20 दिनों तक बुध चलेंगे 'उल्टी चाल'… 3 राशियों का बिगड़ जाएगा काम! अयोध्या के ज्योतिषी ने किया सावधान

20 दिनों तक बुध चलेंगे 'उल्टी चाल'… 3 राशियों का बिगड़ जाएगा काम! अयोध्या के ज्योतिषी ने किया सावधान

Last Updated:

Budh Vakri 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह बीती रात 12:29 बजे वृश्चिक राशि में वक्री हो गए हैं और अब 29 नवंबर की रात 11:07 बजे तक ‘उल्टी चाल’ चलेंगे. इस दौरान बुध का प्रभाव संचार, व्यापार, स्वास्थ्य और रिश्तों पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा. अयोध्या के ज्योतिषी का कहना है कि अगले 20 दिन खासतौर पर मेष, सिंह और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेंगे.

वैदिक ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह 9 नवंबर की मध्यरात्रि 12:29 बजे वृश्चिक राशि में वक्री हो गए हैं और अब 29 नवंबर की रात 11:07 बजे तक इसी राशि में वक्री रहेंगे. इसके बाद बुध मार्गी होकर पुनः अपनी सामान्य चाल में आ जाएंगे. बुध के वक्री होने से कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा तो कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरूरत होगी.

ayodhya

अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम का कहना है कि बुध ग्रह का सीधा संबंध दिमाग, संवाद और व्यापार से होता है, जब बुध की स्थिति अशुभ होती है, तब व्यक्ति को मानसिक भ्रम, संचार में रुकावट और सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में मेष, सिंह और वृश्चिक राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है.

ayodhya

बुध के वक्री होने का असर मेष राशि के जातकों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा. इस दौरान तनाव और सिरदर्द से बचें. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, क्योंकि अचानक खर्च बढ़ सकते हैं या किसी निवेश में नुकसान की संभावना बन सकती है. व्यापारियों को कामकाज में रुकावट या डील के अटकने जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है.

ayodhya

सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का वक्री या मार्गी होना स्वास्थ्य की दृष्टि से चुनौतियां लेकर आ सकता है. इस समय थकान, तनाव या पुरानी बीमारियां परेशान कर सकती हैं. आर्थिक स्थिति में भी उतार-चढ़ाव रहेगा, जिससे धन हानि या निवेश में नुकसान की संभावना बन सकती है. जबकि व्यापारियों को भी घाटे का सामना करना पड़ सकता है.

ayodhya

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है. इस दौरान प्रेम संबंधों में मतभेद या दूरी आ सकती है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है. वाद-विवाद और अनावश्यक तर्कों से पूरी तरह बचना ही उचित रहेगा. किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले उसकी ठोस योजना बनाएं और किसी के बहकावे में न आएं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

20 दिनों तक बुध चलेंगे ‘उल्टी चाल’… 3 राशियों का बिगड़ जाएगा काम!

Source link

Previous post

Margashirsha Maas Jeera: अगहन मास में जीरा खाना क्यों है वर्जित, खाएंगे तो क्या होगा! शास्त्रों में क्या है वर्णित

Next post

Aaj Ka Tarot Rashifal: इस राशि वालों की प्रतिष्ठा मान-सम्मान बढ़ेगा, इन जातकों के रिश्तों में आई कड़वाहट होगी दूर, पढ़ें टैरो राशिफल

You May Have Missed