वृषभ राशि वाले आज न करें ऐसा काम, वरना मुसीबत करेगी पीछा, करें यह उपाय, मिलेगा लाभ
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: आज आप बेवजह किसी से लड़ाई झगड़ा न करें वरना आप मुसीबत में फंस सकते है.आज आप नया वाहन भी खरीद सकते हैं.आज आप किसी को भी माल उधार न दें वरना आपके पैसे लंबे समय के लिए फंस सकते हैं.
काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि आज वृषभ राशि के जातकों का दिन मिलाजुला रहेगा. आज आप बेवजह किसी से लड़ाई झगड़ा न करें वरना आप मुसीबत में फंस सकते है.आज आप नया वाहन भी खरीद सकते हैं.
बिजनेस में उधार देने से बचें
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहें है आज उन्हें अपने काम को लेकर थोड़ा गंभीर रहने की जरूरत है. आज आप किसी को भी माल उधार न दें वरना आपके पैसे लंबे समय के लिए फंस सकते हैं. वहीं बात नौकरी करने वालो की करें तो आज आपके प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं. आज आप अपने कार्यक्षेत्र में पूरी मेहनत के साथ काम करें. वहीं बात निवेश की करें तो आज आप शेयर बाजार में पैसा इन्वेस्ट करेंगे तो इससे आपको भविष्य में काफी अच्छा फायदा हो सकता है.
सिंगल से होंगें मिंगल
वृषभ राशि के जातक के लव लाइफ की बात करें तो आज आप जिसे चाहते हैं उससे अपने दिल की बात रख सकते हैं. वहीं जो लोग पहले से पार्टनर हैं उनका दिन खुशनुमा रहने वाला है. आज आप अपने पार्टनर को छोटा ही सही लेकिन उसे कोई तोहफा जरूर दें. वहीं बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है.
गाय को खिलाएं हरा चारा
आज आपका शुभ रंग हरा और शुभ अंक 4 है.आज के दिन वृषभ राशि के जातक गणेश जी की पूजा उपासना करें और गाय को हरा चारा जरूर खिलाएं.इससे आपके बिगड़े काम बनने शुरू हो जाएंगे.
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समे…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समे… और पढ़ें


