Aaj ka Vrishchik Rashifal: वृश्चिक राशि वालों दिन की शुरुआत में रहें सतर्क, रात में बन रहा है ये योग

Aaj ka Vrishchik Rashifal: वृश्चिक राशि वालों दिन की शुरुआत में रहें सतर्क, रात में बन रहा है ये योग

Last Updated:

Aaj ka Vrishchik Rashifal 10 November: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर कुणाल कु्मार झा के मुताबिक आज वृश्चिक राशि के लग्न भाव में मंगल और बुध की युति के कारण बाधाकारी योग बन रहा है. इससे धन हानि, गुप्त शत्रुओं से कष्ट और मानसिक चिंता की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. किसी पुराने विचार या व्यक्ति को लेकर मन में दुविधा रह सकती है. नीचे दिए गए उपाय से लाभ होगा.

दरभंगा: आज वृश्चिक राशि वालों सो सतर्क रहने की जरूरत है. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. कुणाल कुमार झा के अनुसार 10 नवंबर 2025 का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. ज्योतिषीय गणना बताती है कि दिन की शुरुआत कुछ अशुभ योगों के साथ हो सकती है, लेकिन रात्रि 8 बजे के बाद ग्रहों की स्थिति में सुधार होगा. मान-सम्मान की प्राप्ति का संयोग बनेगा. जानिए आज कैसा रहेगा राशिफल.

ग्रहों की चाल का असर
डॉक्टर झा के मुताबिक आज वृश्चिक राशि के लग्न भाव में मंगल और बुध की युति के कारण बाधाकारी योग बन रहा है. इससे धन हानि, गुप्त शत्रुओं से कष्ट और मानसिक चिंता की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. किसी पुराने विचार या व्यक्ति को लेकर मन में दुविधा रह सकती है. इसलिए आज कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना आवश्यक है.

अशुभता से बचाव के उपाय
दिन के अशुभ प्रभावों को कम करने और शुभता को आकर्षित करने के लिए डॉक्टर झा ने कुछ उपाय सुझाए हैं.
वस्त्र: आज क्रीम या सफेद रंग के वस्त्र पहनना शुभ रहेगा.
दान: एक सफेद कपड़े में थोड़ी दही, एक शंख, कपूर और चांदी का छोटा टुकड़ा बांधकर किसी जरूरतमंद ब्राह्मण को दान करें.

कष्ट निवारण और पूजा-पाठ
ग्रहों की प्रतिकूलता को शांत करने के लिए आप इन उपायों को भी अपना सकते हैं. दुर्गा सप्तशती के चौथे और ग्यारहवें अध्याय का पाठ करें. वाल्मीकि रचित सुंदरकांड का पाठ करने से भी अशुभ प्रभावों में कमी आएगी और शुभ फलों की प्राप्ति होगी.

क्या सावधानी बरतें?
आज का दिन धन के मामले में विशेष सावधानी बरतने का है. वित्तीय लेन-देन में सतर्कता बरतें और जल्दबाजी में कोई भी निवेश करने से बचें. दिन का अंत किसी अच्छे समाचार के साथ हो सकता है, जिससे आपकी निराशा खत्म होगी.

authorimg

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

वृश्चिक: दिन की शुरुआत में रहें सतर्क, रात में बन रहा है ये योग

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

Aaj Ka Tarot Rashifal: 3 राशियों के भाई-बहनों के बीच आर्थिक विवाद बढ़ेगा, इनकी तबीयत बिगड़ेगी, मीन सोच-समझकर करें निवेश, पढ़ें टैरो राशिफल

Next post

Ank Jyotish 10 November 2025: अंक 2 वाले करें शिव पूजा, होगा शुभ, 7 वालों को आर्थिक तंगी होगी, 9 का रुका काम होगा पूरा, पढ़ें अंक ज्योतिष

You May Have Missed