मेष राशि पर आज गुरु और सूर्य का प्रभाव, चमक उठेगी किस्मत, मिलेगी सफलता, जानें पूरा राशिफल
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rasifal 25 September 2025: मेष राशि में आज गुरु और सूर्य का प्रभाव ज्यादा रहेगा. गुरु आपको सफलता और बढ़ोतरी के लिए मार्ग दिखाएंगे, जिससे कामों में स्थिरता आएगी व मानसिक विकास होगा. वहीं, सूर्य आपके नेतृत्व करने की क्षमता के साथ ही कार्य क्षेत्र में उचित सम्मान भी दिलाएगा.
विंध्यधाम के विद्यवान ज्योतिषाचार्य पं. अनुपम महाराज ने लोकल 18 से बताया कि मेष राशि में आज गुरु और सूर्य का प्रभाव ज्यादा रहेगा. गुरु आपको सफलता और बढ़ोतरी के लिए मार्ग दिखाएंगे, जिससे कामों में स्थिरता आएगी व मानसिक विकास होगा. वहीं, सूर्य आपके नेतृत्व करने की क्षमता के साथ ही कार्य क्षेत्र में उचित सम्मान भी दिलाएगा. कार्य के नजरिए से आज का दिन बेहतरीन होने वाला है. आज का दिन व्यवसाय और करियर के लिए अच्छा होने वाला है. इसका फायदा जातक उठा सकते हैं.
पं. अनुपम महराज ने बताया कि मेष राशि में मंगल ग्रह के प्रभाव होने की वजह से तनाव या मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. हालांकि, संयम और समझदारी रखने पर ऐसी स्थितियों से निपटा जा सकेगा. गुरु की कृपा होने की वजह से रिश्तें मजबूत होने की भी उम्मीद दिखाई दे रही है. फिलहाल धैर्य के साथ काम लेने और संवाद बेहतर बनाए रखने से स्थिति में सुधार होगा और रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा. चंद्रमा और शुक्र की वजह से स्वास्थ्य में थोड़ा बदलाव हो सकता है. मानसिक स्थिरता होने की उम्मीद है. खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यता है.

पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस…और पढ़ें
पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस… और पढ़ें


