Surya Grahan 2025: क्या वाकई में अजगर निगलता है सूरज को? जानिए सूर्य ग्रहण से जुड़ी दुनियाभर की दिलचस्प कहानियां

Surya Grahan 2025: क्या वाकई में अजगर निगलता है सूरज को? जानिए सूर्य ग्रहण से जुड़ी दुनियाभर की दिलचस्प कहानियां

Last Updated:

Solar Eclipse 2025: ग्रहण को लेकर विज्ञान और आस्था दोनों के विचार अलग-अलग हैं. जहां वैज्ञानिक इसे पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य के बीच आने से बनी प्राकृतिक घटना मानते हैं, वहीं अलग-अलग संस्कृतियों और धर्मों ने इसे रहस्यमयी और डरावनी कहानियों से जोड़ दिया है.

क्या वाकई में अजगर निगलता है सूरज को? पढ़ें सूर्य ग्रहण से जुड़ी कहानियांसूर्य ग्रहण की मान्यताएं
Solar Eclipse 2025: सूर्य ग्रहण एक ऐसी घटना है जिसे विज्ञान सिर्फ खगोलीय घटना मानता है, लेकिन धार्मिक और पौराणिक मान्यताओं में इसे अशुभ संकेत की तरह देखा जाता है. खासकर भारत में तो ग्रहण को लेकर कई तरह के नियम, मान्यताएं और डर देखने को मिलते हैं. लोग मानते हैं कि ग्रहण के समय भोजन नहीं करना चाहिए, गर्भवती महिलाओं को बाहर नहीं निकलना चाहिए और सूर्य को सीधे नहीं देखना चाहिए, लेकिन ये परंपराएं केवल भारत तक सीमित नहीं हैं. दुनिया के अलग-अलग देशों में भी सूर्य ग्रहण से जुड़ी अजीबो-गरीब कहानियां और मान्यताएं मिलती हैं. भारत में राहु-केतु की कथा हो या चीन का अजगर, वियतनाम का मेंढक हो या नॉर्डिक देशों का भेड़िया-हर जगह लोगों ने इस घटना को अपनी परंपरा और मान्यताओं से जोड़कर देखा है. Surya Grahan 2025 भी लोगों के बीच इन्हीं कहानियों और मान्यताओं के चलते खास चर्चा में रहेगा. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

सूर्य ग्रहण से जुड़ी पौराणिक मान्यता
पौराणिक कथाओं के मुताबिक समुद्र मंथन के दौरान जब अमृत निकला तो देवता और दैत्य दोनों उसे पाने के लिए आपस में भिड़ गए. इस स्थिति को संभालने के लिए भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण किया और अमृत बांटने लगे. उसी समय दैत्य स्वरभानु ने वेश बदलकर देवताओं की पंक्ति में बैठकर अमृत पी लिया. भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया, लेकिन अमृत पीने के कारण वह अमर हो चुका था. उसका सिर राहु और धड़ केतु के नाम से जाना जाने लगा. चूंकि अमृत पीते समय सूर्य और चंद्रमा ने उसे पहचान लिया था, इसलिए राहु और केतु ने उन्हें अपना शत्रु मान लिया. यही कारण है कि समय-समय पर सूर्य और चंद्र ग्रहण होते हैं, जिन्हें राहु-केतु से जोड़कर देखा जाता है.

दुनिया भर के प्रचलित मिथक

1. चीन
प्राचीन चीन में यह मान्यता थी कि एक अजगर सूर्य को निगल लेता है. इसलिए ग्रहण के समय लोग ढोल-नगाड़े बजाकर और जोर-जोर से शोर मचाकर उस अजगर को डराने की कोशिश करते थे ताकि वह सूर्य को छोड़ दे.

3. मैक्सिको
मैक्सिकन मान्यताओं के अनुसार यदि कोई गर्भवती महिला ग्रहण को देख ले तो उसके बच्चे के चेहरे पर निशान पड़ सकते हैं. इसी डर की वजह से वहां गर्भवती महिलाओं को खासतौर पर ग्रहण देखने से मना किया जाता था.

4. वियतनाम
वियतनाम की एक दंतकथा के मुताबिक एक विशाल मेंढक सूर्य को निगल जाता है. फिर उसका मालिक प्रार्थना और उपाय करके उस मेंढक को सूर्य को उगलने के लिए मजबूर करता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

क्या वाकई में अजगर निगलता है सूरज को? पढ़ें सूर्य ग्रहण से जुड़ी कहानियां

Source link

Previous post

Solar Eclipse 2025 : सूर्य ग्रहण बच्चों के लिए खतरनाक! शरीर के इन दो नाजुक हिस्सों पर डालता है दुष्प्रभाव, बरतें ये 4 सावधा

Next post

Surya Grahan me Sona: सूर्य ग्रहण के दौरान सोना चाहिए या नहीं? अगर सो जाएं तो क्या होगा, जान लीजिए सच्चाई

You May Have Missed