Navratri Special 2025: नवरात्रि में मध्य प्रदेश के इन 3 शक्तिपीठों के करें दर्शन, जीवन में होगा चमत्कार! जहां देवी सती के गिरे थे 3 अंग

Navratri Special 2025: नवरात्रि में मध्य प्रदेश के इन 3 शक्तिपीठों के करें दर्शन, जीवन में होगा चमत्कार! जहां देवी सती के गिरे थे 3 अंग

Last Updated:

Navratri Special 2025 Famous Shaktipeeth: नवरात्रि का आज चौथा दिन है. आज हम आपको मध्य प्रदेश के 3 शक्तिपीठों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां देवी सती के 3 अंग गिर थे. इन शक्तिपीठों के दर्शन करने से मनोकामनाएं पूरी होती है.

नवरात्रि में MP के इन 3 शक्तिपीठों के करें दर्शन, जीवन में होगा चमत्कार!मध्य प्रदेश के 3 प्रमुख शक्तिपीठ.
Navratri Special 2025 Famous Shaktipeeth:  शारदीय नवरात्रि का आज चौथा दिन है. शारदीय नवरात्रि देवी दुर्गा और उनकी विभिन्न शक्तियों की उपासना और साधना का महापर्व माना जाता है. नवरात्रि के दौरान देशभर के देवी मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ता है. मध्य प्रदेश में भी कई शक्तिपीठ और प्राचीन मंदिर स्थित हैं, जहां विशेष रूप से श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलती है. आज हम आपको मध्य प्रदेश के 3 शक्तिपीठों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां देवी सती के 3 अंग गिर थे. इन शक्तिपीठों के दर्शन करने से मनोकामनाएं पूरी होती है.

मध्य प्रदेश के प्रमुख 3 शक्तिपीठ

1. अवंति शक्तिपीठ: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में शिप्रा नदी के पूर्वी तट पर स्थित अवंति शक्तिपीठ देवी भक्तों के लिए प्रमुख केंद्र है, जिसे भैरव पर्वत मंदिर भी कहा जाता है. मान्यता है कि यहां माता सती का ऊपरी होंठ गिरा था. इसी कारण इस स्थल को 51 शक्तिपीठों में विशेष स्थान प्राप्त है. यहां माता को मां अवंती या अवंतिका के रूप में पूजा जाता है, जबकि भगवान शिव की पूजा लंबकर्ण के रूप में की जाती है. नवरात्रि के समय यहां विशेष पूजन, भंडारा और भव्य आयोजन होते हैं.

3. नर्मदा शक्तिपीठ: अमरकंटक में ही स्थित देवी नर्मदा शक्तिपीठ को भी अत्यंत पवित्र माना जाता है. मान्यता है कि यहां माता सती का दायां नितंब गिरा था. इस स्थल पर देवी नर्मदा या सोनाक्षी के रूप में पूजी जाती हैं और भैरव भद्रसेन नाम से विराजमान हैं. यहां नवरात्रि के अलावा मकर संक्रांति, शरद पूर्णिमा, रामनवमी और दीपावली जैसे त्योहारों पर भी विशेष उत्सव का आयोजन होता है.

इसके अलावा, भारत-नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर जिले के पाटन गांव में स्थित देवीपाटन शक्तिपीठ का भी बहुत महत्व है. मान्यता है कि यहां माता सती का वाम स्कंध (बायां कंधा) वस्त्र समेत गिरा था. इसी कारण इस स्थान को देवीपाटन कहा जाता है. नवरात्रि के समय यहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

authorimg

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

नवरात्रि में MP के इन 3 शक्तिपीठों के करें दर्शन, जीवन में होगा चमत्कार!

Source link

Previous post

Money Vastu: हर वक्त पैसे की बनी रहती है तंगी? तो घर की इस दिशा में रोज जलाकर रखें दीया, परेशानी हो सकती दूर

Next post

Durga Ashtami 2025 Rashifal: दुर्गा अष्टमी को इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, मां महागौरी की कृपा से होगी उन्नति, यश-कीर्ति में वृद्धि

You May Have Missed