Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज हैं खास संयोग! सुबह करें ये 1 काम, पूरे दिन मिलेगा लाभ

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज हैं खास संयोग! सुबह करें ये 1 काम, पूरे दिन मिलेगा लाभ

Last Updated:

Aaj ka Mithun Rashifal 26 November 2025: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज बुधवार का दिन सफलता और लाभ से भरा रहेगा. आज अपनी वाणी और प्रयासों से करियर, व्यवसाय और प्रेम जीवन में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. जानिए आज कौनसा उपाय आपको तरक्की और फायदे दिला सकता है.

Aaj Ka Gemini Rashifal 26 November 2025: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज बुधवार का दिन खास और सफलताओं से भरा रहने वाला है. आज का दिन अपनी वाणी और संवाद के माध्यम से लाभ कमाने के लिए अनुकूल है. जानिए आज आपकी लव लाइफ से लेकर करियर तक क्या कहते हैं आपके सितारे.

आज मिथुन राशि का लव राशिफल
ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि आज प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन में स्थिति बेहतर रहेगी. आप प्रेमी से विवाह की बात कर सकते हैं या जीवन को बेहतर बनाने की योजनाएं बना सकते हैं, जो आने वाले समय में सफल होंगी. जो जातक अकेले हैं, उन्हें आज कोई जीवनसाथी मिल सकता है. दांपत्य जीवन में आर्थिक समस्याओं में अपने साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा. घर की छोटी-मोटी समस्याओं का समाधान करने के लिए आप अपने जीवन साथी के साथ कोई योजना बना सकते हैं, जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा.

आज मिथुन राशि का करियर राशिफल
करियर के मामले में आज का दिन मिला-जुला रहेगा. छात्रों को अपनी वाणी के कारण पढ़ाई में लाभ मिलेगा. प्रतियोगिता की तैयारी या सरकारी नौकरी की तैयारी में आज पढ़ाई में आसानी होगी. सुबह 8:00 बजे से पहले किया गया अध्ययन अधिक सफल रहेगा. नौकरी की तलाश कर रहे जातकों के लिए आज इंटरव्यू या जॉब ऑफर के योग बने हैं. सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक नौकरी के लिए अप्लाई करने पर दोपहर 2:00 बजे के बाद अच्छे पैकेज के साथ जॉब मिल सकती है.

आज मिथुन राशि का व्यावसायिक राशिफल
व्यवसाय से जुड़े मिथुन राशि वालों के लिए आज भगवान गणेश की पूजा करने और उन्हें मीठा भोग लगाने से आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी. रुके हुए कार्य पूरे होंगे और अटका हुआ धन वापस मिल सकता है. लेकिन कोई नया प्रोजेक्ट या डील शुरू करने से पहले सभी डॉक्यूमेंट्स को ध्यानपूर्वक जांच लें, क्योंकि छोटी गलती भी नुकसानदायक हो सकती है. नौकरी करने वाले जातकों को लाभ मिलेगा, वहीं मार्केटिंग या विज्ञापन क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन विशेष रहेगा. मित्रों और सहयोगियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन कागजी संबंधों में सतर्कता बरतना आवश्यक है.

मिथुन राशि के लिए आज का उपाय: बुध ग्रह के इष्ट देव भगवान गणेश की पूजा करना, उन्हें मीठा भोग लगाना और उनके 12 नाम वाले मंत्र का जाप करना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा. गाय को हरा चारा खिलाने और हर वस्त्र पहनने से भी करियर, कार्यक्षेत्र और दांपत्य जीवन में सफलता प्राप्त होगी.

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

मिथुन राशि वालों के लिए आज हैं खास संयोग! सुबह करें ये 1 काम

Source link

Previous post

आपके परिवार, पैसा और इज्जत सब पर मंडराने लगता है छुपा खतरा! जब कुंडली के दूसरे भाव में आता है केतु, जानें उपाय

Next post

आज का पंचांग, 26 नवंबर 2025: स्कंद षष्ठी, बुधवार व्रत, गणेश पूजा से मिलेगी सफलता, रवि योग, जानें आज के सभी शुभ मुहूर्त, अशुभ समय

You May Have Missed