Dhanteras 2025: 18 या 19, धनतेरस की तारीख में कंफ्यूजन है, नोट कर लें सही डेट, खरीददारी का शुभ मुहूर्त भी जान लें
Last Updated:
Date of Dhanteras 2025 : इस बार धनतेरस, दिवाली, छठ सभी पर्व-त्योहारों की डेट को लेकर कंफ्यूजन है. इसलिए कंफ्यूजन को दूर कर लें और धनतेरस 2025 कब है, इसकी सही तारीख और खरीददारी का मुहूर्त जान लें.
Dhanteras-2025-exact date: धनतेरस 2025 कब है. अधिकांश लोगों को इस बार धनतेरस की तारीख या डेट को लेकर कंफ्यूजन है. कहीं कहा जाता है कि यह 18 अक्टूबर को है तो कहीं कहा जाता है कि यह 19 अक्टूबर को है. इसके लिए ज्योतिष शास्त्र क्या कहता है, पंचांग क्या कहता है, इसकी जानकारी होनी जरूरी है. ज्योतिष के हिसाब से कब है धनतेरस की सही तारीख और मुहूर्त, आइए इसके बारे में काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट से जानते हैं.
कब मनाया जाता है धनतेरस
ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट कहते हैं कि भारतीय शास्त्रों के अनुसार धनतेरस कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदयशी तिथि को मनाते हैं. धनतेरस की तिथि को शाम में माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर अपने भक्तों के घर जाते हैं. इसलिए मां लक्ष्मी और कुबेर की इस दिन पूजा की जाती है. धनतेरस के दिन शाम में लोग सोना, चांदी, वाहन, मकान, दुकान, प्रॉपर्टी आदि की खरीदारी भी करते हैं. अब सवाल है कि इस साल धनतेरस कब है? धनतेरस का शुभ मुहूर्त और यम दीपम का शुभ समय क्या है?
धनतेरस का शुभ मुहूर्त
पंडित चक्रपाणि भट्ट बताते हैं कि पंचांग में कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 18 अक्टूबर यानी शनिवार को दोपहर में 12 बजकर 18 मिनट पर हो जाएगी. स्पष्ट है कि 18 अक्टूबर को धनतेरस का योग बन रहा है. वहीं धन त्रयोदशी की तिथि 19 अक्टूबर रविवार को दोपहर में 1 बजकर 51 मिनट तक मान्य है. प्रदोष मुहूर्त के आधार पर धनतेरस 18 अक्टूबर शनिवार को है. इसका मतलब यह हुआ कि 18 अक्टूबर 12 बजकर 18 मिनट से लेकर 19 अक्टूबर रविवार को दोपहर 1 बजे तक धनतेरस का शुभ मुहूर्त है.
धनतेरस का शुभ मुहूर्त |
07:15 PM to 08:19 PM |
कितनी देर तक मुहूर्त |
अवधि 01 घंटा 04 मिनट |
प्रदोष काल |
05:48 PM to 08:19 PM |
वृषभ काल |
07:15 PM to 09:11 PM |
त्रयोदशी तिथि का शुभारंभ |
12:18 PM on Oct 18, 2025 |
त्रयोदशी तिथि का समापन |
01:51 PM on Oct 19, 2025 |

धनतेरस यम दीपम का समय
धनतेरस पर प्रदोष काल यानी सूर्यास्त के बाद के शुभ समय में यम के लिए दीपक जलाते हैं. धनतेरस पर यम दीपम का समय शाम को 05 बजकर 48 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 20 मिनट तक है. इस अवधि के दौरान दीया जलाई जाती है. इस समय घर के बाहर दक्षिण दिशा में यमराज के लिए दीपक जलाने पर शुभ फल मिलता है. चूंकि यमराज मृत्यु के देवता हैं. इसलिए यम दीपक जलाने से परिवार के सदस्य अकाल मृत्यु से सुरक्षित रहते हैं.


Excelled with colors in media industry, enriched more than 19 years of professional experience. Lakshmi Narayan is currently leading the Lifestyle, Health, and Religion section at News18. His role blends in-dep…और पढ़ें
Excelled with colors in media industry, enriched more than 19 years of professional experience. Lakshmi Narayan is currently leading the Lifestyle, Health, and Religion section at News18. His role blends in-dep… और पढ़ें


