Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 9 October 2025: गुरुवार व्रत, विष्णु पूजा, स्वर्ग की भद्रा, गुरु दोष के उपाय, जानें आज के मुहूर्त

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 9 October 2025: गुरुवार व्रत, विष्णु पूजा, स्वर्ग की भद्रा, गुरु दोष के उपाय, जानें आज के मुहूर्त

Last Updated:

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 9 October 2025: आज गुरुवार व्रत में विष्णु पूजा करते हैं. आज कार्तिक कृष्ण तृतीया तिथि, भरणी नक्षत्र, वणिज करण, वज्र योग है. भद्रा दोपहर से लग रही है, जिसका वास स्थान स्वर्ग है. गुरुवार व्रत और पूजा से गुरु दोष मिटता है. आज हल्दी, चने की दाल, केसर, सोना, धार्मिक पुस्तक दान करें. पंचांग से देखें आज के शुभ मुहूर्त.

ख़बरें फटाफट

आज का पंचांग, 9 अक्टूबर 2025.

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 9 October 2025: आज गुरुवार व्रत और विष्णु पूजा का दिन है. पंचांग के आधार पर आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, भरणी नक्षत्र, वणिज करण, वज्र योग, दक्षिण का दिशाशूल और मेष राशि का चंद्रमा है. आज दोपहर में 12:37 पी एम से भद्रा लग रही है, जो रात 10:54 पी एम तक रहेगी. इस भद्रा का वास स्वर्ग में है, इसलिए इसका कोई अशुभ प्रभाव धरती पर नहीं होगा. इस समय में शुभ कार्य कर सकेंगे. गुरुवार को हल्दी, तुलसी के पत्ते, पंचामृत, अक्षत्, धूप, दीप, पीले फूल आदि से भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की पूजा करें. गुरुवार व्रत कथा सुनें और उसके बाद आरती करें. भगवान विष्णु को गुड़, चने की दाल, बेसन के लड्डू आदि का भोग लगाएं.

गुरुवार व्रत और पूजा से कुंडली का गुरु दोष दूर होता है. गुरुवार को हल्दी, चने की दाल, केसर, पीले चावल, पीतल के बर्तन, सोना, धार्मिक पुस्तक आदि का दान करें. इससे भी गुरु ग्रह मजबूत होता है. गुरु के शुभ प्रभाव के लिए दाएं हाथ की तर्जनी अंगुली में सोने की अंगूठी पहनें. सोने की चेन पहन सकते है. गुरु का शुभ रत्न पुखराज है, इसलिए आप इसे भी पहन सकते हैं. हालांकि पुखराज पहनने के लिए किसी योग्य ज्योतिषाचार्य की सलाह ले सकते हैं. गुरु के बीज मंत्र ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः या ॐ बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का जाप तुलसी की माला से कर सकते हैं. इससे भी लाभ होता है. पंचांग से देखें आज के शुभ मुहूर्त.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 9 अक्टूबर 2025

  • आज की तिथि- तृतीया – 10:54 पी एम तक, उसके बाद चतुर्थी
  • आज का नक्षत्र- भरणी – 08:02 पी एम तक, फिर कृत्तिका
  • आज का करण- वणिज – 12:37 पी एम तक, विष्टि – 10:54 पी एम तक, फिर बव
  • आज का योग- वज्र – 09:32 पी एम तक, उसके बाद सिद्धि
  • आज का पक्ष- कृष्ण
  • आज का दिन- गुरुवार
  • चंद्र राशि- मेष – 01:23 ए एम, अक्टूबर 10 तक, उसके बाद वृषभ

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  1.  सूर्योदय- 06:18 ए एम
  2.  सूर्यास्त- 05:58 पी एम
  3.  चन्द्रोदय- 07:22 पी एम
  4.  चन्द्रास्त- 08:35 ए एम

आज के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: 04:40 ए एम से 05:29 ए एम
  • अभिजीत मुहूर्त: 11:45 ए एम से 12:31 पी एम
  • विजय मुहूर्त: 02:05 पी एम से 02:51 पी एम
  • अमृत काल: 03:47 पी एम से 05:12 पी एम
  • निशिता मुहूर्त: 11:44 पी एम से 12:33 ए एम, अक्टूबर 10

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम 06:18 ए एम से 07:46 ए एम
चर-सामान्य 10:41 ए एम से 12:08 पी एम
लाभ-उन्नति 12:08 पी एम से 01:36 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम 01:36 पी एम से 03:03 पी एम
शुभ-उत्तम 04:30 पी एम से 05:58 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

अमृत-सर्वोत्तम 05:58 पी एम से 07:30 पी एम
चर-सामान्य 07:30 पी एम से 09:03 पी एम
लाभ-उन्नति 12:08 ए एम से 01:41 ए एम, अक्टूबर 10
शुभ-उत्तम 03:14 ए एम से 04:46 ए एम, अक्टूबर 10
अमृत-सर्वोत्तम 04:46 ए एम से 06:19 ए एम, अक्टूबर 10

आज के अशुभ समय

  1. राहुकाल- 01:36 पी एम से 03:03 पी एम
  2. यमगण्ड- 06:18 ए एम से 07:46 ए एम
  3. गुलिक काल- 09:13 ए एम से 10:41 ए एम
  4. दुर्मुहूर्त- 10:12 ए एम से 10:58 ए एम, 02:51 पी एम से 03:38 पी एम
  5. भद्रा समय – 12:37 पी एम से 10:54 पी एम तक
  6. भद्रा का वास- स्वर्ग में
  7. दिशाशूल- दक्षिण

शिववास

क्रीड़ा में – 10:54 पी एम तक, उसके बाद कैलाश पर.

authorimg

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

पंचांग: गुरुवार व्रत, विष्णु पूजा, भद्रा, गुरु दोष उपाय, जानें आज के मुहूर्त

Source link

You May Have Missed