गाड़ी खरीद रहे हैं? खरीदने से पहले जानें आपका वाहन नंबर शुभ है या अशुभ

गाड़ी खरीद रहे हैं? खरीदने से पहले जानें आपका वाहन नंबर शुभ है या अशुभ

Last Updated:

अयोध्या: व्यक्ति के जीवन में अंक ज्योतिष का विशेष महत्व माना जाता है. ज्योतिषियों के अनुसार, वाहन का नंबर चुनते समय उसका मालिक की जन्मतिथि के अनुसार होना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. सही नंबर शुभता और सकारात्मक ऊर्जा ला सकता है, जबकि गलत संख्या अशुभ प्रभाव डाल सकती है. इस रिपोर्ट में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि कैसे आपकी जन्मतिथि के अनुसार वाहन का नंबर शुभ या अशुभ हो सकता है.

फोर व्हीलर और टू व्हीलर वाहन आज के समय में व्यक्ति के जीवन का अहम हिस्सा बन गए हैं. वाहन का होना अब जीवन का अभिन्न अंग माना जाता है. लेकिन, अक्सर लोग वाहन के नंबर को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं. कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या जन्मतिथि के अनुसार वाहन का नंबर लेना शुभ होता है या अशुभ. इस विषय में अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम ने विस्तार से बताया है.

ayodhya

पंडित कल्कि राम बताते हैं कि अंक ज्योतिष के अनुसार, यदि आपकी जन्मतिथि किसी भी महीने की 1, 10 या 19 तारीख है, तो आपका जन्मांक 1 माना जाता है. यदि आपकी गाड़ी के नंबर का योग 1 या 9 आता है, तो यह आपके लिए बेहद शुभ माना जाता है. हालांकि, अंक 4 और 9 को अशुभ माना जाता है.

ayodhya

यदि आपकी जन्मतिथि 2, 11 या 20 है, तो आपका जन्मांक 2 माना जाता है. ऐसी स्थिति में यदि आपकी गाड़ी के नंबरों का योग 2 आता है, तो यह आपके लिए बेहद शुभ माना जाएगा. इसी तरह, अगर आपकी जन्मतिथि 3, 12 या 21 है, तो आपका जन्मांक 3 माना जाएगा और गाड़ी के नंबर का योग 3, 6 या 9 शुभ रहेगा.

ayodhya

इसके अलावा, यदि आपकी जन्मतिथि किसी भी महीने की 4, 13 या 22 तारीख है, तो आपका जन्मांक 4 माना जाता है. ऐसी स्थिति में गाड़ी के नंबर का योग 2, 4 या 7 होना शुभता का संकेत देता है.

ayo

यदि आपकी जन्मतिथि 5, 14 या 23 है, तो आपका जन्मांक 5 माना जाएगा. ऐसी स्थिति में गाड़ी के नंबर का योग 6 या 9 होना शुभ माना जाता है. इसके अलावा, यदि किसी भी महीने की जन्मतिथि 6, 15 या 24 है, तो गाड़ी के नंबरों का योग भी 6 या 9 शुभ रहेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

गाड़ी खरीद रहे हैं? खरीदने से पहले जानें आपका वाहन नंबर शुभ है या अशुभ

Source link

Previous post

Jagannath Puri Darshan Rules: जगन्नाथ पुरी मंदिर में अविवाहित प्रेमी जोड़ों को क्यों नहीं जाना चाहिए? राधारानी से जुड़ी है घटना, जानें वजह

Next post

Jupiter In 1st House: लग्न में बृहस्पति बैठा है? सावधान! मोटापा, आलस्य और गलत रिश्ते आपकी बड़ी चुनौतियां बन सकते हैं

You May Have Missed