मिथुन राशि वालों के लिए आज खुशखबरी! आर्थिक लाभ का बन रहा योग, खटाखट बरसेगा धन, जानें राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए आज खुशखबरी! आर्थिक लाभ का बन रहा योग, खटाखट बरसेगा धन, जानें राशिफल

Last Updated:

Aaj Ka Mithun Rashifal 13 September 2025: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खास है. आज आर्थिक लाभ का योग बन रहा है. जिससे अचानक धन की प्राप्ति होगी. आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी.

ओम प्रयास/हरिद्वार. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन राशि सभी 12 राशियों में तीसरे नंबर की राशि है. इस राशि के स्वामी बुध ग्रह और इष्ट देव गणेश भगवान हैं. आज 13 सितंबर शनिवार का दिन मिथुन राशि वालों के लिए मिला-जुला यानी मिश्रित प्रभाव लेकर आया है. कार्यक्षेत्र में आज का दिन संघर्ष और नया जोश लेकर आया है. नौकरी करने वालों को आज आर्थिक लाभ होगा. प्रेम संबंधों में आज का दिन अच्छा रहेगा, तो वहीं वैवाहिक संबंधों में भी आज का दिन जीवनसाथी के साथ घर की समस्याओं के बारे में चर्चा का होने वाला है. करियर में आज का दिन सफलताओं के योग लेकर आया है.

लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि प्रेम संबंधों में आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. प्रेम संबंधों में आज आपकी समझदारी से संबंधों में मिठास बनी रहेगी. आज प्रेमी के साथ समय बिताने और बाहर जाने का प्लान बन सकता है. आज आप प्रेमी और अपने परिजनों से प्रेम विवाह की बात कर सकते हैं. मिथुन राशि के जो जातक कुंवारे हैं, उनके लिए आज रिश्ता आ सकता है जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा. वैवाहिक संबंधों में भी आज खुशनुमा दिन रहने वाला है. वैवाहिक संबंधों में मजबूती और प्रेम की मिठास बनी रहेगी.

Aaj Ka Rashifal 13 September 2025: आज 6 राशिवालों के लिए चुनौतिपूर्ण दिन, आएगा ‘शनि का संकट’, जानें 12 राशियों का राशिफल

करियर राशिफल: वह बताते हैं कि करियर में आज का दिन अच्छे बदलाव लेकर आया है. मिथुन राशि के जो छात्र अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. कोई व्यवधान या बाधा नहीं आएगी. आज छात्र मन लगाकर पढ़ाई कर सकते हैं. जो जातक सरकारी नौकरी के एग्जाम की तैयारी में लगे हैं उनके लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है. नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को आज इंटरव्यू संबंधित अच्छी सूचना मिल सकती है. आपकी मेहनत और लग्न के कारण आपकी नौकरी आज पक्की होने के योग हैं.

व्यावसायिक राशिफल: वह आगे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में आज का दिन संघर्ष और नया जोश लेकर आया है. नए जोश के साथ आज आप कार्यक्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिल करेंगे. कार्य क्षेत्र में संघर्ष होने से आज आपको आर्थिक लाभ होने के योग बने हुए हैं. कार्यक्षेत्र में मेहनत और लग्न होने के कारण आज कोई डील भी फाइनल हो सकती है जिस कारण आपको आर्थिक लाभ होगा. नौकरी करने वाले जातकों को अपने बॉस से अच्छे संकेत मिल सकते हैं. आज किसी को उधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक समस्याएं खत्म हो जाएंगी.

NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री से उनके फोन नंबर 9557125411 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.

Lalit Bhatt

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समे…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समे… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

मिथुन राशि वालों के लिए आज खुशखबरी! आर्थिक लाभ का बन रहा योग, खटाखट बरसेगा धन

Source link

Previous post

Pitru Paksha 7th Day: पितृ पक्ष की सप्तमी तिथि का श्राद्ध आज, जानें पितरों को प्रसन्न करने की विधि और कुतुप मुहूर्त

Next post

Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि वालों की आज किस्मत देगी साथ, करियर में तरक्की और आर्थिक लाभ के बन रहे योग

You May Have Missed