Aaj ka Makar Rashifa: मकर राशि वालों के लिए गेम चेंजर है आज का दिन, किस्मत देगी भरपूर साथ, बस ये गलती न करें

Aaj ka Makar Rashifa: मकर राशि वालों के लिए गेम चेंजर है आज का दिन, किस्मत देगी भरपूर साथ, बस ये गलती न करें

Last Updated:

Aaj ka Makar Rashifal 12 September 2025: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम और पैसे के मामलों में शुभ संकेत लेकर आया है. अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन अनुकूल है. कारोबार में मुनाफा, निवेश से लाभ और जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने के योग बन रहे हैं. हालांकि सेहत और करियर के क्षेत्र में थोड़ा सतर्क रहना जरूरी है. योग और ध्यान से राहत मिल सकती है. पारिवारिक मामलों में संयम जरूरी है.

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन है खास, बस ये गलती न करेंमकर राशि आज का राशिफल 
करौली. मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई मायनों में खास रहने वाला है. प्रेम संबंधों के लिहाज से भी दिन अनुकूल है. जिन लोगों का मन किसी खास व्यक्ति के लिए लंबे समय से आकर्षित है, वे आज प्रपोज करने का विचार कर सकते हैं. शाम तक आपको सकारात्मक उत्तर मिलने की पूरी संभावना है. वहीं, शादीशुदा जातक अपने जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं, जिससे रिश्तों में नई ऊर्जा आएगी.

ज्योतिषी कविता जांगिड़ के अनुसार मकर राशि के लिए आज का दिन प्रेम और आर्थिक मामलों में शुभ है, लेकिन सेहत और करियर के मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा. आर्थिक दृष्टि से सुखद समाचार मिल सकता है.. खासतौर पर जो जातक व्यवसाय से जुड़े हुए हैं, उन्हें धन लाभ की अच्छी खबर मिलेगी. निवेश किए गए पैसों से भी फायदा होने की संभावना है. हालांकि, अनावश्यक खर्चों से बचना आपके लिए बेहतर होगा.

मकर राशि वालों को आज धैर्य रखना जरूरी

स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. थकान और मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकते हैं. इसलिए काम के बीच में खुद को आराम देने की कोशिश करें. योग और ध्यान आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे. करियर और पढ़ाई के क्षेत्र में आज का दिन अपेक्षित परिणाम न दिला सके. नौकरीपेशा जातकों को अपने कार्यों में बाधा का सामना करना पड़ सकता है. वहीं, विद्यार्थी पढ़ाई में मन एकाग्र नहीं कर पाएंगे. ऐसे समय में धैर्य बनाए रखना आपके लिए जरूरी होगा.

प्रेम संबंधों में साथी के प्रति प्यार और सम्मान की भावना बढ़ेगी. रिश्तों में विश्वास मजबूत होगा. अविवाहित जातक किसी नए रिश्ते की ओर बढ़ सकते हैं. परिवार के मामलों में आज थोड़ा संयम रखने की जरूरत है.  छोटी-छोटी गलतफहमियां विवाद का रूप ले सकती हैं.आपसी संवाद से समस्या का समाधान संभव है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन है खास, बस ये गलती न करें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

Pitru Dosha Nivarana Mantra: पितृ पक्ष में पितृ दोष से चाहिए मुक्ति, तो हर दिन सुनें यह स्तोत्र, पितर हो जाएंगे खुश

Next post

Jitiya Kab hai 2025: जीतिया कब है, 14 या 15 सितंबर? तारीख पर है कन्फ्यूजन तो पंडित जी से जानें सही डेट और मुहूर्त

You May Have Missed