Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि के जातक करें ये उपाय, महादेव की बरसेगी कृपा, धन लाभ और करियर ग्रोथ के योग

Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि के जातक करें ये उपाय, महादेव की बरसेगी कृपा, धन लाभ और करियर ग्रोथ के योग

Last Updated:

Aaj ka Makar Rashifal 01 November 2025: मकर राशि के जातकों के लिए नवंबर का पहला दिन बेहद शुभ रहेगा. व्यापार और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के योग हैं. नौकरीपेशा जातकों को करियर में प्रगति के संकेत हैं, जबकि विद्यार्थियों को धैर्य और नई तकनीक अपनाने की सलाह दी गई है.प्रेमी जोड़ों को अपने पार्टनर की भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए. ज्योतिषाचार्य डॉ. दीप्ति शर्मा के अनुसार, आज केसर और चंदन इत्र से भगवान शिव की पूजा करना शुभ रहेगा.

करौली. मकर राशि के जातकों के लिए नवंबर महीने का पहला दिन यानी आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है. मकर राशि के कुछ जातकों की आज किस्मत खुल सकती है. खासतौर से व्यापार जगत और कृषि के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज बड़ा लाभ होने के योग हैं. लेकिन मकर राशि के विद्यार्थियों को आज थोड़ा धैर्य से काम लेना होगा और प्रेम प्रसंग वाले जातकों को अपने पार्टनर की भावनात्मक ज़रूरतों का विशेष तौर पर ध्यान रखना होगा. सेहत के मामले में भी आज का दिन उत्तम रहेगा.

जयपुर की मशहूर ज्योतिषी डॉ. दीप्ति शर्मा के अनुसार, 1 नवंबर यानी आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. व्यापार के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज ग्रहों की स्थिति अनुकूल बनी हुई है. आज व्यापार क्षेत्र के जातकों को लाभ होने के प्रबल योग हैं. इस क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन बहुत खास रहेगा. विशेष तौर पर मकर राशि के कृषि के क्षेत्र से जुड़े जातकों को आज विशेष लाभ मिलने की संभावना है.

मकर राशि के छात्रों के करियर में ग्रोथ के आसार

नौकरीपेशा लोगों के लिए भी आज का दिन शुभ रहेगा.आज आप कुछ इनोवेटिव कर सकते हैं, जो आपके करियर के लिए लाभदायक सिद्ध होगा. ऑफिस में आप ऐसा कार्य कर सकते हैं जो आपको करियर में ग्रोथ दे सकता है. मकर राशि के विद्यार्थियों को आज धैर्य रखना होगा. आज आपको किसी भी विषय को सीखना थोड़ा कठिन लग सकता है. पढ़ाई और नोट्स बनाने के लिए आप कोई नई तकनीक या तरीका अपनाएं तो लाभ होगा.

मकर राशि के लवर्स न करें ये गलती

लवर्स और विवाहित कपल्स के लिए भी आज का दिन शुभ है. लेकिन प्रेमी वर्ग के जातकों को आज अपने पार्टनर की भावनाओं का विशेष ध्यान रखना चाहिए. अगर आप अपने पार्टनर की बातों को गंभीरता से नहीं लेंगे, तो आज लव लाइफ में हल्की-फुल्की नोकझोंक हो सकती है. स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आज का दिन शुभ रहेगा. मकर राशि के जातक आज खुद को ऊर्जावान और तंदुरुस्त महसूस करेंगे.

मकर राशि के जातक करें ये उपाय

आज मकर राशि के जातकों को सबसे पहले केसर और चंदन इत्र लेना है. इसके बाद इसे महादेव को अर्पित करना है. इस उपाय से आज महादेव प्रसन्न होंगे. ध्यान रहे, महादेव को केसर-चंदन का इत्र लगाने के बाद इसी इत्र में से अपने मस्तक पर भी एक तिलक ज़रूर लगाएं.

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

मकर राशि के जातक करें ये उपाय, महादेव की बरसेगी कृपा

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 1 November 2025: देवउठनी एकादशी आज, रवि योग में विष्णु पूजा, पंचक, भद्रा, जानें मुहूर्त

Next post

Shukra Gochar In Tula Rashi 2025: 2 नवंबर को होगा शुक्र गोचर, इन 9 राशिवालों के बदलेंगे दिन! गुप्त धन, विदेश यात्रा, यश में वृ​द्धि योग

You May Have Missed