खुशहाली आएगी चलकर, खूब बरसेगा पैसा, बस वृषभ राशि वाले आज कर लें ये उपाय

खुशहाली आएगी चलकर, खूब बरसेगा पैसा, बस वृषभ राशि वाले आज कर लें ये उपाय

Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 2 September 2025: वृषभ राशि के जातक पीले कपड़े में मसूर की दाल रखकर किसी जरूरतमंद को दान करें. इससे आपके परिवार में खुशहाली चलकर आएगी. आर्थिक समस्या दूर होगी. खूब धन की प्राप्ति होगी.

अभिषेक जायसवाल/वाराणसी: ज्योतिषशास्त्र में ग्रह नक्षत्रों की  चाल के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 2 सितंबर को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और मंगलवार का दिन है. इस दिन मूल नक्षत्र और प्रीति योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा गुरु की राशि धनु में संचरण कर रहे हैं. आइए जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का पूरा दिन बिजनेस, लव लाइफ और करियर के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

काशी के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि आज वृषभ राशि के जातकों का दिन आर्थिक दृष्टि से काफी अच्छा होगा. आज आपके तरक्की के राह खुलेंगे और आपको जीवन में नए अवसर भी मिलेंगे. ये नए अवसर आपके जीवन में कई सारी खुशियां लेकर आएंगे.

बिजनेस में रहें सतर्क

वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं आज उन्हें थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. खासकर आज के दिन आप अपने पार्टनर और स्टॉफ पर भी आंख बंद कर भरोसा मत करें, वरना आपको धोखा भी मिल सकता है. वहीं बात नौकरी करने वालो की करें तो आज आप ऑफिस पूरे दिन काम को लेकर व्यस्त रहने वाले हैं. आज आपको आपके बॉस और सहयोगियों का साथ भी मिलेगा. वहीं बात निवेश की करें तो आज आप सोना चांदी या किसी प्लॉट में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. इससे आपको अच्छा मुनाफा होगा.

पार्टनर से बढ़ेगा प्रेम

वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ आज काफी अच्छी होगी. आज आपके पार्टनर से आपके रिश्ते बेहतर और मजबूत होंगे. आज आप अपने दिल की बात को खुलकर अपने पार्टनर से रख सकते हैं. वहीं बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज वे अपने लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जरूर जाएं.

पीले कपड़े से जुड़ा करें ये उपाय
आज आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक 7 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक पीले कपड़े में मसूर की दाल रखकर किसी जरूरतमंद को दान करें. इससे आपके परिवार में खुशहाली चलकर आएगी.

authorimg

Lalit Bhatt

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समेत कई…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समेत कई… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

खुशहाली आएगी चलकर, खूब बरसेगा पैसा, बस वृषभ राशि वाले आज कर लें ये उपाय

Source link

Previous post

Aaj Ka Love Rashifal: इन 4 राशि के जीवन में छाया रहेगा रोमांस, लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वालों को मिलेगी चौंकाने वाली न्यूज, पढ़ें लव राशिफल

Next post

कर्क राशि वालों के कैसा है आज का दिन, जानें बिजनेस, करियर से लेकर लवफाइफ तक

You May Have Missed