Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि वालों आज खुल सकता है भाग्य का ताला, पर ग्रहों की उलटी चाल बढ़ाएगी परेशानी

Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि वालों आज खुल सकता है भाग्य का ताला, पर ग्रहों की उलटी चाल बढ़ाएगी परेशानी

Last Updated:

Aaj ka Vrishchik Rashifal 15 November: चंद्रमा लाभस्त प्रातः 7:30 बजे के बाद लाभस्त चंद्रमा होने के कारण अनेक प्रकार से लाभ कारक योग बन रहा है.  तो वहीं बृहस्पति भाग्यश्त होने के कारण धर्म , दान , पुण्य , कार्यों में प्रवृत्ति कारक योग बन रहा है. परंतु मंगल , बुध , शुक्र , शनि , राहु , केतु , यह ग्रह अनिष्ट कारक योग बन रहा है.

ख़बरें फटाफट

दरभंगा : 15 नवंबर 2025 शनिवार वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई महत्वपूर्ण संकेत दे रहा है. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.कुणाल कुमार झा ने बताया कि आज ग्रहों की स्थिति वृश्चिक राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायी रहने वाली है.

सुबह 7:30 बजे के बाद बन रहा है लाभदायक योग
डॉ.झा के अनुसार प्रातः 7:30 बजे के बाद चंद्रमा लाभ स्थान में प्रवेश कर रहा है. जिसके कारण वृश्चिक राशि के लोगों के लिए धन लाभ, कार्यसिद्धि और मान-सम्मान के योग बन रहे हैं. कई अटके काम आज गति पकड़ सकते हैं. कार्यक्षेत्र में नए अवसर और व्यापार में लाभ मिलने की संभावनाएं प्रबल हैं. इसके साथ ही बृहस्पति का भाग्य स्थान में होना धर्म, दान और पुण्य के कार्यों की ओर प्रवृत्ति बढ़ाता है. आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा और यात्रा से भी लाभ मिलने की संभावना है.

कई ग्रह दे रहे हैं अशुभ संकेत
ज्योतिषीय विश्लेषण के अनुसार, मंगल, बुध, शुक्र, शनि, राहु और केतु आज वृश्चिक राशि के लिए अनिष्टकारी योग बना रहे हैं. इनके प्रभाव से मानसिक तनाव, निर्णय लेने में बाधा, क्रोध, विवाद या स्वास्थ्य संबंधी हल्की परेशानी हो सकती है. इसलिए आज संयम और धैर्य से काम लेना जरूरी होगा.

अशुभ प्रभाव कम करने के उपाय
डॉ.कुणाल कुमार झा ने बताया कि ग्रहों के अशुभ प्रभाव को कम करने और शुभत्व बढ़ाने के लिए वृश्चिक राशि वाले आज निम्नलिखित उपाय अवश्य करें. वाल्मीकि कृत सुंदरकांड का पाठ, पंचमुखी हनुमान कवच का 11 बार पाठ, दुर्गा सप्तशती के चौथे और ग्यारहवें अध्याय का पाठ, शनिवार होने के कारण काले रंग का वस्त्र धारण करें.

authorimg

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

वृश्चिक राशि: आज खुल सकता है भाग्य का ताला, लेकिन बढ़ेगी परेशानी भी

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

Aaj Ka Tarot Rashifal: 2 राशिवालों की लाइफ में नई नौकरी बड़े बदलाव लाएगी, कर्क कानूनी पचड़े में फंसेंगे, तुला की आर्थिक चिंता होगी कम, पढ़ें टैरो राशिफल

Next post

Aaj Ka Rashifal 15 November 2025: मकर वालों के रिश्ते में गलतफहमियों से बढ़ेगा कलेश, इन 2 राशि वालों की किस्मत चमकेगी, पढ़ें आज का राशिफल

You May Have Missed