Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 24 November 2025: आज सोमवार को शुभ योग में भगवान शिव और मात पार्वती की पूजा, पंचांग से जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 24 November 2025: आज सोमवार को शुभ योग में भगवान शिव और मात पार्वती की पूजा, पंचांग से जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 24 November 2025: आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी उपारंत पंचमी तिथि दिन सोमवार है और सोमवार को देवों के देव महादेव का व्रत किया जाएगा. पंचांग अनुसार, आज मार्गशीर्ष शुक्ल चतुर्थी उपारंत पंचमी, पूर्वाषाढा नक्षत्र, वणिज करण, शुक्ल पक्ष और धनु उपरांत मकर राशि में चंद्रमा है. आज पूर्व का दिशाशूल है. सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है और इस दिन व्रत रखकर विधि विधान के साथ महादेव और माता पार्वती की पूजा करने का विशेष फल मिलता है. सोमवार को शिवजी के साथ माता पार्वती की पूजा करने से दांपत्य सुख, परिवार की समृद्धि और चिंताओं से मुक्ति मिलती है. क्योंकि शिव पुरुष-तत्व और पार्वती शक्ति-तत्व का प्रतिनिधित्व करती हैं. इन दोनों की संयुक्त आराधना जीवन में सामंजस्य पैदा करती है.

आज सोमवार का व्रत करके सुबह और प्रदोष काल में भगवान शिव और माता पार्वती के साथ पूरे शिव परिवार की पूजा करें. पूजा में शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र (3 या 5 पत्तियां), सफेद पुष्प और चंदन अर्पित किया जाता है. पार्वती माता को लाल या पीले पुष्प, हल्दी, कुमकुम, सौभाग्य वस्तुएं अर्पित करें. सोमवार को शिव–पार्वती पूजा से मन और भावनाओं की शांति, परिवार में सौहार्द, स्वास्थ्य में सुधार और नौकरी व आर्थिक स्थिरता बनी रहती है. प्रदोष काल में भी ऐसे ही पूजा करें और ॐ नमः शिवाय, महा मृत्युंजय मंत्र और ॐ सोमेश्वराय नमः मंत्र का जप भी करें. साथ ही भोग लगाएं और घी के दीपक से शिवजी और माता पार्वती की आरती करें. फिर दीप जलाकर शिव चालीसा या महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करें. इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरण करें और शिवजी के जयकारे लगाएं. पंचांग से देखें आज के शुभ मुहूर्त और अशुभ समय.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 24 नवंबर 2025
आज की तिथि- चतुर्थी तिथि – 09:22 पी एम तक, फिर पंचमी तिथि
आज का नक्षत्र- पूर्वाषाढा नक्षत्र – 09:53 पी एम तक, उत्तराषाढा नक्षत्र
आज का करण- वणिज – 08:25 ए एम तक, विष्टि – 09:22 पी एम तक
आज का योग- शूल – 12:37 पी एम तक, गण्ड योग
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- चतुर्थी उपारंत पंचमी

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:51 ए एम
सूर्यास्त- 05:25 पी एम
चन्द्रोदय- 10:19 ए एम
चन्द्रास्त- 08:34 पी एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 24 नवंबर 2025
ब्रह्म मुहूर्त: 05:03 ए एम से 05:57 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:47 ए एम से 12:29 पी एम
विजय मुहूर्त: 01:53 पी एम से 02:36 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:22 पी एम से 05:49 पी एम
अमृत काल: 04:36 पी एम से 06:22 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:41 पी एम से 12:35 ए एम, 25 नवंबर
रवि योग: 06:51 ए एम से 09:53 पी एम

शिववास: क्रीड़ा में – 09:22 पी एम तक, फिर कैलाश पर

आज के अशुभ मुहूर्त 24 नवंबर 2025
राहुकाल: 08:10 ए एम से 09:29 ए एम
यमगण्ड: 10:49 ए एम से 12:08 पी एम
गुलिक काल: 01:27 पी एम से 02:46 पी एम
दुर्मुहूर्त: 12:29 पी एम से 01:11 पी एम
भद्रा: 08:25 ए एम से 09:22 पी एम
दिशाशूल: पूर्व

Source link

Previous post

मीन राशि वाले आज रहें सावधान, जल्दबाजी में न लें निर्णय, व्यवसाय में आ सकती है दिक्कत, करें यह उपाय

Next post

Aaj Ka Kark Rashifal: कर्क राशि वालों को आज बरतनी होगी ये एक सावधानी! वरना छोटी-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी

You May Have Missed