Ganesh Utsav Upay: सनातन धर्म में गणेश चतुर्थी का विशेष महत्व है. यह उत्सव लगातार 10 दिन चलता है. इस बार गणेश चतुर्थी तिथि 29 अगस्त से थी. इसके बाद 06 सितंबर दिन शनिवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस दिन 10 दिवसीय गणेशोत्सव का समापन होता है व घरों व सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि इस दिन विसर्जन से पहले नीचे बताए गए छोटे-छोटे उपाय किए जाएं तो सभी की मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं. आइए जानते हैं इस उपायों के बारे में-
हर समस्या का हल हैं ये उपाय
रेशमी दुपट्टा चढ़ाएं: भगवान श्री गणेश को पूजा में रेशमी दुपटटा चढ़ाएं. दाम्पत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा.
पीला रेशमी कपड़ा चढ़ाएं: पीले रेशमी कपड़ा भगवान श्री गणेश को अर्पित करें. नौकरी व व्यापार में लाभ होगा.
5 तरह के लड्डू का भोग: भगवान श्री गणेश को पांच तरह के लड्डुओं का भोग लगाएं. भौतिक सुख-सुविधाएं मिलेंगी.
गाय के दूध से अभिषेक: श्री गणेश का अभिषेक गाय के कच्चे दूध (बिना उबला) से करें. धन की कमी पूरी होगी.
गणेश मूर्तियां भक्तों को बाटें: स्फटिक से बनी श्री गणेश की मूर्तियां भक्तों को बांटें. समाज में मान-सम्मान मिलेगा.
हरी दूर्वा चढ़ाएं: श्री गणेश को ताजी, हरी दूर्वा चढ़ाएं. मानसिक और शारीरिक परेशानियां दूर होगी.
गणेशजी को सिंदूर चढ़ाएं: श्री गणेश को सिंदूर चढ़ाएं. ऑफिस और परिवार में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी.
आम के पत्तों से पूजा: आम के पत्तों से भगवान श्री गणेश की पूजा करें. सभी तरह के रोग ठीक होने लगेंगे.
गुड, चीनी और दही का भोग: भगवान श्री गणेश को गुड, चीनी और दही का भोग लगाएं. आने वाले संकटों से बचेंगे.
पंचामृत से अभिषेक: भगवान श्री गणेश का पंचामृत से अभिषेक करें. पैसों से संबंधित फायदा होने के योग बन सकते हैं.
तांबे के सिक्के चढ़ाए: तांबे के सिक्के को काले धागे में बांधकर श्री गणेश को चढ़ाएं. धन लाभ होगा.
गुलाब के फूल चढ़ाएं: भगवान श्री गणेश को गुलाब के 21 फूल चढ़ाएं. संतान संबंधी समस्या का निदान होगा.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)