Aaj Ka Makar Rashifal: मकर राशि के लिए की चमकेगी किस्मत…लवर्स रहें सतर्क, वाणी और क्रोध पर रखें कंट्रोल

Aaj Ka Makar Rashifal: मकर राशि के लिए की चमकेगी किस्मत…लवर्स रहें सतर्क, वाणी और क्रोध पर रखें कंट्रोल

Last Updated:

Aaj Ka Makar Rashifal 08 October 2025: मकर राशि वाले आज छात्रों के लिए अच्छा दिन रहेगा, पढ़ाई में सफलता और सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे. प्रेम जीवन और शादीशुदा लोग सतर्क रहें. क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें. संयम और धैर्य बनाए रखना आवश्यक है. दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा और सावधानी से करें.

ख़बरें फटाफट

करौली. मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ साबित हो सकता है. आज चंद्रमा मेष राशि में विराजमान रहेंगे, जिसका सकारात्मक प्रभाव मकर राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. विशेष रूप से व्यापार और शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा.

जयपुर की ज्योतिषी डॉ दीप्ती शर्मा से अनुसार व्यापार के क्षेत्र से जुड़े जातकों को आज आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं. आज आप अपने व्यापार स्थल पर कोई ऐसा रचनात्मक या नया प्रयोग कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको बड़ा फायदा दे सकता है. निवेश से जुड़ा कोई भी निर्णय आज सोच-समझकर लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. वहीं, नौकरीपेशा लोगों के लिए सलाह है कि आज अधिक उम्मीदें न रखें और कार्यस्थल पर संयम बनाए रखें. किसी की आलोचना करने से बचें, क्योंकि आपकी कही गई कोई बात भविष्य में आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है.

लवर्स के लिए मुश्किल रहेगा दिन
मकर राशि के छात्रों के लिए भी आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है. आज आपके शिक्षक आपसे प्रसन्न रहेंगे और आपकी मेहनत का परिणाम देखने को मिलेगा.आप अपने शिक्षकों और बड़ों की उम्मीदों पर खरे उतर सकते हैं. साथ ही, गुरुजनों और बुजुर्गों का आशीर्वाद भी आज आपके साथ रहेगा, जिससे आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी.

लव लाइफ और वैवाहिक जीवन के मामलों में आज थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. जीवनसाथी या प्रियजन के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की संभावना है. इसलिए, आज वाणी पर नियंत्रण रखें और किसी भी स्थिति में क्रोध से बचें.अपने पार्टनर से बातचीत करते समय धैर्य और प्रेम का व्यवहार बनाए रखें, अन्यथा छोटी बात भी विवाद का कारण बन सकती है.

पुराने रोग से जूझ रहे
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. पहले की तुलना में आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे. यदि किसी पुराने रोग से जूझ रहे हैं तो उसमें सुधार के संकेत मिल सकते हैं.

उपाय: आज मकर राशि के जातकों को मां तुलसी की पूजा करनी चाहिए. तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें और “ॐ तुलस्यै नमः” मंत्र का जाप करें. इससे मानसिक शांति मिलेगी और दिनभर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी.

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica…और पढ़ें

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

मकर राशि के लिए की चमकेगी किस्मत…लवर्स रहें सतर्क, वाणी पर रखें कंट्रोल

Source link

You May Have Missed