दिन के मुहूर्त, राहुकाल

आज का पंचांग, 3 दिसंबर 2025: 4 शुभ योग में बुधवार व्रत, गणेश पूजा, बुध दोष के उपाय, जानें पूरे दिन के मुहूर्त, राहुकाल

Last Updated:

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 3 December 2025: आज 4 शुभ योग में बुधवार का व्रत हैं. इसमें गणेश जी की पूजा विधिपूर्वक करते हैं. आज मार्गशीर्ष शुक्ल त्रयोदशी तिथि, भरणी नक्षत्र, तैतिल करण, परिघ योग, उत्तर का दिशाशूल है. बुध दोष दूर करने के लिए आज हरी मूंग, हरे रंग के कपड़े आदि का दान करें. पंचांग से देखें आज के शुभ मुहूर्त और राहुकाल.

आज का पंचांग, 3 दिसंबर 2025.

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 3 December 2025: आज 4 शुभ योग में बुधवार व्रत और गणेश जी की पूजा है. पंचांग अनुसार आज मार्गशीर्ष शुक्ल त्रयोदशी तिथि, भरणी नक्षत्र, तैतिल करण, परिघ योग, उत्तर का दिशाशूल और मेष राशि में चंद्रमा है. आज के दिन परिघ योग 04:57 पी एम है, उसके बाद शिव योग होगा. वहीं रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग शाम 05:59 पी एम से लेकर कल सुबह 06:59 ए एम तक है. हालांकि आज दिन का शुभ समय यानि अभिजीत मुहूर्त नहीं है. आप को कोई शुभ कार्य करना है तो लाभ-उन्नति मुहूर्त, अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त और शुभ-उत्तम मुहूर्त में कर सकते हैं. इसके बारे में नीचे दिया गया है.

जो लोग आज बुधवार व्रत हैं, वे गणेश जी की पूजा विधिपूर्वक करें. गणेश जी को लाल फूल या गेंदे का फूल, माला, अक्षत्, सिंदूर, धूप, दीप, नैवेद्य, दूर्वा, पंचामृत आदि चढ़ाएं. तुलसी के पत्ते अर्पित न करें. गणेश जी को मोदक और लड्डू का भोग लगाएं. घी का दीपक जलाएं. उसके बाद गणेश चालीसा और गणपति स्तोत्र का पाठ करें. उसके बाद बुधवार व्रत कथा सुनें. फिर गणेश जी की आरती करें. गणेश जी के आशीर्वाद से आपके कार्य सफल होंगे, विघ्न और बाधाएं दूर होंगी. जीवन में शुभता आएगी. जो लोग बुध दोष से प्रभावित हैं, वे लोग भी बुधवार व्रत रखकर गणेश जी की पूजा करें. लाभ होगा. बुध के बीज मंत्र ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः का जाप करें. अपनी क्षमता के अनुसार हरी मूंग, हरे रंग के कपड़े, हरा चारा, हरे फल आदि का दान करें. कुंडली से बुध दोष दूर होगा. पंचांग से देखें आज के शुभ मुहूर्त और राहुकाल के बारे में.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 3 दिसंबर 2025

  1. आज की तिथि- त्रयोदशी – 12:25 पी एम तक, फिर चतुर्दशी
  2. आज का नक्षत्र- भरणी – 05:59 पी एम तक, उसके बाद कृत्तिका
  3. आज का करण- तैतिल – 12:25 पी एम तक, गर – 10:33 पी एम तक, फिर वणिज
  4. आज का योग- परिघ – 04:57 पी एम तक, फिर शिव
  5. आज का पक्ष- शुक्ल
  6. आज का दिन- बुधवार
  7. चंद्र राशि- मेष – 11:14 पी एम तक

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:58 ए एम
सूर्यास्त- 05:24 पी एम
चन्द्रोदय- 03:43 पी एम
चन्द्रास्त- 06:07 ए एम, दिसम्बर 04

आज के मुहूर्त और शुभ योग

  • ब्रह्म मुहूर्त: 05:09 ए एम से 06:04 ए एम
  • अमृत काल: 01:46 पी एम से 03:10 पी एम
  • अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
  • विजय मुहूर्त: 01:55 पी एम से 02:37 पी एम
  • निशिता मुहूर्त: 11:44 पी एम से 12:38 ए एम, दिसम्बर 04
  • सर्वार्थ सिद्धि योग: 05:59 पी एम से 06:59 ए एम, दिसम्बर 04
  • रवि योग: 05:59 पी एम से 06:59 ए एम, दिसम्बर 04

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  1. लाभ-उन्नति: 06:58 ए एम से 08:16 ए एम
  2. अमृत-सर्वोत्तम: 08:16 ए एम से 09:34 ए एम
  3. शुभ-उत्तम: 10:53 ए एम से 12:11 पी एम
  4. चर-सामान्य: 02:47 पी एम से 04:06 पी एम
  5. लाभ-उन्नति: 04:06 पी एम से 05:24 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  1. शुभ-उत्तम: 07:06 पी एम से 08:48 पी एम
  2. अमृत-सर्वोत्तम: 08:48 पी एम से 10:29 पी एम
  3. चर-सामान्य: 10:29 पी एम से 12:11 ए एम, दिसम्बर 04
  4. लाभ-उन्नति: 03:35 ए एम से 05:17 ए एम, दिसम्बर 04

आज के अशुभ समय

  1. यमगण्ड- 08:16 ए एम से 09:34 ए एम
  2. गुलिक काल- 10:53 ए एम से 12:11 पी एम
  3. दुर्मुहूर्त- 11:50 ए एम से 12:32 पी एम
  4. राहुकाल- 12:11 पी एम से 01:29 पी एम
  5. दिशाशूल- उत्तर

शिववास

नन्दी पर – 12:25 पी एम तक, उसके बाद भोजन में.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें

homedharm

पंचांग:4 शुभ योग में बुधवार व्रत,गणेश पूजा,बुध दोष उपाय, जानें दिन के मुहूर्त

Source link

Previous post

अंक ज्योतिष 3 दिसंबर 2025: मूलांक 2 के जातक को हर काम में मिलेगी सफलता, अंक 3, 5 करियर में करेंगे उन्नति, इनके लिए दिन आर्थिक रूप से लाभदायक

Next post

Aaj Ka Kark Rashifal: आज कर्क राशि पर महादेव की रहेगी विशेष कृपा! रुके काम होंगे पूरे, लव लाइफ में आएगी मिठास

You May Have Missed