Chandra Grahan 2025: ये 8 राशिवाले भूलकर भी न देखें चंद्र ग्रहण, होगा अशुभ और कष्टकारी, जानें क्या करें उपाय
चंद्र ग्रहण का समय
प्रोफेसर पांडे के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण 7 सितंबर की रात्रि 9:57 बजे शुरू होगा और देर रात 1:27 बजे तक रहेगा. साढ़े तीन घंटे का यह ग्रहण पूर्ण ग्रहण से भी अधिक प्रभावी होगा और आकाश में प्रभावी होगा.
चंद्र ग्रहण 8 राशियों के लिए अशुभ
उन्होंने बताया कि यह चंद्र ग्रहण मेष, वृषभ, कन्या और धनु राशि वालों के लिए लाभप्रद होगा, लेकिन मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए यह अशुभ फलदायी और कष्टकारी रहेगा.
गलती से देख लें चंद्र ग्रहण तो करें ये उपाय
उसके बाद वह कांसे के बर्तन को चावल से भर दें. फिर उसमें चांदी, सोना, लोहा या तांबे का नाग रखकर दान कर दें. यह शुभ माना गया है. इससे अशुभ प्रभाव कम हो जाएंगे. इस ग्रहण का राष्ट्रीय नजरिये से शुभ संकेत नहीं है.
खग्रास चंद्र ग्रहण
उन्होंने बताया कि यह एक खग्रास चंद्र ग्रहण है, जिसका तात्पर्य है कि यह पूर्ण ग्रहण से अधिक आकाश के भाग को अधिग्रहीत करेगा. यह ग्रहण हमारे देश के लिए बहुत अशुभ नहीं होगा. हालांकि, इसके बाद सूर्य ग्रहण की स्थिति भी बन रही है, लेकिन वह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. ऐसे में सूर्य ग्रहण का प्रभाव नहीं होगा. ऐसी स्थिति में जब खग्रास ग्रहण होता है तो कुछ न कुछ अव्यवस्थाएं, कुछ न कुछ अस्थिरता प्रदान करता है. कुछ न कुछ असंतोष की स्थिति पैदा करता है.


