Saptahik Rashifal 10 to 16 November 2025: मेष राशि वालों में इस सप्ताह उचित प्रगति देखने को मिलेगी, वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए विशेष लाभ मिलने के बनेंगे योग!

Saptahik Rashifal 10 to 16 November 2025: मेष राशि वालों में इस सप्ताह उचित प्रगति देखने को मिलेगी, वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए विशेष लाभ मिलने के बनेंगे योग!

Last Updated:

Weekly Horoscope 10 to 16 November 2025: नवंबर का यह सप्ताह मेष और मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है तो वृषभ राशि वालों के लिए सामान्य. मेष राशि वालों का इस सप्ताह भूमि-भवन खरीदने-बेचने का सपना पूरा हो सकता है और व्यापार में आपको मनचाहा लाभ प्राप्त होगा. वृषभ राशि वालों को इस सप्ताह भूमि-भवन संबंधी विवादों के कारण कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. मिथुन राशि वालों को किसी सरकारी फैसले से बड़ी राहत मिलेगी और जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा. विस्तार से पढ़ें मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों का 10 से 16 नवंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल.

ख़बरें फटाफट

मेष साप्ताहिक राशिफल Mesh Saptahik Rashifal 10 to 16 November 2025

मेष राशि वालों के लिए नवंबर का यह सप्ताह पिछले सप्ताह की तरह ही शुभ और सौभाग्यशाली रहने वाला है. इस सप्ताह किसी भी कार्य में आपके द्वारा की गई कोई भी पहल आपके लाभ का कारण बनेगी. ऐसे में, चाहे वह कार्य हो या पर्सनल लाइफ, किसी भी प्रकार की अच्छी पहल करने से न चूकें. अगर आप सप्ताह के पूर्वार्ध में थोड़ा समय निकालेंगे, तो यह सप्ताह आपको जीवन में नए अवसर प्रदान करने वाला सिद्ध होगा. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठजन आप पर पूरी तरह मेहरबान रहेंगे. कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां मिलने से आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा. सामान्य और विशेष कार्यों में आपको उचित प्रगति देखने को मिलेगी. व्यापार में आपको मनचाहा लाभ प्राप्त होगा. इस दौरान आप किसी विशेष परियोजना से जुड़कर कार्य कर सकते हैं. सप्ताह के उत्तरार्ध में भूमि-भवन खरीदने-बेचने का सपना पूरा हो सकता है. अगर आपके लव लाइफ की नई शुरुआत हो रही है, तो आपको सोच-समझकर आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी. दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

भाग्यशाली रंग: काला
भाग्यशाली अंक: 1

वृषभ साप्ताहिक राशिफल Vrishabh Saptahik Rashifal 10 to 16 November 2025

नवंबर का यह सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए पिछले सप्ताह की तरह कुछ सामान्य परिणाम लेकर आ सकता है, इसलिए कोई भी बड़ा निर्णय या नई पहल करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें. सप्ताह के पूर्वार्ध में मौसमी बीमारी या अत्यधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक थकान बनी रह सकती है. इस दौरान अपनी दिनचर्या और खान-पान का विशेष ध्यान रखें, अन्यथा आपको पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. सप्ताह के पूर्वार्ध में कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाओं के कारण आपका मन थोड़ा उदास रह सकता है. इस दौरान भूमि-भवन संबंधी विवादों के कारण आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. सप्ताह के उत्तरार्ध तक स्थिति नियंत्रण में आती दिखाई देगी और किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी. इस अवधि में व्यवसायी किसी स्थायी योजना में निवेश करने की योजना बना सकते हैं. संबंधों के दृष्टिकोण से इस सप्ताह आपको बहुत सावधान रहना होगा. आपसी संबंधों को मजबूत बनाए रखने के लिए अपना व्यवहार ठीक रखें और लोगों के साथ विनम्रता से पेश आएं. लव लाइफ में अति उत्साह और दिखावे से बचें. घरेलू मामलों से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले जीवनसाथी से सलाह लेना उचित रहेगा.

भाग्यशाली रंग: बैंगनी
भाग्यशाली अंक: 6

मिथुन साप्ताहिक राशिफल Mithun Saptahik Rashifal 10 to 16 November 2025

मिथुन राशि वालों के लिए नवंबर का यह सप्ताह सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा शुभ और लाभकारी सिद्ध होगी. इस दौरान नए-पुराने दोस्तों से मिलने के योग बनेंगे. घर और बाहर रिश्तेदारों का पूरा सहयोग आपको मिलता दिखाई देगा. सप्ताह के मध्य में कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है. इस दौरान आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे. इस सप्ताह युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होने से आपका उत्साह बढ़ेगा. इस दौरान साझेदारी में व्यापार करने वालों को विशेष लाभ मिलने के योग बनेंगे. किसी सरकारी फैसले से भी आपको बड़ी राहत मिलेगी. लव लाइफ में अनुकूलता रहेगी और लव पार्टनर आप पर अपना प्यार लुटाता दिखाई देगा. वैवाहिक जीवन में भी खुशियाँ बनी रहेंगी और आपको अपने जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है.

भाग्यशाली रंग: सफेद
भाग्यशाली अंक: 2

authorimg

चिराग दारूवालाभारतीय ज्योतिषी

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह वीक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल



Source link

Previous post

Kumbh: कुंभ राशि का आज चुनौती भरा दिन, किस्मत देगी साथ, मिलेगी खुशखबरी

Next post

Saptahik Rashifal 10 to 16 November 2025: कर्क राशि वाले इस सप्ताह लव लाइफ में सावधानी से आगे बढ़ें, सिंह और कन्या वाले धन, सेहत और रिश्तों का रखें पूरा ध्यान!

You May Have Missed