Shukra Gochar 2025: करवा चौथ के दिन शुक्र का गोचर… बनेगा ये राजयोग! 3 राशि वालों का लगेगा 'जैकपॉट'
Last Updated:
Shukra Gochar October 2025: शुक्र ग्रह को धन, समृद्धि, ऐश्वर्य और प्रेम का कारक ग्रह माना जाता है. करवा चौथ (Karwa Chauth) के महापर्व से पहले शुक्र अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. शुक्र ग्रह बुध की राशि कन्या में अब गोचर करेंगे. शुक्र का राशि परिवर्तन 3 राशि के जातकों के लिए जैकपॉट साबित होगा.
काशी के ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि 9 अक्टूबर (गुरुवार) को शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेंगे. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, गुरुवार को सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर शुक्र का गोचर कन्या राशि में होगा.ज्योतिष गणना के अनुसार शुक्र क कन्या राशि में गोचर के बाद शुक्रादित्य राजयोग प्रभावशाली हो जाएगा. धार्मिक मान्यता है कि सूर्य के साथ शुक्र की युति से शुक्रादित्य राज योग प्रभावशाली हो जाएगा.

शुक्र के राशि परिवर्तन से कन्या, तुला और कर्क राशि वालों के अच्छे दिन आएंगे. इनके लव लाइफ में खुशहाली रहेगी और इनपर छप्पड़ फाड़ धन की बारिश भी होगी. ऐसी स्थिति इन 3 राशि के जातकों के लिए पूरे एक महीने तक बनी रहेगी .

कर्क राशि: कर्क राशि वालों को इस समय में सब कुछ मिलेगा. उनके प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. वो इस समय में कहीं घूमने के लिए भी प्लान कर सकतें हैं. इसके अलावा आपके नौकरी में प्रमोशन होने के भी चांसेस है .इस समय में आप नए नौकरी के लिए भी कोशिश कर सकते हैं.

कन्या राशि : शुक्र के गोचर से कन्या राशि वालों को खूब धन का लाभ होगा. आपकी वाणी मधुरता के कारण आपके काम बनेंगे और इससे आप आर्थिक रूप से मजबूत भी होंगे. यह समय आपके लिए किसी गोल्डन चांस से कम नहीं होगा. जो लोग शादीशुदा है उनका वैवाहिक जीवन भी खुशियों से भरा रहेगा.

तुला राशि : तुला राशि वालों के लिए भी यह समय काफी अहम होगा. इस समय में आपके तिजोरी में खटाखट पैसे आएंगे. इससे साथ ही आपको आर्थिक दिक्कतों से छुटकारा भी मिलेगा. इस समय में आप किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं. इससे आपको खूब मुनाफा भविष्य में होगा.


