Saptahik Rashifal 10 to 16 November 2025: तुला राशि वालों के इस सप्ताह धन में तेजी से वृद्धि होगी, वृश्चिक राशि वाले सेहत और सामान का विशेष ध्यान रखें और धनु वालों के सभी कार्य पूरे होंगे!

Saptahik Rashifal 10 to 16 November 2025: तुला राशि वालों के इस सप्ताह धन में तेजी से वृद्धि होगी, वृश्चिक राशि वाले सेहत और सामान का विशेष ध्यान रखें और धनु वालों के सभी कार्य पूरे होंगे!

Last Updated:

Weekly Horoscope 10 to 16 November 2025: तुला और धनु राशि वालों के लिए नवंबर का यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है लेकिन वृश्चिक राशि वालों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. तुला राशि वालों की इस सप्ताह पैतृक संपत्ति प्राप्ति में आ रही बाधाएं स्वतः ही दूर होती नजर आएंगी और विदेश जाने का अवसर भी मिल सकता है. वृश्चिक राशि वाले स्वास्थ्य और सामान का विशेष ध्यान रखें और वाहन सावधानी से चलाएं. धनु राशि वालों को परिवार के साथ किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिल सकता है. विस्तार से पढ़ें तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों का 10 से 16 नवंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल.

ख़बरें फटाफट

तुला साप्ताहिक राशिफल Tula Saptahik Rashifal 10 to 16 November 2025

तुला राशि वालों के लिए नवंबर का यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है. इस सप्ताह आपके लिए आय के नए स्रोत बनेंगे और धन में तेजी से वृद्धि होगी. अगर आप समाजसेवा या राजनीति से जुड़े हैं, तो सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको विशेष उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं. इस दौरान आपका मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी. लोग आपके द्वारा लिए गए निर्णयों की प्रशंसा करेंगे. इस दौरान संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है. पैतृक संपत्ति प्राप्ति में आ रही बाधाएं स्वतः ही दूर होती नजर आएंगी. अगर आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं, तो सप्ताह के मध्य में इस दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे. अगर आप विदेश में व्यवसाय में करियर बनाने का प्रयास कर रहे हैं, तो इस सप्ताह आपको वहां अच्छे अवसर मिल सकते हैं. आपको विदेश जाने का अवसर भी मिल सकता है. लव लाइफ के लिए यह पूरा सप्ताह अनुकूल है. इस सप्ताह लव पार्टनर आप पर अपना सारा प्यार लुटाएगा. वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी.

भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 15

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल Vrishchik Saptahik Rashifal 10 to 16 November 2025

वृश्चिक राशि वालों को नवंबर के इस सप्ताह विरोधियों से बेहद सावधान रहने की जरूरत होगी. इस सप्ताह आपके विरोधी कार्यक्षेत्र में षडयंत्र रचते नजर आएंगे. लोग दूसरों के सामने बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने की कोशिश कर सकते हैं. ऐसे में आपके लिए बेहतर होगा कि आप तनाव में आए बिना अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें. सप्ताह के पूर्वार्ध में आप न केवल कार्यस्थल पर काम को लेकर मानसिक दबाव में रहेंगे, बल्कि अपने परिवार के सदस्यों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने को लेकर भी चिंतित रहेंगे. सप्ताह के मध्य में काम के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है. यात्रा के दौरान अपने स्वास्थ्य और सामान का विशेष ध्यान रखें और वाहन सावधानी से चलाएं. रोजगार की तलाश कर रहे लोगों का इस सप्ताह इंतजार थोड़ा बढ़ सकता है. अगर आपका अपने प्रेमी/प्रेमिका से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है, तो आपको अपने रिश्ते को पटरी पर लाने के लिए खुद प्रयास करने होंगे. अंतरंग संबंधों को बेहतर बनाने के लिए बातचीत का सहारा लें और अपनी वाणी और व्यवहार में अहंकार को न आने दें.

भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 5

धनु साप्ताहिक राशिफल Dhanu Saptahik Rashifal 10 to 16 November 2025

धनु राशि वालों के लिए नवंबर का यह सप्ताह थोड़ा व्यस्त रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-व्यापार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में चुनौतीपूर्ण कार्य सौंपे जा सकते हैं. इस दौरान जहां आपके वरिष्ठ आपकी क्षमताओं का परीक्षण करेंगे, वहीं आपके विरोधी आपके काम में बाधाएं डालने की कोशिश करते नजर आएंगे. हालांकि, अच्छी बात यह है कि आप कड़ी मेहनत और सहकर्मियों की मदद से दिए गए कार्य को अंततः पूरा करने में सफल होंगे. परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को इस सप्ताह के अंत तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है. अगर आप बिजनेस से जुड़े हैं, तो आपके व्यवसाय विस्तार की योजनाएं साकार होंगी. गृहिणियों का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में व्यतीत होगा. सप्ताह के अंत तक आर्थिक मामलों से जुड़ी कोई बड़ी समस्या सुलझने की संभावना है. इस सप्ताह पारिवारिक निर्णयों में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको परिवार के साथ किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिल सकता है. लव लाइफ में मजबूती आएगी और लव पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

भाग्यशाली रंग: नारंगी
भाग्यशाली अंक: 3

authorimg

चिराग दारूवालाभारतीय ज्योतिषी

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

तुला, वृश्चिक, धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह वीक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल



Source link

Previous post

Saptahik Rashifal 10 to 16 November 2025: कर्क राशि वाले इस सप्ताह लव लाइफ में सावधानी से आगे बढ़ें, सिंह और कन्या वाले धन, सेहत और रिश्तों का रखें पूरा ध्यान!

Next post

Saptahik Rashifal 10 to 16 November 2025: मकर राशि वालों के इस सप्ताह आय के कई नए स्रोत बनेंगे, कुंभ वाले दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें, मीन वालों के नियोजित कार्य समय पर पूरे होंगे!

You May Have Missed