हर दिन करें मां बगलामुखी का यह सरल उपाय, कुल देवताओं की कृपा से जीवन में आएगी तरक्की

हर दिन करें मां बगलामुखी का यह सरल उपाय, कुल देवताओं की कृपा से जीवन में आएगी तरक्की

Maa Baglamukhi Puja: हम सभी चाहते हैं कि हमारे जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और तरक्की बनी रहे. इसके लिए अक्सर लोग देवी-देवताओं की कृपा पाने के लिए पूजा-पाठ, व्रत और अलग-अलग उपाय करते हैं. खासतौर पर जब जिंदगी में रुकावटें आने लगती हैं, मन अशांत रहता है या काम बार-बार बिगड़ते हैं, तब इंसान दिव्य शक्ति का सहारा लेना चाहता है. हिंदू मान्यता के अनुसार मां बगलामुखी और कुल देवी-देवता हर उस इंसान का जीवन संवारते हैं जो पूरी श्रद्धा और भक्ति से उनका आह्वान करता है. आज हमें भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बता रहे हैं एक ऐसा आसान और बेहद प्रभावी उपाय बता रहे हैं, जिसे रोज करने से मां बगलामुखी की असीम कृपा मिलती है और साथ ही कुल देवताओं का आशीर्वाद भी बना रहता है.

खास उपाय
अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में हर दिन सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे और हर काम में सफलता मिले, तो सुबह और शाम एक छोटा-सा उपाय जरूर करें.

1. कपूर तैयार करें – इसके लिए देसी कपूर लें. ध्यान रखें कि कपूर शुद्ध और असली होना चाहिए.
2. घी में डुबोएं – कपूर को थोड़ा-सा गाय के घी में डुबो लें. गाय का घी बेहद पवित्र माना जाता है और इसका इस्तेमाल हर धार्मिक कार्य में किया जाता है.
3. पीली सरसों डालें – अब कपूर पर हल्की-सी पीली सरसों छिड़क दें. पीली सरसों का संबंध नकारात्मक शक्तियों को दूर करने और शुभ ऊर्जा को आकर्षित करने से माना जाता है.
4. दीपक की तरह जलाएं – इसे सुबह और शाम प्रज्वलित करें. इस दौरान मन को शांत रखकर मां बगलामुखी और अपने कुल देवताओं का स्मरण करें.

इस उपाय के लाभ
1. देवी की कृपा – इसे करने से मां बगलामुखी की विशेष कृपा प्राप्त होती है.
2. कुल देवताओं का आशीर्वाद – हर परिवार में कुल देवता या देवी होते हैं. इस उपाय से उनका आशीर्वाद भी मिलता है.
3. नकारात्मकता से मुक्ति – कपूर, घी और पीली सरसों का संयोजन घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है.
4. शांति और सुख – नियमित करने से घर के माहौल में शांति और सुख-समृद्धि बनी रहती है.
5. कामों में सफलता – जो भी कार्य अटकते हैं, उनमें धीरे-धीरे सफलता मिलने लगती है.

सावधानियां
1. इस उपाय को नियमित करना जरूरी है. कोशिश करें कि बिना रुके 365 दिन इसे सुबह और शाम करें.
2. कपूर, घी और सरसों शुद्ध होनी चाहिए.
3. जलाने के समय पूरा ध्यान देवी-देवताओं पर ही रखें, मन में कोई नकारात्मक विचार न लाएं.
4. इसे हमेशा साफ-सुथरी जगह पर करें.

Source link

Previous post

Mahalaxmi Vrat 2025: महालक्ष्मी व्रत में करें माता लक्ष्मी के 8 नामों का जाप, दूर होगी दरिद्रता, धन से भर जाएगा घर, होंगे ये 7 फायदे भी

Next post

Bhadrapada Purnima Snan Daan: सुकर्मा योग में भाद्रपद पूर्णिमा, किस समय होगा स्नान और दान? पंचांग से जानें मुहूर्त

You May Have Missed