Aaj ka Vrishchik Rashifal: वृश्चिक राशि वालों सावधान! कहीं लाभ तो कहीं क्लेश, जानें क्या कहता है आपका भाग्य?

Aaj ka Vrishchik Rashifal: वृश्चिक राशि वालों सावधान! कहीं लाभ तो कहीं क्लेश, जानें क्या कहता है आपका भाग्य?

Last Updated:

Aaj ka Vrishchik Rashifal 03 October: वृश्चिक राशि के लिए 3 अक्टूबर 2025 शुक्रवार मिश्रित रहेगा. ज्योतिष विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. कुणाल कुमार झा के अनुसार चंद्रमा और सूर्य से लाभ, अन्य ग्रहों से चुनौतियां, उपाय में चमेली और दुर्गा सप्तशती पाठ शामिल हैं.

ख़बरें फटाफट

दरभंगा: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा. कौन से ग्रह के चाल से फायदा होगा और किस ग्रह के चाल से नुकसान होगा. इस पर कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागाध्यक्ष, डॉक्टर कुणाल कुमार झा के अनुसार, 3 अक्टूबर 2025, शुक्रवार का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा. ग्रहों की चाल कुछ क्षेत्रों में लाभ दे रही है, तो वहीं कुछ मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है.

ये हैं शुभ संकेत
डॉ.कुणाल कुमार झा ने बताया कि ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शाम 7:00 बजे तक चंद्रमा के तृतीय भाव में रहने से लाभकारी योग बन रहा है. इसके साथ ही, सूर्य के लाभ भाव में होने से धन आगमन के भी संकेत मिल रहे हैं, जो आर्थिक पक्ष को मजबूती देगा. यानी फलदाई होगा.

चुनौतीपूर्ण योग
डॉ.कुणाल कुमार झा ने आगे कहा कि कई अन्य ग्रहों की स्थिति आज के दिन को चुनौतीपूर्ण बना सकती है. बुध का व्यय भाव में, बृहस्पति का अष्टम में, शनि का पंचम में, राहु का चतुर्थ में तथा शुक्र और केतु का कर्म भाव में होना विभिन्न प्रकार से हानिकारक और क्लेशकारक योग बना रहा है. इसके प्रभाव से संतान और धन पक्ष में कमी आ सकती है और गुप्त शत्रुओं की संख्या में वृद्धि हो सकती है.

दांपत्य जीवन और उपाय
डॉ.कुणाल कुमार झा ने आगे बताया कि इन चुनौतीपूर्ण योगों के बीच एक राहत की बात यह है कि द्वादश भाव में मंगल की उपस्थिति दांपत्य जीवन में अनुकूलता लाएगी. दिन के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए डॉक्टर झा ने निम्नलिखित उपाय सुझाए हैं. शुक्रवार होने के कारण अनेक रंगों वाले वस्त्र धारण करें. चमेली का पौधा लगाएं और चमेली के तेल का दान करें. मार्कण्डेय पुराण के अंतर्गत दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करना लाभकारी रहेगा.

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

वृश्चिक राशि वालों सावधान! कहीं लाभ तो कहीं क्लेश, जानें क्या कहता है भाग्य?

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

Aaj Ka Tarot Rashifal: पापांकुशा एकादशी पर मेष वाले अवसर का लाभ उठाएंगे, मिथुन-सिंह वालों की परेशानियां होंगी खत्म, मीन वालों को होगा धन लाभ, जानें टैरो राशिफल

Next post

Kumbh Rashifal: आज कुंभ राशि वालों को मिलेगा सरप्राइज, बस जल्दबाजी से बचें

You May Have Missed