आज अचानक होगी धन की प्राप्ति, लवलाइफ में बड़ी आफत, करें ये उपाय, मिलेगा चमत्कारी लाभ

आज अचानक होगी धन की प्राप्ति, लवलाइफ में बड़ी आफत, करें ये उपाय, मिलेगा चमत्कारी लाभ

Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: आज वृषभ राशि के जातकों का दिन मिला जुला रहेगा.आज आपको अचानक कहीं से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. आज आप पारिवारिक समस्याओं को लेकर थोड़ा तनाव में भी रहेंगे. लव लाइफ में आफत आ सकती है.

अभिषेक जायसवाल/वाराणसी: ज्योतिषशास्त्र में ग्रह नक्षत्रों के चाल के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 6 सितंबर को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शनिवार का दिन है. इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र और अतिगंड योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मकर राशि से कुंभ राशि में संचरण करेंगे. आइये जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि आज वृषभ राशि के जातकों का दिन मिला जुला रहेगा. आज आपको अचानक कहीं से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. आज आप पारिवारिक समस्याओं को लेकर थोड़ा तनाव में भी रहेंगे.

बिजनेस में होगा फायदा
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं,  उन्हें आज अच्छा फायदा होगा. खासकर उन्हें जो एक्सपोर्ट और इम्पोर्ट के बिजनेस से जुड़े हैं. आज आप किसी को भी उधार देने से बचें. बात नौकरी करने वालो की करें तो आज आप ऑफिस में पूरे दिन काम को लेकर व्यस्त रहने वाले हैं. आज आपको बॉस का सहयोग भी मिलेगा. बात निवेश की करें तो आज आप सोना चांदी में इन्वेस्ट कर सकते हैं. इससे आपको अच्छा रिटर्न भविष्य में मिलेगा.

रिश्तों में आएगी खटास
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ में आफत आ सकती है. आज आप अपने पार्टनर के गलतियों को इग्नोर करें वरना आपके रिश्तों में खटास आ सकती है.आज आपको पूरे दिन धैर्य से काम करने की जरूरत है.जो लोग शादीशुदा है आज उनका दिन सामान्य रहने वाला है.आज वो अपने लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जरूर जाएं.

हनुमान जी को चढ़ाएं सिंदूर
आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 8 है.आज के दिन वृषभ राशि के जातक हनुमान जी की पूजा अराधना करें.पूजा के दौरान हनुमान जी को सिंदूर भी अर्पण करें इससे उनके जीवन के सारे संकट दूर होंगे शुरू हो जाएंगे.

Lalit Bhatt

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समेत कई…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समेत कई… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

आज अचानक होगी धन की प्राप्ति, लवलाइफ में बड़ी आफत, करें ये उपाय, मिलेगा लाभ

Source link

Previous post

मिथुन राशि वालों के हाथ आज लग सकती है बड़ी डील, खूब कमाएंगे पैसा, लवलाइफ को लेकर रहें सावधान!

Next post

Aaj Ka Love Rashifal: इन 2 राशि वालों की ऑनलाइन क्रश से होगी मुलाकात, इन जातकों के प्रेम संबंधों में आएगा बदलाव, पढ़ें आज का लव राशिफल

You May Have Missed