नौकरी की तलाश होगी पूरी, बिजनेस में मिलेगी तरक्की, लवलाइफ को लेकर आज रहें सावधान

नौकरी की तलाश होगी पूरी, बिजनेस में मिलेगी तरक्की, लवलाइफ को लेकर आज रहें सावधान

Last Updated:

Aaj Ka Mithun Rashifal: कार्य क्षेत्र में आज का दिन आर्थिक लाभ लेकर आया है तो वहीं करियर में आज का दिन सामान्य रहेगा. नौकरी की तलाश में लगे जातकों को आज सफलता मिलेगी.

gogole-serarch-btn
ओम प्रयास /हरिद्वार. सभी 12 राशियों में मिथुन राशि तीसरे नंबर की राशि है. जिसके स्वामी बुध ग्रह और ईष्ट देव भगवान गणेश हैं. आज 27 अगस्त बुधवार का दिन मिथुन राशि के लिए मिले-जुले प्रभाव लेकर आया है. प्रेम संबंधों में आज का दिन विवादों भरा रहेगा, लेकिन वैवाहिक संबंधों में एक दूसरे के प्रति भावनात्मक विचार में वृद्धि होने के साथ मधुरता बढ़ेगी. कार्य क्षेत्र में आज का दिन आर्थिक लाभ लेकर आया है, तो वहीं करियर में आज का दिन सामान्य रहेगा. नौकरी की तलाश में लगे जातकों को आज सफलता मिलेगी तो वहीं छात्रों के लिए दिन के 3 घंटे काफी अच्छे रहेंगे.

लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि वैवाहिक संबंधों में आज का दिन अच्छे बदलाव लेकर आया है. जीवनसाथी के साथ आज एक दूसरे की भावना को भली प्रकार समझेंगे. विचार में अच्छी वृद्धि होने से एक दूसरे की फिक्र बढ़ेगी. प्रेम संबंधों में आज का दिन नकारात्मक प्रभाव लेकर आया है. कोशिश करें कि आज अपने प्रेमी से ज्यादा बात न करें. आज किसी तीसरे व्यक्ति के कारण प्रेम संबंधों में अनबन, विवाद होने के योग हैं.

करियर राशिफल: वह बताते हैं कि करियर में आज का दिन सामान्य स्थिति लेकर आया है. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें आज सफलता मिल सकती है. नई नौकरी के लिए आवेदन करना भी आज अच्छा रहेगा. मिथुन राशि के जो छात्र पढ़ाई करते हैं उनकी पढ़ाई में दिनभर व्यवधान, उलझने बनी रहेगी, लेकिन दिन के 3 घंटे अच्छे बदलाव लेकर आए हैं. दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक की गई पढ़ाई आपके भविष्य में काम आएगी जो आपके मस्तिष्क से गायब नहीं होगी.

व्यावसायिक राशिफल: वह आगे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में आज का दिन आर्थिक लाभ और आर्थिक उन्नति लेकर आया है. आज कोई नया व्यापार शुरू करना या व्यापार संबंधी मीटिंग आदि करने पर आपके व्यापार में वृद्धि होगी और आर्थिक लाभ भी होगा. आज व्यापारियों को नए ग्राहक या समान में बढ़ोतरी भी हो सकती है. जो जातक नौकरी करते हैं उनके द्वारा किसी अन्य नौकरी के लिए आवेदन किया हुआ था वहां से कोई शुभ सूचना मिल सकती है. जिस नौकरी को आप करते हैं वहां पर आपके कार्य की सराहना होगी तो वही अच्छी सैलरी पैकेज के साथ दूसरी जॉब का ऑफर भी आज मिल सकता है.

NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री से उनके फोन नंबर 9557125411 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

नौकरी की तलाश होगी पूरी, बिजनेस में मिलेगी तरक्की, लवलाइफ को लेकर रहें सावधान

Source link

You May Have Missed