वृश्चिक राशि वालों के लिए राहु और शनि की चाल, शत्रुओं के साथ होगा भीतरघात

वृश्चिक राशि वालों के लिए राहु और शनि की चाल, शत्रुओं के साथ होगा भीतरघात

Last Updated:

Aaj ka Vrishchik Rashifal: वृश्चिक राशि के लिए 13 नवम्बर 2025 को भाग्येश और चंद्रमा कर्मस्त होने से सुखद योग, पर राहु शनि केतु से बाधा और शोक का योग बन रहा है. डॉ. कुणाल कुमार झा ने उपाय बताए हैं.

दरभंगा: ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा- शुभ कारक या अशुभ कारक? क्या आज किसी ग्रह का दोष प्रभावी है या कुंडली में कोई खोट दिखाई दे रही है? इनके उपाय क्या हो सकते हैं? इस पर विस्तृत जानकारी दी है कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. कुणाल कुमार झा.

डॉ. झा बताते हैं कि 13 नवम्बर 2025, दिन गुरुवार को वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का समय भाग्येश और चंद्रमा कर्मस्त होने के कारण अनेक प्रकार से सुख कारक योग बन रहे हैं. बृहस्पति भाग्यश्त और उच्चस्थ होने के कारण धर्म कार्यों में प्रवृत्ति कारक योग बन रहा है. जिसमें अन्न दान कारक योग बन रहा है. परंतु राहु और शनि चतुर्थ भाव में होने के कारण अंतरघात करने वाले शत्रुओं में वृद्धि और केतु कर्मस्त होने के कारण अनेक प्रकार के सुखों में बाधा कारक योग बन रहा है और साथ में शोकाकुल कारक योग बन रहा है. अनेक प्रकार से कष्ट कारक योग भी बन रहा है.

बचाव के लिए और शांति के लिए करें यह उपाय
आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को अशुभत्व जन्य शांति के लिए बृहस्पतिवार होने के कारण पीला रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए. पीला वस्त्र में पीला फल, पीला द्रव्य, पीला यज्ञोपवीत किसी ब्राह्मण को दान में दें. शिव सहस्त्रनाम स्त्रोत का पाठ करें और वाल्मीकि कृति सुंदरकांड का पाठ करें या तुलसीकृत सुंदरकांड का पाठ करें. साथ में दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करें जिससे कि अशुभत्वों में कमी को देगी और शुभत्वों की प्राप्ति होगी.

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

वृश्चिक राशि वालों के लिए राहु और शनि की चाल, शत्रुओं के साथ होगा भीतरघात

Source link

You May Have Missed