Durga Ashtami 2025 Rashifal: दुर्गा अष्टमी को इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, मां महागौरी की कृपा से होगी उन्नति, यश-कीर्ति में वृद्धि
Last Updated:
Durga Ashtami 2025 Lucky Zodiac Signs: दुर्गा अष्टमी 30 सितंबर मंगलवार को है. यह दिन 5 राशिवालों के लिए शुभ फलदायी है. इन लोगों की उन्नति के द्वार खुलेंगे, जीवन में सुख और समृद्धि आएगी. आइए जानते हैं कि दुर्गा अष्टमी की 5 लकी राशियां कौन सी हैं?
दुर्गा अष्टमी का राशिफल.दुर्गा अष्टमी का राशिफल
मेष: दुर्गा अष्टमी का दिन मेष राशि के लोगों के लिए बेहद खास होने वाला है. इस दिन आपका विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है या फिर किसी बड़े संस्थान में दाखिला लेने का मौका मिल सकता है. इस दिन आपके कार्य सफल होंगे और आपकी उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे. मां दुर्गा के आशीर्वाद से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं. इस दिन आपके रिश्ते मजबूत और मधुर होंगे. आपके लिए नीले रंग के कपड़े पहनना शुभ होगा.
कुंभ: दुर्गा अष्टमी कुंभ राशिवालों के लिए भी शुभ रहेगी. इस दिन आप चाहें तो कोई भी नया काम शुरू कर सकते हैं, वह आपकी उन्नति का कारक बनेगा. इस दिन पूजा पाठ, मंत्र जाप, साधना से मानसिक शांति मिलेगी और तनाव दूर होगा. दुर्गा अष्टमी के दिन कार्यस्थल पर आपका यश बढ़ेगा. आपके विचारों और फैसलों की सराहना की जाएगी. धन निवेश के मामले में थोड़ी सावधानी रखें. बिना सोच विचार किए कोई बड़ा निवेश न करें. आपके लिए आसमानी नीला रंग शुभ है.
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक… और पढ़ें


