Budh Rashi Parivartan: दशहरा बाद ग्रहों के राजकुमार बदलेंगे चाल, इन 3 राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां!

Budh Rashi Parivartan: दशहरा बाद ग्रहों के राजकुमार बदलेंगे चाल, इन 3 राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां!

Last Updated:

Budh Rashi Parivartan: बुध 3 अक्टूबर को कन्या से तुला राशि में गोचर करेंगे. इस दौरान राशि वालों को धन, सफलता और पारिवारिक सुख मिलेगा. जानें सब…

Budh Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कई ग्रह एक निश्चित अवधि में न केवल राशि परिवर्तन करते हैं, बल्कि नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं. इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ता है. ग्रहों के राजकुमार बुध को बुद्धि, वाणी, संवाद, व्यापार और तर्कशक्ति का कारक ग्रह माना जाता है. साथ ही इन्हें ग्रहों का राजकुमार भी कहा जाता है. बुध का प्रभाव जितना तीव्र होता है, व्यक्ति उतना ही चतुर, कुशल, बुद्धिमान और व्यापारिक दृष्टि से सफल होता है.

दशहरे के अगले दिन 3 अक्टूबर को ग्रहों के राजकुमार अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों के ऊपर पड़ेगा. बुध कन्या राशि से निकल कर तुला राशि में गोचर करेंगे. विशेष कर ग्रहों के राजकुमार का सकारात्मक प्रभाव 3 राशियों के ऊपर पड़ने वाला है. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज ने बताया कि बुध का राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और कितना लाभ होगा. जानें सब…

बुध का गोचर तीन राशियों के लिए शुभ

मेष: इस राशि वालों के लिए यह गोचर काफ़ी शुभ रहेगा. मेष राशि के स्‍वामी ग्रह मंगल हैं और इस राशि के जातकों के लिए मंगल बुध की युति बहुत लाभ देगी. इन लोगों का पराक्रम बढ़ेगा. धन-संपत्ति मिलने के योग बनेंगे. मानसिक तौर पर मजबूती बढ़ने से आप सही निर्णय ले सकेंगे. घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी. करियर में सफलता मिलेगी

कर्क: राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर आपके चौथे भाव को प्रभावित करेगा. यह भाव घर, भौतिक सुख और माता से संबंधित है. यह गोचर कर्क राशि वालों के लिए आर्थिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से शुभ रहेगा. धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी. जीवनसाथी के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. जीवन में जो परेशानियां चल रही हैं, वे समाप्त हो जाएंगी. संतान इच्छुक दंपति को कोई खुशखबरी मिल सकती है. साथ ही नई भूमि खरीदने के योग बन रहे हैं.

धनु: इस राशि के जातक के लिए यह गोचर काफी अच्छा रहने वाला है. सभी कार्यों में सफलता मिलेगी. आय के नए स्रोतों से धन लाभ होगा. धन की तंगी दूर होगी. परिवार का सपोर्ट मिलेगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा.

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

Budh Rashi Parivartan: दशहरा बाद ग्रहों के राजकुमार बदलेंगे चाल, इनको लाभ

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

Shani Pradosh Vrat 2025 Date: शनि प्रदोष व्रत कब है? बन रहा द्विपुष्कर योग, ढाई घंटे पूजा का है शुभ समय, देखें तारीख, मुहूर्त

Next post

Weekly Lucky Tarot Horoscope : बुध के प्रभाव से इस सप्ताह कन्या समेत 5 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, सौभाग्य और धन में होगी वृद्धि

You May Have Missed