सड़क पर गिरे हुए पैसे उठाने चाहिये या नहीं? ये संकेत शुभ है या अशुभ, जानें क्या कहते हैं शास्त्र

सड़क पर गिरे हुए पैसे उठाने चाहिये या नहीं? ये संकेत शुभ है या अशुभ, जानें क्या कहते हैं शास्त्र

Last Updated:

Vastu Tips: आमतौर पर सड़क पर चलते हुए पैसे मिलना आम बात रहती है. कोई लोग तो इसे दाएं-बाएं देख कर और झट से उठा लेते है. ऐसा लगभग कई लोग करते है. सड़क पर अगर ज्यादा बड़ी नोट मिल जाए तब तो खुशी दोगुनी हो जाती है. लेकिन, क्या आपको पता है कि ऐसे पैसे का क्या करना चाहिए? (रिपोर्ट: शुभम)

अक्सर सड़क पर गिरे हुए पैसों का मिलना कई बातों की तरफ संकेत करता है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या सड़क पर पड़े हुए पैसों को उठाना सही है. कई लोग इन पैसों को किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान देना ही उचित समझते हैं. यह पैसे सिक्के और नोट कुछ भी हो सकते हैं.

सड़क पर मिलने वाला पैसा या नोट किस बात का संकेत होते हैं. इसके पीछे भी शास्त्रों मे बताया गया है.उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज से कि सड़क पर मिलने वाला पैसा हमें कौनसी घटनाओं का संकेत देता है.

अगर आपको सड़क पर पैसा मिल जाए, तो माना जाता है कि मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हैं. संकेत यह है कि अचानक धन प्राप्ति हो सकती है.अगर इस समय आप किसी प्रॉपर्टी या बड़े निवेश की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए लाभदायक हो सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आपको रास्ते में कई सिक्के मिल जाएं, तो इसे बहुत शुभ माना जाता है. यह बताता है कि भगवान आपकी राह आसान कर रहे हैं और जल्द ही आपके जीवन में कोई खुशी भरा समाचार आने वाला है.

Wallet

अगर सड़क पर आपको पैसों से भरा पर्स मिलता है, तो ज्योतिष के अनुसार यह बड़ा शुभ संकेत है.यह इस ओर इशारा कर सकता है कि जल्द ही बड़ा धन लाभ या पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना बन सकती है. और हां—अगर संभव हो तो पर्स उसके असली मालिक को लौटा देना चाहिए.यह सद्भावना भविष्य में आपके हर काम को सरल बनाती है.

सड़क पर मिले सिक्के को संभालकर रखना शुभ माना जाता है. क्योंकि वह सिक्का कई हाथों से होकर आया होता है, और माना जाता है कि उसमें सकारात्मक ऊर्जा संचित होती है. इसे अपने पास रखने से तरक्की और सौभाग्य बढ़ता है.

अगर आपको कोई पुराना धातु का सिक्का मिले, तो इसे विशेष रूप से दैवीय आशीर्वाद माना जाता है. आजकल चलन में आने वाले सामान्य धातु के सिक्के भी इस श्रेणी में आते हैं, इसलिए लोग उन्हें भी शुभ मानते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

सड़क पर गिरे हुए पैसे उठाने चाहिये या नहीं? ये संकेत शुभ है या अशुभ, जानें

Source link

Previous post

Makar Sankranti 2026 Date: नए साल में मकर संक्रांति कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, महा पुण्य काल, महत्व

Next post

Margashirsha Prunima Tarot Prediction: मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर बरसेगी लक्ष्मी कृपा, इन 5 राशिवालों की चमकेगी किस्मत! अचानक धन लाभ, नई जॉब का मौका, टैरो कार्ड से जानें लकी राशियां!

You May Have Missed