Aaj Ka Vrishabh Rashifal : आज सेहत करेगी परेशान, पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, वृषभ राशि वाले पीले कपड़े में करें इस चीज का दान

Aaj Ka Vrishabh Rashifal : आज सेहत करेगी परेशान, पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, वृषभ राशि वाले पीले कपड़े में करें इस चीज का दान

Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 30 October 2025 : आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और गुरुवार का दिन है. श्रवण नक्षत्र और शुला योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा शनि देव की मकर राशि में संचरण कर रहे हैं. आज वृषभ राशि के जातक परिवार को लेकर परेशान रहेंगे. माता-पिता की सेहत का पूरा ख्याल रखना होगा.

Aaj Ka Vrishabh Rashifal/वाराणसी. ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर सभी 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 30 अक्टूबर को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और गुरुवार का दिन है. वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार, आज श्रवण नक्षत्र और शुला योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा शनि देव की राशि मकर में संचरण कर रहे हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है. काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय बताते हैं कि आज वृषभ राशि के जातक परिवार को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे. माता-पिता के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखना होगा. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है.
रोज सिर्फ 5 मिनट का उपाय बदलेगा किस्मत, योग-साधना से ये ज्यादा जरूरी, होने लगेगी पैसों की बारिश

इममें होगा फायदा
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें अच्छा मुनाफा हो सकता है. आज आप अपने कॉम्पिटिटर से थोड़ा सावधान भी जरूर रहें. जरूरत न हो तो किसी को पैसा उधार न दें. बात नौकरी करने वालों की करें तो आज आप ऑफिस में बिंदास होकर काम करेंगे. आज आप नई नौकरी के लिए भी प्रयास कर सकते हैं. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप चांदी में पैसा भूलकर भी इन्वेस्ट न करें वरना आपको नुकसान होने की संभावना है.

इसमें रहेगा उतार-चढ़ाव
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ में आज उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा. आज पार्टनर से छोटी बात पर भी बड़ी बहस हो सकती है, जिसका असर आपके रिश्ते पर सीधे तौर पर पड़ेगा. आज आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक 7 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक हल्दी का तिलक लगाएं और पीले कपड़े में सवा किलो गुड़ रखकर जरूरतमंद को दान दें. इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

सेहत करेगी परेशान, पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, वृषभ राशि वाले करें इसका दान

Source link

Previous post

Aaj Ka Mesh Rashifal: थोड़ा प्यार-थोड़ा तकरार, हंसी-मजाक से तनाव होगा छूमंतर, जानिए मेष राशि वालों का कैसा रहेगा पूरा दिन

Next post

North East Toilet Vastu Dosh: क्या सच में गर्भवती महिला और शिशु के स्वास्थ्य पर पड़ता है असर? जानें एक्सपर्ट की राय

You May Have Missed