सूर्य गोचर से वृश्चिक राशि में तीन शक्तिशाली ग्रहों की तिकड़ी, 4 राशियों को धन समेत हर क्षेत्र में मिलेगा तीन गुणा लाभ

सूर्य गोचर से वृश्चिक राशि में तीन शक्तिशाली ग्रहों की तिकड़ी, 4 राशियों को धन समेत हर क्षेत्र में मिलेगा तीन गुणा लाभ

Last Updated:

Surya Gochar 2025: सूर्य ग्रह 16 नवंबर दिन रविवार को वृश्चिक राशि में गोचर करने वाले हैं. सूर्य जब वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे, तब बुध और मंगल ग्रह के साथ युति बनेगी और इस युति का लाभ चार राशि वालों को मिलने वाला है. इन राशियों को तीन ग्रहों की युति से पर्सनल और प्रफेशनल लाइफ में अच्छा फायदा मिलने वाला है. आइए जानते हैं वृश्चिक राशि में सूर्य, मंगल और बुध ग्रह की युति से इन 4 राशि वालों को क्या क्या लाभ होगा…

Sun Mars And Mercury Transit In Scorpio: ग्रहों के राजा सूर्य 16 नवंबर को तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करने वाले हैं, जहां पहले से ही बुध ग्रह और मंगल ग्रह विराजमान हैं. वृश्चिक राशि में सूर्य, मंगल और बुध ग्रह की युति से बुधादित्य योग, आदित्य मंगल योग, त्रिग्रही योग, द्विग्रह योग समेत कई शुभ योग बन रहे हैं, जो 4 राशियों के लिए बेहद लाभकारी होने वाले हैं. इन राशियों को धन, सेहत, करियर, बिजनेस समेत हर क्षेत्र में तीन गुणा लाभ मिलने वाला है. वृश्चिक राशि में बन रही तीन शक्तिशाली ग्रहों की तिकड़ी का प्रभाव देश दुनिया, अर्थव्यवस्था, शिक्षा, राजनीति समेत हर चीज पर रहने वाला है. आइए जानते हैं वृश्चिक राशि में बन रही सूर्य, मंगल और बुध ग्रह की तिकड़ी से इन चार राशि वालों को क्या क्या फायदा होने वाला है…

तीन ग्रहों की युति का वृषभ राशि पर प्रभाव

वृश्चिक राशि में तीन ग्रहों की युति वृषभ राशि वालों के लिए शुभ फलदायी रहने वाली है. वृषभ राशि वालों को शुभ योग के प्रभाव से दोस्तों और परिचितों के साथ अधिक यात्रा करनी पड़ सकती है, जो लाभकारी हो सकती है. करियर के संबंध में आपको विदेश में नए रोजगार के अवसर मिल सकते हैं, जो आपको आशा और उन्नति प्रदान कर सकते हैं. व्यापार के मामले में आप मल्टीलेवल मार्केटिंग में अधिक पैसा कमा सकते हैं और सफल हो सकते हैं. वृषभ राशि वाले तीन ग्रहों की युति के प्रभाव से काफी पैसा कमा सकते हैं और निवेश भी कर सकते हैं. सभी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और घरेलू कार्यों में दोस्त भी आपकी मदद कर सकते हैं.

तीन ग्रहों की युति का कर्क राशि पर प्रभाव

वृश्चिक राशि में सूर्य, बुध और मंगल ग्रह की युति कर्क राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है. कर्क राशि वाले शुभ योग के प्रभाव से सभी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे और नई नई योजनाओं पर काम करेंगे. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के ऑफिस में अगर टेंशन का माहौल है तो वह आपके लिए खत्म हो जाएगा और सभी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे. तीन ग्रहों के शुभ प्रभाव से आपके मकान व वाहन खरीदने का सपना पूरा होगा और परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा. अगर परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं तो वह दूर हो जाएगी.

तीन ग्रहों की युति का वृश्चिक राशि पर प्रभाव

सूर्य का गोचर आपकी राशि में हो रहा है और सूर्य समेत मंगल और बुध ग्रह की युति भी आपकी ही राशि में बन रही है. वृश्चिक राशि वालों का भाग्योदय होगा और हर क्षेत्र में अपना सौ फीसदी भी देंगे. व्यापार के क्षेत्र में सट्टेबाजी जैसी गतिविधियों में शामिल होना आपको उच्च लाभ और रिटर्न बनाए रखने में मदद कर सकता है. वृश्चिक राशि वाले शुभ योग के प्रभाव से अधिक पैसा कमा सकते हैं और इसे जमा करने के अधिक अवसर प्राप्त कर सकते हैं. व्यक्तिगत स्तर पर जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाने पर अधिक खुश और केंद्रित हो सकते हैं. इस राशि के जो जातक नौकरी, शिक्षा या घूमने के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो उनकी इच्छा पूरी हो सकती है.

तीन ग्रहों की युति का मकर राशि पर प्रभाव

सूर्य, मंगल और बुध ग्रह की युति मकर राशि वालों के लिए शानदार रहने वाली है. इस युति के प्रभाव से मकर राशि वालों को अटके धन की प्राप्ति होगी और कई अधूरे कार्य बिना झंझट के पूरे हो जाएंगे. इस राशि के जो जातक काफी समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है. साथ ही आपको विदेश में नए रोजगार के अवसर मिल सकते हैं, जो सफलता की ओर ले जा सकते हैं. आर्थिक मोर्चे पर बात करें तो मकर राशि वाले शुभ योग के प्रभाव से धीरे-धीरे धन कमा सकते हैं और उस धन को बचत में लगा सकते हैं. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ सामंजस्य सुधारने और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए बदलाव कर सकते हैं.

authorimg

Parag Sharma

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

सूर्य गोचर से वृश्चिक में 3 ग्रहों की तिकड़ी, 4 राशियों को हर क्षेत्र में लाभ

Source link

Previous post

Vrishchik Sankranti 2025 Date: वृश्चिक संक्रांति कब है? जानें तारीख, महा पुण्य काल, स्नान-दान समय, इन 4 राशिवालों के लिए शुभ

Next post

Mercury In 9th House: नौवें भाव में बुध है? सावधान! जरा सी चूक भाग्य, शिक्षा और रिश्तों में बड़ा उलटफेर कर सकती है

You May Have Missed