Maa Durga Ke 32 Naam: मां दुर्गा के 32 नाम क्या हैं? इनका जाप करने से खुल जाएगा भाग्य, पढ़ें नाम की रोचक कथा

Maa Durga Ke 32 Naam: मां दुर्गा के 32 नाम क्या हैं? इनका जाप करने से खुल जाएगा भाग्य, पढ़ें नाम की रोचक कथा

Last Updated:

Maa Durga ke 32 naam: मां दुर्गा के 32 नामों का पाठ करने से भक्त सभी भय और विपत्तियों से मुक्त होते हैं. यह स्तुति तीनों लोकों में दुर्लभ और गोपनीय मानी जाती है.

gogole-serarch-btn
Maa Durga Ke 32 Naam: मां दुर्गा के 32 नाम क्या हैं? रोज जप से खुल जाएगा भाग्यमां दुर्गा के इन 32 नाम का जाप करने से खुल जाएंगे भाग्य. (AI)
Maa Durga ke 32 naam: सनातन धर्म में देवी-देवाओं की पूजा का विशेष महत्व है. इसलिए सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता की पूजा के लिए समर्पित किया गया है. जगत-जननी मां दुर्गा भी इनमें से एक हैं. मईया के भक्तों की संख्या करोड़ों में है. दरअसल, शक्ति का प्रतीक मां दुर्गा का ध्यान करने वाले भक्तों को मां समृद्धि के साथ ही नई ऊर्जा भी प्रदान करती हैं. मां दुर्गा को माता पार्वती का स्वरूप माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि, नियमों की कठोरता से पालन करने वाले जातकों से मां जल्दी प्रसन्न होती हैं और उन्हें सुख-समृद्धि और सफलता प्रदान करती हैं. बता दें कि, मां दुर्गे के 32 नाम के पूछे की कहानी बेहद रोचक है. अब सवाल है कि आखिर मां दुर्गा के 32 नाम क्या हैं? 32 नाम के पीछे क्या है कहानी? आइए जानते हैं इस बारे में-

मां दुर्गा के 32 नाम के पीछे की कहानी

पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार ब्रह्माजी और अन्य देवताओं ने सच्चे मन और पुष्प आदि से माहेश्वरी दुर्गा की पूजन की. इससे खुश होकर दुर्गतिनाशिनी दुर्गा मां ने कहा देवताओं मैं आपकी पूजा से बहुत संतुष्ट हूं. आपकी जो भी इच्छा है मांगों, मैं आपको हर वस्तु प्रदान करूंगी. ये सुनकर देव बोले आपने महिषासुर को मारा और इससे संपूर्ण जगत स्वस्थ और निर्भय हो गया है. आपकी कृपा से हमें अपने पद की प्राप्ति हुई है, अब हमारे मन में कुछ भी पाने की अभिलाषा नहीं है.

हालांकि, देवताओं ने मां दुर्गा से पूछा कि ऐसा कौन सा उपाय है, जिससे आप शीघ्र प्रसन्न होकर संकट में फंसे व्यक्ति की रक्षा करती हैं? इस पर मां दुर्गा ने कहा देवगण यह रहस्य अत्यंत गोपनीय और दुर्लभ है, मेरे 32 नाम की माला करके सब प्रकार की विपत्तियों का नाश किया जा सकता है. तीनों लोक में इसके समान और कोई स्तुति नहीं है. जो भी सच्चे मन से मेरे 32 नाम का पाठ करता है वो निस्संदेह सभी प्रकार के भय से मुक्त हो जाता है.

मां दुर्गा के 32 नाम

दुर्गा
दुर्गार्तिशमनी
दुर्गापद्विनिवारिणी
दुर्गमच्छेदिनी
दुर्गसाधिनी
दुर्गनाशिनी
दुर्गतोद्धारिणी
दुर्गनिहन्त्री
दुर्गमापहा
दुर्गमज्ञानदा
दुर्गदैत्यलोकदवानला
दुर्गमा
दुर्गमालोका
दुर्गमात्मस्वरूपिणी
दुर्गमार्गप्रदा
दुर्गमविद्या
दुर्गमाश्रिता
दुर्गमज्ञानसंस्थाना
दुर्गमध्यानभासिनी
दुर्गमोहा
दुर्गमगा
दुर्गमार्थस्वरूपिणी
दुर्गमासुरसंहन्त्री
दुर्गमायुद्धधारिणी
दुर्गमांगी
दुर्गमता
दुर्गम्या
दुर्गमेश्वरी
दुर्गभीमा
दुर्गभामा
दुर्गभा
दुर्गदारिणी

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

Maa Durga Ke 32 Naam: मां दुर्गा के 32 नाम क्या हैं? रोज जप से खुल जाएगा भाग्य

Source link

Previous post

राहु-केतु से मिल रही है अड़चनें? अपनाइए ये आसान ज्योतिषीय उपाय और पाएं शांति व सफलता

Next post

Ganesh Chaturthi Eating Tips: गणेशोत्सव के दौरान हर दिन जरूर खाएं यह हरी सब्जी, स्वास्थ्य, धन और भाग्य तीनों रहेंगे आपके पास

You May Have Missed