गिरवी जेवर छुड़ाने के आसान और असरदार उपाय – मेहनत, विश्वास और पूजा से बनते हैं रास्ते

गिरवी जेवर छुड़ाने के आसान और असरदार उपाय – मेहनत, विश्वास और पूजा से बनते हैं रास्ते

How To Release Pledged Gold: आजकल हालात कभी भी इंसान को ऐसी स्थिति में ला सकते हैं, जब मजबूरी में घर के जेवर बैंक, मुथूट या किसी साहूकार के पास गिरवी रखने पड़ते हैं. शुरुआत में सोचा जाता है कि थोड़े समय बाद पैसे लौटाकर सब वापस ले लेंगे, लेकिन कई बार दिन, हफ्ते और महीने निकल जाते हैं और जेवर वहीं पड़े रहते हैं. ऐसे में चिंता, टेंशन और बेचैनी होना स्वाभाविक है, अगर आप भी इस परेशानी से गुजर रहे हैं और सोच रहे हैं कि अपने जेवर जल्दी कैसे छुड़ाए जाएं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. सही नीयत, मेहनत और कुछ आसान उपाय मिलकर आपके लिए रास्ता बना सकते हैं. चलिए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा कुछ ऐसे ही तरीके, जो आपकी मदद कर सकते हैं.

1. विश्वास और पूजा का महत्व
कहा जाता है कि कलयुग में दो देवताओं की पूजा करने से बहुत से संकट दूर होते हैं – शनि देव और भगवान विष्णु, अगर आप नियमित रूप से शनि मंदिर जाकर शम्मी के पत्ते चढ़ाएं और महीने में एक बार घर में सत्यनारायण कथा करवाएं, तो घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. माना जाता है कि पंडित के रूप में स्वयं भगवान विष्णु आते हैं और उस आशीर्वाद से आर्थिक हालात सुधरने लगते हैं.

3. घड़ी और विश वाला उपाय
कहा जाता है कि अगर आप साधारण कागज पर अपनी इच्छा लिखकर, जैसे – “मेरा जेवर मुथूट से छूट गया”, उसे दीवार पर लगाकर ऊपर घड़ी टांग दें तो समय के साथ काम बनने लगता है, अगर घड़ी खराब हो जाए तो इसे बदल दें, यह संकेत है कि काम में थोड़ा समय लगेगा लेकिन नतीजे जरूर मिलेंगे.

4. फोटो और लक्ष्मी पूजन
अगर आपके पास गिरवी रखे जेवरों की फोटो है, तो उसका प्रिंट निकालकर माता लक्ष्मी के चरणों में रख दीजिए. रोज उस फोटो को देखकर यही भाव रखें कि “ये जेवर अब मेरे घर लौट आए हैं.” इस सकारात्मक सोच से आपके मन में आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपके प्रयास और भी मजबूत होंगे.

5. शुक्रवार और श्रीसूक्त का पाठ
शुक्रवार को लक्ष्मी जी की पूजा, खीर बनाकर भोग लगाना और श्रीसूक्त का पाठ करना भी असरदार माना जाता है. परिवार के सभी लोग उस प्रसाद को ग्रहण करें. इसके अलावा घर की सफाई और आने वाले मेहमानों का आदर करने से भी घर में खुशहाली बनी रहती है.

6. छोटे-छोटे बदलाव
1. मां दुर्गा को नकली जेवर भेंट करें, माना जाता है कि वह असली जेवर लौटाने का आशीर्वाद देती हैं.
2. हमेशा अच्छे कपड़े पहनें, उदासी से बचें और आत्मविश्वास बनाए रखें.
3. स्वर्ण आकर्षण देवता की पूजा करने से भी सोना और समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Source link

Previous post

Aaj Ka Meen Rashifal 29 August 2025: मीन राशि वाले मित्रों से रहें सावधान! खर्चों पर नियंत्रण रखें, वाणी पर बरतें संयम, जानें उपाय

Next post

Moryai chhath 2025: मोरयाई छठ व्रत आज, इन 5 उपायों से प्रसन्न हो जाएंगे सूर्य देवता, जानिए मंत्र और पूजा विधि

You May Have Missed